
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ। नगर निगम दुर्ग के अतिक्रमण शाखा में कार्यरत धर्मेंद्र कुमार मनहरे (मंणी) के आकस्मिक निधन की खबर से पूरा निगम परिवार शोक में डूब गया है। धर्मेंद्र कुमार मनहरे अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।
सहकर्मियों के बीच वे हमेशा आदर और स्नेह का भाव बनाए रखते थे। उनकी सादगी, सरलता और ईमानदार कार्यशैली ने उन्हें सभी के बीच एक विशेष पहचान दिलाई थी। उनके निधन से अतिक्रमण शाखा सहित समूचे नगर निगम परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।
धर्मेंद्र जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दे।
— नगर निगम परिवार, दुर्ग
— शौर्यपथ दैनिक समाचार पत्र परिवार धर्मेंद्र कुमार मनहरे (मंणी) को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
?️ ओम शांति ?️
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
