July 27, 2024
Hindi Hindi

बड़ी खबर: दुर्गेश देवांगन गिरफ्तार , रायपुर ( माना ) से हुई गिरफ्तारी ... Featured

दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कबीरधाम । शौर्यपथ ।
३ अक्तूबर को कवर्धा में हुए काण्ड के बाद से फरार दुर्गेश देवांगन को कवर्धा पुलिस ने रायपुर के माना से गिरफ्तार कर लिया है दुर्गेश के साथ मोहित साहू की भी गिरफ्तारी हुई है . कबीरधाम पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गेश देवांगन और मोहित साहू के रायपुर माना में होने की जानकारी मिल रही थी . माना पुलिस थाना के साथ सामंजस्य बैठते हुए कबीरधाम पुलिस द्वारा दुर्गेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया गया .
बता दे कि कबीरधाम पुलिस द्वारा विगत ११ अक्टूबर को ११ अन्य लोगो को भी गिरफ्तार किया गया था .

क्या है मामला - कवर्धा शहर में दिनांक 03.10.2021 को दो गुटों के बीच झंडे को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक - 801/2021 धारा 147, 148, 294295, 323, 506 बी, भा.द.वि. एवं अपराध क्रमांक- 802/21 धारा 294, 336, 147 भा.द.वि. व अपराध कमांक, 804/21 धारा 147, 148, 353, 332, 153-ए, 427, 295 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था। जिसमें पूर्व में 16 आरोपी गिरफतार किये जा चुके है। तथा प्रकरण में कुछ आरोपीगण फरार हो गये थे। जिनको गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, विभिन्न पुलिस पार्टीया आरोपीगणो की पतासाजी हेतु अलग-अलग शहरों में भेजी गयी थी। टेक्निकल टीम के मदद से एवं विभिन्न श्रोतों से पतासाजी कर उक्त प्रकरणों के नामजद एवं मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को आज दिनांक 11.10.2021 को पुलिस द्वारा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आरोपी 01. सैयद महफुज अली पिता मरहूम मजीद अली उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05 लोहारा नाका कवर्धा।
02. मोहम्मद रिजवान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0-05' लोहारा नाका कवर्धा।
03. फैजलखान पिता अफरोज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0 23 दर्री पारा कवर्धा।
04. नासिर खान पिता नाजीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।
05. सैफअली पिता रियाज अली उम्र 20 वर्ष साकिन बीचपारा गोराज हास्पिटल के पास कवर्धा।
06. सरफराज पिता रियाज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-01 शेख कालोनी रामनगर कवर्धा।
07. साजिद अली पिता ईशाद अली उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं0-06 राज विडियो के पास कवर्धा।
08. रियाज हिंगोरा पिता सलीम हिंगोरा उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं.-21 कसाईपारा कवर्धा।
09. सलमान खान पिता मोहम्मद खान उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं.-05 लोहारा नाका कवर्धा।
10. अयाज खान पिता तफहजुल खान उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड नं0-18 बीचपारा कवर्धा
11. शोहित खान पिता कयुम खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं.-06 राज विडियो के पीछे कवर्धा आरोपी सलमान खान के मेमोरेण्डम पर उससे एक धारदार चाकु जप्त किया गया है। तथा
प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गयी है।

11 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आरोपी
बता दे कि ३ अक्टूबर की घटना के बाद से कबीरधाम पुलिस सीसी टीवी फुटेज और सोशल मिडिया या अन्य विडिओ के माध्यम से सभी आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है . प्रदेश के गृह मंत्री , वन मंत्री एवं प्रदेश के मुखिया कवर्धा की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है . परदेश के मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि किसी व्यक्ति को नहीं बक्शा जाए जिन्होंने अवैधानिक कार्य किया है .

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Tuesday, 19 October 2021 23:48

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)