
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाईनगर विधायक व महापौर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य देवेन्द्र यादव का छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम आगमन व भ्रमण 03 जून को हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी.दक्षिणकर ने विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार की गतिविधियों का विवरण एवं जानकारी से उन्हें अवगत कराया। चारा इकाई में लगाए गए विभिन्न फसलों जैसे –बरसीम, नेपियर, सुडान घास एवं मुनगा पौधो की जानकारी, कोसली नस्ल की स्थानीय गायों में जेनेटिक इनफ्रूवमेंट एवं कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा नस्ल सुधार किया जा रहा है, पशुपालन के विभिन्न आयामों पर सतत् विश्वविद्यालय स्तर एवं ग्रामीण कृषकों, पशुपालकों एवं बेरोजगार युवाओं हेतु समय समय पर प्रिशक्षण का आयोजन किया जाता है।
देवेन्द्र यादव ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित चारा उत्पादन इकाई, बकरी इकाई, कुक्कुट पालन इकाई, एन.सी.सी., घुड़सवारी रेजीमेंट, डेयरी फार्म, प्रयोगशाला, वेटनरी क्लीनिकल कॉम्पलेक्स आदि का भ्रमण एवं अवलोकन कर उन्होने कहा कि किसानोंपयोगी, पशुपालकों एवं नवजवान युवाओं के लिए रोजगार एवं उनकी आय में वृद्वि के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर उसे कार्यान्वित करें। विश्वविद्यालय को हर संभव शासन स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। भ्रमण एवं अवलोकन के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशकगण, अधिष्ठातागण, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / विकास खण्ड पाटन के ग्रामो में इन दिनों जमकर लकड़ी तस्करी का कार्य हो रहा है। अभी पिछल्े सप्तहा ही वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए दो आरा मशीन को सील किया था। उसके बाद भी लकड़ी तस्करी में कमी नही आ रही है, और लगातार जारी है। वन विभाग ने फिर कौहा लकड़ी से भरी एक मेटाडोर को दबिश देकर पकडा है। मेटाडोर लकड़ी सहित पाटन डिपो में खड़ी कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ाडीह स्थित तिवारी सा मिल में कौहा की बड़े बड़े गोले को खपाने की फिराक भी था। लेकिन इसकी सूचना फारेस्ट विभाग को मिल गई। मुखबिर की सूचना पर और एसडीओ फारेस्ट अभय पांडे के निर्देश पर फारेस्ट विभाग ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि लकड़ी से भरी मेटाडोर को आरा मिल में ले गया। फारेस्ट विभाग की टीम गाडी का पीछा करते हुवे आरा मिल तक जा पहुंची। वहां से कौहा लकड़ी के गोला से भरी गाड़ी को जप्त किया। इसके बाद मिल को भी सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में अजय कुमार चौबे डिप्टी रेंजर पाटन , हर्ष वीर कंकडे, गोवर्धन नेताम, घनश्याम वर्मा सराहनीय रही।
भिलाई तीन / शौर्यपथ / वृद्धावस्था के चलते बीमार रहने वाली महिला की मौत के बाद लिए गए सेंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में हड़कम्प मच गई है। प्रशासन ने आधी रात को ही मृतका के निवास क्षेत्र न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा को सील कर दिया है। इसके साथ ही परिवार के सभी पांच सदस्यों को होम क्वारेंटाइन कर सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरती जा रही है।
चरोदा के दादर रोड पर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाली 64 वर्षीया महिला की मंगलवार को मौत हो गई। महिला पिछले चार महीने से बीमार थी। उसे वात के साथ ही पैर में कस्टूटी की शिकायत से चलने फिरने में दिक्कत थी। इस वजह से कोरोना के चलते घोषित लॉकडाउन के दौरान वह घर पर ही रह रही थी। बावजूद इसके मौत के बाद कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं।
बताया जाता है कि सोमवार की शाम मृतका महिला को बीएमवाय चरोदा स्थित रेलवे अस्पताल ले जाया गया था। महिला का पति रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी है और इस वजह से पति पत्नी को रेलवे अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त थी। रेलवे में गंभीर बीमारी होने पर बीएमवाय चरोदा अस्पताल से रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रिफर किया जाता है। सोमवार को जब परिजन महिला को लेकर चरोदा रेलवे अस्पताल पहुंचे तो उसे रामकृष्ण केयर ले जाने की सलाह के साथ रिफर पर्ची बना दिया गया।
मंगलवार को परिजन महिला को लेकर रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे। यहां दो ढाई घंटे उपचार के बाद चिकित्सकों ने एम्स ले जाने की सलाह दी। लेकिन एम्स पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सेंपल लेकर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया। लेकिन रात 8 बजे के करीब जांच रिपोर्ट में मृतका के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कम्प सी मच गई। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम, नगर निगम व पुलिस बल के साथ चरोदा के न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी आधी रात को ही पहुंच गई। तहसीलदार शेखर मंगई, निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर व प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमले को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की खबर लेते रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रात में ही पूरी कालोनी को कटेंटमेंट जोन घोषित कर आवाजाही वाले रास्तों को सील किया गया। मृतका का निवास कालोनी के प्रवेश द्वार पर बने चरोदा हाईट्स बहुमंजिली इमारत में है। इस इमारत पर किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है। मृतका के पति, पुत्र, पुत्रवधु, पोता और मां को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज सुबह कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंचकर करोना संक्रमण को फैलने से रोकने बरती गई कवायद का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कोलोनी का किया गया सेनेटाईज
नगर निगम भिलाई-चरोदा द्वारा आज सुबह न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी दादर रोड सहित आसपास की बस्तियों को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए दो टैंकर सैनिटाइजर्स का घोल इस्तेमाल किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर मौजूद रहकर महकमे के कर्मचारियों को निर्देशित करते रहे। निगम द्वारा फोरलेन से जुडऩे वाली दादर रोड को दोनों ओर से बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिया। इसके अलावा कालोनी के पीछे खुले मैदान से होकर लोगों की आवाजाही न हो इस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कालोनी के सामने लगने वाले सब्जी बाजार समेत आसपास के सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया है।
अस्पताल स्टाफ को किया क्वारेंटाइन
रामकृष्ण केयर अस्पताल भेजे जाने से पहले महिला अपना उपचार कराने घर के नजदीक स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और रेलवे अस्पताल गई थी। महिला की मौत के बाद कोरना संक्रमण की पुष्टि होने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल हरकत में आ गई। इसके साथ ही कालोनी के प्रवेश द्वार के ठीक सामने स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सील करने साथ ही पूरे स्टाफ को होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दे दी गई है। इस केन्द्र में मृतका कभी-कभी इंजेक्शन लगाने आती थी। सोमवार को महिला चरोदा रेलवे अस्पताल गई थी। यहां के चिकित्सक स्टाफ को महिला के संपर्क में आने की वजह से होम क्वारेटाइन पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही महिला के घर पर आने जाने वालों के बारे में पतासाजी करने में निगम का अमला जुटा हुआ है।
रायपुर / शौर्यपथ / कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्लू) रायपुर द्वारा राज्य के चिकित्सको, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य सहयोगी एवं कर्मियों को प्रशिक्षण का आयोजन15 मार्च से नियमित किया जा रहा है।
इन प्रशिक्षण में एएनएम, मितानिन, पुलिसकर्मी, एवं स्वयं सेवीयों को भी कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है । प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शुरू करने फैसला 12 मार्च को स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण, रोकथाम एवं बचाव के लिए एक रणनीति तैयार की गयी थी जिसके तहत राज्य के डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस विभाग एवं एनसीसी के कैडेट्स को दक्ष बनाया जाना था। अब तक राज्य में 95,124 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है ।
