
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई चरोदा निगम में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुयी। महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुयी परिषद् की बैठक में महापौर परिषद् के सभी 08 सदस्य उपस्थित रहे। अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओ को साथ लेकर बैठक में पहुचे निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर द्वारा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी एवं महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष बैठक शुरू होते ही प्रस्तावों की जानकारी देते हुये बैठक की कार्यवाही की शुरूवात की। लोक निर्माण विभाग से आये निर्माण कार्य, नजूल भूमि पर पट्टा दिये जाने के साथ ही आज की बैठक में कर्मचारियों के हितों से पद संरचना के विस्तार का प्रस्ताव भी परिषद् के पटल पर रखा गया। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा बैठक में महापौर निर्मल कोसरे सहित एम.आई.सी. सदस्यों को जानकारी देते हुये इस विषय को गंभीरता और आवश्यकता से अवगत कराया। यहां बता दे कि साडा कार्यकाल के दौरान नियमित हुये कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति इस समय होने से निगम प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की कमी की समस्या बनी हुयी है जिस कारण कार्य प्रभावित होने की भी संभावना से इनकार नही किया जा सकता।
परिसीमन उपरांत वार्डो के बड़े होने से भी सहायक राजस्व निरीक्षकों के नये पदों की आवश्यकता को देखते हुये 12 पद नये स्वच्छता पर्यवेक्षक के 10 पद, राजस्व उपनिरीक्षक के 10 पद एवं वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक का 01 पद स्वीकृत किये जाने के प्रस्ताव को परिषद् की बैठक द्वारा स्वीकृति प्रदान कर शासन की ओर अनुमति हेतु भेजा जा रहा है। बैठक में महापौर निर्मल कोसरे निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, निगम सचिव अश्वनी चंद्राकर के अलावा परिषद सदस्य श्री मोहन साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री एस.वेकंट रमना, श्री एम.जानी. श्री मनोज डहरिया, श्रीमती दिप्ती, आशीष वर्मा, श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती देवकुमारी भलावी तथा सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव मौजूद रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
