
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
? दुर्ग / शौर्यपथ
दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम थनौद में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बन रहे अंडरपास को लेकर लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों और किसानों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। अब इस अंडरपास ब्रिज की ऊंचाई 4 मीटर से बढ़ाकर 6 मीटर करने की स्वीकृति मिल गई है और निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।
गौरतलब है कि इस अंडरपास की कम ऊंचाई को लेकर किसान, ग्रामीण एवं मूर्तिकार लंबे समय से विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि 4 मीटर ऊंचाई पर्याप्त नहीं है, जिससे हार्वेस्टर, धान परिवहन और मूर्ति परिवहन में भारी दिक्कतें आती हैं। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर दी थी।
इस पूरे मामले में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सक्रिय पहल करते हुए किसानों को अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने का भरोसा दिलाया था। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जब तक ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक विवादित स्थल पर कार्य रोक दिया जाए। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी।
अब प्रशासन के प्रयासों से किसानों की प्रमुख मांग पर मुहर लग चुकी है और 6 मीटर ऊंचाई वाले अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण प्रारंभ होने की जानकारी ग्रामीणों और किसानों को भी दे दी गई है।
? इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।
यह पहल न केवल जनभावनाओं का सम्मान है, बल्कि भविष्य में कृषि और स्थानीय परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
