
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली। शौर्यपथ ।
शहर को सुंदर और कचरा मुक्त करने महिलाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर विशेष कार्यशाला निगम सभागार में रखा गया था। जिसमें स्व सहायता समूह की 50 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुई। बाद में महापौर शशि सिन्हा की उपस्थिति में मोबाइल टॉर्च रैली निकालकर शहर भ्रमण की ।
रैली दिन ढलने के बाद निकाली गई। महिलाएं शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दे रही थी। हाथों में मोबाइल टोर्च की दुधिया रोशनी की तरह स्वच्छ रखने का संदेश दी। रैली में महिला एवं बाल विकास प्रभारी ईश्वरी साहू विशेष रूप से शामिल हुई। इसके पहले महिलाओं को जिला समन्वयक आकाश मिश्रा, विजय कश्यप व सिटी मिशन प्रबंधक आईरा आनंद ने घरों से निकलने वाले गिला और सूखा कचरा को किस तरह से व्यवस्थित तरीके से रखें इसके बारे में जानकारी दी गई।
जागरूक बने रैकिंग के लिए दे ध्यान
कार्यशाला में शहर में प्लास्टिक प्रतिबंध होने की जानकारी दी गई। स्व सहायता समूह की महिलाओं को बताया गया कि वे जागरूक हो। शहर स्वच्छता के लिहाज से किस पायदान पर है उसकी जानकारी ले। महिलाओं को जानकारी होने से न केवल वह अच्छे से प्रचार कर सकती है, बल्कि आसपास के क्षेत्र की सुंदरता बढ़ा सकती है।
जीरो वेस्ट इवेंट की दी जानकारी
महिलाओं को कार्यशाला में जीरो वेस्ट इवेंट के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि घरों में उत्सव का कार्यक्रम होने पर किसी तरह के डिस्पोजल सामानों का उपयोग ना करें। स्वल्पाहार भी स्टील बर्तनों में दें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.