
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर तेज गर्मी को देखते स्कूलों में छुट्टी करने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ने वाला है।सुबह 10 बजे के आसपास धूप इतनी तेज हो जाती है कि बच्चों के लिए बाहर रहना मुश्किल हो जाता है।छोटे बच्चे इस गर्मी को झेल नहीं पा रहे है और गर्मी की वजह से बच्चों के बीमार होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।शासन के आदेश अनुसार स्कूल अभी सुबह लग रही है,लेकिन बच्चों को लौटते समय चिलचिलाती धूप तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।पिछले वर्ष गर्मी बढ़ने से शिक्षा विभाग द्वारा 22 अप्रैल को स्कूलों में गर्मी की छुट्टी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया था।इसलिए प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में शीघ्र ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का आग्रह डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