संस्थान द्वारा कोविड-19 हॉस्पिटल और आइसोलेशन वार्ड्स के साथ-साथ क्वॉरेंटाइन सैंटरो पर सेवाएं दे रहे लोगों को भी कोविड-19 के प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया है । प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव, ने बताया राज्य की स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह के नेतृत्व में राज्य स्तरीय फॉर्मल ट्रेनिंग कमेटी बनाई गई थी जिसमें राज्य में होने वाले प्रशिक्षणों में एमडी, एनएचएम,डॉ प्रियंका शुक्ल को प्रशिक्षण का मुखिया बनाया गया । डॉ.शुक्ल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई । राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्लू) रायपुर को प्रशिक्षण की नोडल एजेंसी बनाया गया । प्रशिक्षण में संचालक संचानालय स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड का मार्गदर्शन भी नियमित मिला है।
रायपुर में 18 मार्च से 21 मार्च तक फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ पहले प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । लॉक डाउन में संस्थान द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षणों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्थान द्वारा जूम ऐप, गूगल मीटिंग ऐप और माइक्रोसॉफ्ट मीटिंग ऐप का प्रयोग किया गया । ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य में 3436 डॉक्टर्स को प्रशिक्षित किया गया है जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ डॉक्टर्स के साथ साथ इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स को भी प्रशिक्षण दिया गया है । एम्स के विशेषज्ञों द्वारा 96 डॉक्टर्स को विशेष प्रशिक्षण मिला, वहीं मेडिकल कॉलेज द्वारा 362 डॉक्टर्स को और फॉर्टिस हॉस्पिटल,गुड़गांव ने 271 डॉक्टर्स को वेंटिलेटर संचालन का प्रशिक्षण दिया ।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ने 5,220 लोगों को प्रशिक्षण दिया जिसमें नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग टीचर और नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया ।वहीं आयुष विभाग के 920 लोगों को भी प्रशिक्षित किया गया । एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशनल कर्मियों में 2526 आरएमए, लैब टेक्नीशियन, माइक्रोबायोलॉजिस्ट,और फिजियोथैरेपिस्ट को भी कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है ।
प्रशिक्षण पाने वालों में प्रदेश के कुल 80,592 मितानिन और मितानिन प्रशिक्षकों भी शामिल थे जिसमें राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एसएचआरसी) द्वारा 69,224 मितानिन और मितानिन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया, वहीं जपाईगो द्वारा राज्य में 10,893 एएनएम और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आरएचओ) को प्रशिक्षण दिया गया । प्रदेश के 1108 एनसीसी कैडेट, अस्पताल सहयोगी और पुलिस कर्मियों ने भी प्रशिक्षण लिया।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ साथ शिक्षा विभाग , पुलिस विभाग और अन्य सहयोगी विभागों के 1,322 कर्मियों को संस्थान से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है । प्रशिक्षण की विषय वस्तु में कोविड 19 की रोकथाम,चिकित्सालयीन प्रबंधन, मरीजों के लक्षणों के आधार पर विभिन्न चरणों में उचित प्रबंधन, और मनोवैज्ञानिक प्रबंधन आदि को शामिल किया गया है।
संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. अनुदिता भार्गव,अतिरिक्त प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट) एम्स रायपुर,डॉ.अरविंद नेरल, एचओडी माइक्रोबायोलॉजी, डॉ.आरके पांडा, एचओडी, डॉ.एस चंद्रवंशी, डॉ.ओपी सुंदरानी, एचओडी, डॉ.तृप्ति नगरिया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.कमलेश जैन, एसएनओ,पं.जेएनएम मेडिकल कॉलेज, डॉ.धर्मेंद्र गहवई, एसएनओ, डीएचएस और डॉ.रुपम गहलोत, एसोसिएट प्रोफेसर, का सहयोग रहा । आयोजित हुए प्रशिक्षणों में प्रशिक्षण समन्वयक के रूप में प्रेम वर्मा, ओएसडी डीएचएस, श्वेता अडिल एसटीसी, एनएचएम,राकेश वर्मा, एसटीसी एनएचएम,वरुण साहू, कंसलटेंट, एनएचएम, स्निग्धा पटनायक कंसलटेंट एनएचएम, एवं अनुपम वर्मा आईपीएल ग्लोबल रायपुर की भूमिका भी रही ।
डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव,डॉ.अल्का गुप्ता,डॉ.आरके सुखदेव उपसंचालक,एसआईएचएफडब्ल्यू, और डॉ एसके बिंझवार छत्तीसगढ़ राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशन में प्रशिक्षण कराए जा रहे है ।
