November 06, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे भाजपा नेता कन्हैया सोनी

    • doing of business

    शांति नगर दशहरा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में हुए शामिल, खिलाड़ियों को भिलाई का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित

    भिलाई / शौर्यपथ। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने की दिशा में भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भिलाई के शांति नगर दशहरा मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, समर्पण और टीम भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए अपने खेल में सुधार करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और भिलाई का नाम रोशन करें।

    उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी वॉलीबॉल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, अभिभावकों एवं बच्चों का उत्साह भी सराहनीय रहा। कन्हैया सोनी ने सभी की सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनका प्रोत्साहन खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास प्रदान करता है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि भिलाई के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision