
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने संजय नगर ग्राउंड, बैकुंठ धाम एवं बटालियन ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्थलों के रखरखाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, नियमित रखरखाव और सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्थलों पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ नियमित निगरानी भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता आशीष भारती एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
