August 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सामान्य सभा की बजट बैठक में जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी भाजपा पार्षद दल -अजय वर्मा

    • doing of business

    पूर्व सभापति देवांगन ने कहा भाजपा परिषद मे दो माह में सामान्य सभा कि बैठक के लिए हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी महापौर सवा साल में दो बैठक भी नहीं करा सके..

        दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा आगामी 27 मार्च को होने वाली सामान्य सभा कि बजट बैठक में प्रश्नकाल के जरिए कांग्रेस शासित सत्तापक्ष को घेरने प्रश्नावली तैयार करने आज भाजपा पार्षदों कि संयुक्त बैठक नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुई। जिसमे पूर्व सभापति व जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद थे ।इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने बैठक के 7 दिन पूर्व सदन मे प्रश्न लगाने निगम सचिव द्वारा दिए 21 मार्च के अंतिम तिथि पर एक साथ सभी पार्षदों ने लिखित में सवाल दागने जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दो को लेकर प्रश्नावली तैयार किया जिसे सोमवार को सचिवालय में जमा करने का निर्णय लिया।
    इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने निगम के वर्तमान कांग्रेस परिषद को दिशाहीन विकास विहीन बताते हुए कहा कि तत्कालीन महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय से डॉ शिवकुमार तमेर से लेकर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर तक के भाजपा शासित परिषद मे प्रति दो माह में निगम कि सामान्य सभा कि बैठक बुलाने लगातार हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी पार्षद अपने महापौर धीरज बाकलीवाल के शासनकाल में पूरे सवा साल में दो बैठक नहीं करा पाई जिससे शहर के 60 वार्ड के पार्षद आपस मे बैठकर शहर जनता कि समस्यायों व आवश्यकताओं पर चर्चा कर सके ,कोरोना काल के आड़ में वर्तमान कांग्रेस परिषद जनहित के मुद्दो पर मुंह छुपा रही है भाजपा कार्यकाल में कांग्रेस पार्षदों के साथ अगुवा रहने वाले दुर्ग विधायक अरुण वोरा अब अपनी पार्टी के शासन आने पर निगम को बंधक बनाकर पूर्व के परिषद के स्वीकृत कार्यों पर अपनी वाहवाही का मुहर लगा रही है । वार्डों मे साफ सफाई से लेकर सड़क ,नाली ,पुल पुलिया व राशन कार्ड से लेकर मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है, और उन्हें सुनने वाला कोई नहीं इसलिए सभी भाजपा पार्षदों को दमदारी से सवाल उठाना चाहिए ।इस अवसर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भाजपा के सभी 16 पार्षदों को प्रश्न लगाने व साथ ही अन्य समान विचारधारा वाली निर्दलीय पार्षदो से भी सत्तापक्ष को घेरने प्रश्नावली के लिए चर्चा करने कि बात कही ताकि जनता के समस्याओं को सदन मे मजबूती से उठाया जा सके।
    निगम सामान्य सभा कि बैठक में प्रश्नावली तैयार करने आहूत बैठक में पार्षद गायत्री साहू,देवनारायण चंद्राकर,कांशी राम कोसरे,चंद्रशेखर चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,मनीष साहू,ओमप्रकाश राकेश सेन,अजित वैद्य,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,शशी द्वारिका साहू,हेमा जगदीश शर्मा,कुमारी साहू,पुष्पा गुलाब वर्मा,राकेश साहू, प्रमुख रूप से मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision