August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई

    • doing of business

    -होली मिलन समारोह के लिए एकत्रित हो रही थी भीड़, निगम एवं पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर होटल अजंता को किया सील

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 1 जूनवानी, स्मृति नगर के होटल अजंता पैलेस में होली मिलन समारोह के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो रही थी! इसकी भनक जैसे ही निगम प्रशासन को लगी तो फौरन निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि मौके पर पहुंच गए! जोन आयुक्त ने स्मृति नगर थाने को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलवाया! स्मृति नगर चौकी प्रभारी जेएस शांडिल्य अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और होली मिलन समारोह के आयोजन को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बंद कराकर सभी को घर वापस लौटाया और होटल को सील कर दिया! गौरतलब है कि सूर्या मॉल से स्मृति नगर जाने वाले रास्ते पर होटल अजंता पैलेस है यहां पर आयोजन कर्ताओं ने होली मिलन समारोह रखा था और स्टूडेंट के लिए बकायदा पास जारी किया था! तकरीबन 12:00 बजे स्टूडेंट लाइन लगाकर भीतर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे! निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम जब पहुंची तो कुछ स्टूडेंट्स भीतर प्रवेश कर चुके थे! होटल अजंता कैंपस के भीतर डीजे, पानी की बौछार, स्टॉल आदि का इंतजाम आयोजक कलर वाइब के द्वारा किया गया था! जबकि जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं! कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार की अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी! बावजूद आयोजन कर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया और भीड़ जुटाई गई! जिसको देखते हुए आयुक्त श्री रघुवंशी के निर्देश पर होटल अजंता पैलेस को सील कर दिया गया! होली मिलन से संबंधित डीजे, टेंट, आदि को निकलवा कर वापस भेज दिया गया! कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर मार्च में निगम की यह सबसे बड़ी और पहली कार्यवाही है! कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करने की बार-बार समझाइश दी जा रही थी बावजूद इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा था सार्वजनिक स्थान पर भीड़ बढ़ाने को लेकर निगम ने सीधे होटल को सील करने की कार्यवाही की है! होटल पर कार्रवाई के दौरान स्मृति नगर थाने से जे एल शांडिल्य, निगम से उप अभियंता आलोक पसीने, सहायक राजस्व अधिकारी एम. एस. सोरी इत्यादि मौजूद रहे!

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision