August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    होली पर्व को देखते हुए सघन मानिटरिंग, मास्क नहीं लगानों वालों के खिलाफ हो रही सख्त कार्यवाही- भिलाई निगम

    • doing of business

    निगम क्षेत्र के सभी बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र एवं चौक चौराहों में चल रहा मास्क है चेकिंग अभियान
    होली पर्व को देखते हुए सघन मानिटरिंग, मास्क नहीं लगानों वालों के खिलाफ हो रही सख्त कार्यवाही, निगम आयुक्त मौजूद रहकर करा रहे हैं कार्यवाही ,2534 लोगों से 216300 रुपए जुर्माना किया गया वसूल

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते हुए कोरोना के संक्रमण की रोकथाम करने निगम क्षेत्र के सभी बाजारो, सार्वजनिक स्थलों एवं चौक चौराहा पर मास्क चेकिंग को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए टीम की सक्रियता और बढ़ गई है! बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति पाए जाने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है तथा जुर्माने की राशि देने में बहानेबाजी करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निगम की टीम सुबह 6 बजे से ही कार्यवाही के लिए निकल रहे है, इसके साथ ही रात्रि तक टीम घूम-घूम कर कार्यवाही कर रही है।
    मास्क चेकिंग अभियान को लेकर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी मौके पर पहुंचकर स्वयं कार्यवाही में शामिल हो रहे है। निगम की टीम आज आकाशगंगा सब्जी मंडी, सुपेला चौक, गदा चौक, पावर हाउस, छावनी, सेक्टर एरिया आदि स्थानों पर कार्यवाही करते हुए लोगों से जुर्माना वसूल किए। 22 मार्च से लेकर 26 मार्च तक की गई कार्रवाई में 2534 लोगों से 216300 रुपए जुर्माना वसूल किया जा चुका है! मास्क चेकिंग के लिए निकलने वाली निगम की टीम निगम क्षेत्र में घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने या मास्क को लटकाकर रखने वालों से जुर्माना वसूल रही है। बाजार में ग्राहक, दुकानदार को को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने अपील कर रहे है! लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने संदेश दिया जा रहा है।
    सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिये दुकानदारों से सड़क पर रखे सामग्री को अंदर करवाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे लोग भी होते है जो जुर्माना की राशि देने के लिए पैसे नहीं है का बहाना बनाते है लेकिन टीम के कर्मचारी द्वारा सख्ती दिखाने पर सभी अर्थदण्ड दे रहे है और उन्हें दोबारा बिना मास्क के बाहर नहीं निकलने की समझाइश दिया जा रहा है। मास्क चेकिंग अभियान लगातार जारी है, निगम की टीम द्वारा मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है!

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision