November 15, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    इबोला वायरस से निपटने दुर्ग जिला अस्पताल में मॉकड्रिल, आपातकालीन तैयारियों का किया परीक्षण

    • doing of business

    संदिग्ध मरीज की पहचान से लेकर आइसोलेशन, उपचार और सैंपल परिवहन तक की व्यवस्थाओं का आकलन

    दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 12 नवंबर को जिला चिकित्सालय दुर्ग में इबोला वायरस रोग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें राज्य एवं जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में राज्य से उप संचालक एवं राज्य सर्विलेंस अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी, एम्स रायपुर की डॉ. माधवी तथा राज्य एंटोमॉलॉजिस्ट डॉ. चयनिका उपस्थित रहीं। वहीं जिला स्तर पर जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज सहित अन्य चिकित्सक, मैट्रन, स्टाफ नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

    संदिग्ध मरीज से लेकर सैंपल परिवहन तक की प्रक्रिया की जांच

    मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज की पहचान से लेकर उसके उपचार, आइसोलेशन, नमूना संग्रहण एवं परिवहन और आवश्यक रिपोर्टिंग तक की संपूर्ण व्यवस्था का परीक्षण करना था। इसके माध्यम से यह भी आकलन किया गया कि आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें कितनी तत्परता और समन्वय के साथ काम कर सकती हैं।

    पीपीई किट और सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता पर जोर

    अभ्यास के दौरान आइसोलेशन सेंटर में संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई), विशेषकर इबोला संक्रमण के लिए निर्धारित पीपीई किट तथा अन्य जरूरी सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    स्वास्थ्य विभाग का यह अभ्यास संभावित आपात स्थिति में संक्रमण नियंत्रण, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारियों को परखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision