Google Analytics —— Meta Pixel
April 03, 2026
Hindi Hindi

जनदर्शन में 102 आवेदन: जल संकट, अवैध निर्माण और खनन पर सख्त रुख, कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • hanumaan janmotsav

? दुर्ग / शौर्यपथ

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार एवं आर्थिक सहायता जैसी विभिन्न जनसमस्याएं शामिल रहीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जल संकट प्रमुख मुद्दा बनकर सामने आया। ग्राम ननकट्ठी के सरपंच ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर शिकायत करते हुए बताया कि टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने पर लोगों को लगभग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाने की स्थिति बन सकती है। वहीं भिलाई के वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 (जलेबी चौक के आगे) के रहवासियों ने भी पेयजल संकट को लेकर आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी क्रम में ग्राम बासीन के ग्रामीणों ने तालाब में अवैध मुरूम खनन की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच-सचिव द्वारा कीचड़ सफाई के नाम पर बिना अनुमति जेसीबी से खुदाई कर तालाब की मेड़ तोड़ दी गई, जिससे पानी निकालकर तालाब को लगभग सूखा दिया गया। यह तालाब 70-80 प्रतिशत ग्रामीणों की निस्तारी का प्रमुख स्रोत है। कलेक्टर ने इस मामले में तहसीलदार दुर्ग एवं खनिज विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं नयापारा वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 (शीतला मंदिर चौक) में सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत भी सामने आई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह स्थल वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में आता रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

? जनदर्शन में उठे इन मुद्दों ने जिले की बुनियादी समस्याओं की तस्वीर सामने रखी, जिस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)