
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप-वन भिलाई में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सांसद विजय बघेल के हाथों छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। इसके साथ ही नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत अभिनंदन कर शाला परिसर में वृक्षारोपण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। सायकिल वितरण करने के बाद सांसद विजय बघेल ने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भिलाई की पहचान शिक्षाधानी के रूप में है और इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी वर्तमान में स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्र्-छात्राओं की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार सिंह बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती सत्या देवी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, आरके नरूला, सुश्री सरोज सिंह, शाला प्राचार्य जया तिवारी, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा, श्रीमती बी पोलम्मा, कैंप मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष लतेल यादव, महामंत्री तरुण सिंह, संजय जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, रोहित यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश चौधरी, अभिषेक मिश्रा, त्रिलोचन सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष तिवारी, जीवन गुप्ता, नवीन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रत्ना साहू द्वारा किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
