
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । जिला भाजपा दुर्ग द्वारा पंचायत सचिवों के आंदोलन को समर्थन दिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत सचिव संगठन के पाटन ब्लॉक मुख्यालय और दुर्ग ब्लॉक मुख्यालय के धरना प्रदर्शन में पहुंचकर उनकी मांगों को जायज और सही ठहराते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत सचिवों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
पंचायत सचिव संघ के धरना प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ग्रामीण जनता की पीड़ा को शासन तक पहुंचाने वाले और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले ग्राम पंचायत के सचिव विगत 05 वर्षों से शोषित और पीड़ित है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में पंचायत सचिवों को संतोषजनक वेतनमान (5200 - 2400- 20200) देने का प्रयास किया। आज भी पंचायत सचिव संघ अपनी 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के पश्चात शासकीयकरण को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है। जब भूपेश बघेल की सरकार सत्ता पर नहीं थी तो कर्मचारी मंच पर जाकर बड़ी-बड़ी ढींगे हांकती थी और आज जब वह सत्ता पर है तो बेजुबान हो गई है, उनके मुंह से शब्द नही निकल रहे है। समिति गठन और विभागों से जानकारी में उलझाकर रख दिया है।
जितेंद्र वर्मा ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री का चोला ओढ़कर और माटी पुत्र का मुखौटा लगाकर अपने आप को किसान, मजदूर, कर्मचारी हितैषी बता कर सत्ता हासिल करने वाले भूपेश बघेल का मुखौटा आज वास्तविकता की आंधी में बेनकाब हो चुका है, कांग्रेस सरकार का पर्दाफाश हो चुका है। कर्ज के सहारे चल रही ये सरकार प्रदेश की जनता को विकास का हवा हवाई सपने दिखा रही है। भूपेश सरकार से किसान, मजदूर एवं कर्मचारी-अधिकारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं, साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को झूठा आश्वासन देकर सिर्फ ठगने का कार्य किया है । इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है । धरातल पर इनका कोई कार्य मूर्त रूप लेता नहीं दिख रहा है, सिर्फ चौक चौराहों में पोस्टर और फ्लेक्स ही नजर आ रहे हैं इसीलिए किसान, मजदूर एवं कर्मचारी आक्रोशित एवं परेशान है। जहां पांच लाख कर्मचारी -अधिकारी में रोष व्याप्त है वही लाखों कर्मचारी आज सड़कों पर उतर कर आंदोलनरत है। केंद्रीय कर्मचारियों के समकक्ष महंगाई भत्ता जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है जो काफी शर्मनाक है। देश के इतिहास में यह पहली घटना है।
जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को दबावपूर्वक कार्य कराया जा रहा है। आज भूपेश सरकार में कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित एवं असहज महसूस कर रहे हैं। सत्ता हासिल करने के लिए कर्मचारियों को 10 दिन में नियमित करने वाले आज साढे चार वर्ष हो गए किंतु अपने ही विभागों से जानकारी लाने में सरकार निकम्मी साबित हो रही है। अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी एवं मानदेय कर्मचारियों का नियमितीकरण तो अब दिवा स्वप्न बन चुका है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए बार-बार जानकारी मंगाने का रोना चल रहा है।
पंचायत सचिव संघ के आंदोलन में पाटन ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत सचिव संघ के वरिष्ठ सलाहकार विनोद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत ब्लॉक सचिव गिरधर वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, युगल ठाकुर, सह सचिव बिहारी लाल साहू, नंदलाल साहू, दीनदयाल वर्मा, कोषाध्यक्ष कामता पटेल अनीता वर्मा, दीप्ति पटेल, मंजू साहू, दशमत सोनवानी ने धरना स्थल पर जितेंद्र वर्मा का स्वागत करते हुए समर्थन किए जाने के कदम की सराहना की।
दुर्ग ब्लॉक में आयोजित पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव शेष नारायण चंद्रवंशी, राम खिलावन साहू राजकुमार देशमुख सुलोचना चंद्राकर गिरधर वर्मा, प्रदीप चंद्राकर, युवराज साहू सहित उपस्थित पंचायत सचिवों ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा आंदोलन को समर्थन किए जाने पर उनका अभिनंदन किया इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, आशीष निमजे, मनोज सोनी, मदन वाढ़ई व अन्य भाजपा नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.