रायपुर / शौर्यपथ / देश व दुनिया के सामने संकट पैदा करने वाली कोरोना महामारी से बचाव ही सुरक्षा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को तीसरे स्टेनप यानी समुदाय स्तर पर फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद अनलॉक के इस दौर में लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। ऐसे में हरी व ताजी सब्जी व फल की दरकार हर घर में होती है जिसकी वजह से लोग बाजार की भीड़ में जूझते हुए नजर आते हैं।
वायरस के खतरे से बचाव के लिए इंदिरागांधी एग्रीकल्च र यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी ने ई-किचन मोबाइल एप इजात किया है। अब 'ई किचन मोबाइल एप भीड़ वाले सब्जी के बाजारों से निजात दिलाएगा। मोबाइल एप कोरोना वारियर्स बनकर घर बैठे सीधे किसानों के खेतों से ताजी-हरी सब्जी उपलब्ध कराएगा। कोरोना महामारी के समय जहां कई सब्जी् मंडियों में सोशल डिसटेंसिंग एक बडी समस्या है इस मोबाइल एप से मंडियों में होने वाली भीड को कम करने में मदद मिल सकेगी।
कोविड-19 ने सामाजिक जीवन के ताने-बाने को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोडा है। ऐसे में इस संकट की घड़ी में कृषि विश्विविद्वालय के एमएससी मृदा विज्ञान विभाग के छात्र ललित साहू की मेहनत ने नवाचार कर दिखाया है। अनलाक की अवधि के दौरान लोगों को दैनिक जरुरतों की सामाग्री पहुंचाने मोबाइल एप तैयार किया गया है। सोशल डिसटेंसिंग को बनाए रखने की सोच को लेकर ललित साहू के दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न फलों के साथ ही सब्जियों को ऑनलाइन माध्यम से बेचने होम डिलवरी की सुविधाएं लोगों तक पहुंचे। इससे समय व श्रम की बचत भी होगी। इसी सोच का नतीजा है कि कृषि छात्र किसानों के खेतों और मंडी से सब्जीस की सीधे सप्लाभइ ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से की जा रही है। होम डिलवरी के समय पूरी सावधानियां बरती जा रही है जिससे कोरोना के संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके गा।
खेत से सीधे घर तक पहुंचेगी सब्जी व फल
ई-किचन मोबाइल ऐप के संचालक ललित कुमार साहू ने कृषक नगर जोरा में ही ऑफिस बना कर किसानों से सीधे खरीदी कर रहा है। उन्होंने बताया सब्जी और फल के ऑनलाइन मार्केटिंग का उनका आईडिया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के राबी - रफ्तार प्रोजेक्ट' के तहत इन्क्यूबेट हैं। ई किचन मोबाइल एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन में सभी प्रकार की सब्जी, फल एवं राशन सामग्री उपलब्ध है। इस एप ने रोजमर्रा के खान पान की चीजों को अब घर में मंगाना आसान कर दिया है। डिजिटल युग में ऐप से ऑनलाइन ऑर्डर कर महज एक घंटे क़े भीतर घर बैठे सुविधा ले सकते हैं। ऑर्गेनिक और प्राकृतिक रूप से पकाए हुए फल और सब्जी ऑर्डर करने 10 डिलवरी बॉय के माध्यम से फ्री होम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं। इसकी खासियत यह है की यह उत्पाद सीधे किसानों से खरीदकर लोगों तक बिचौलियों के कमीशन से बचाकर बाजार से भी कम कीमत पर सब्जियां उपलब्ध होंगे।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने जिले के नगर पालिका परिषद मुंगेली के तिलक वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेम्बो हायरसेकेण्डरी स्कूल परिसर के मरीज की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका परिषद मुंगेली के तिलक वार्ड क्रमांक 17 स्थित रेम्बो हायरसेकेण्डरी स्कूल परिसर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इनमे पूर्व दिशा मे मुंगेली चर्च, पश्चिम मे नदी पहुॅच मार्ग, उत्तर दिशा मे मुंगेली लोरमी रोड़ और दक्षिण मे आगर नदी तक के क्षेत्र शामिल है। घोषित कंटेनमेंट जोन मे सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे । कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरो पर किया जाएगा। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा ।
मेडिकल इमरजेंसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।
मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा मे विभिन्न विभागो की जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक लेकर विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने कहा कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य शासन द्वारा नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी योजनाओ का संचालन किया जा रहा है और यह योजना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने इन योजनाओ के तहत गोठानो की स्वीकृति पूर्ण और अपूर्ण गोठान की जानकारी प्राप्त की । उन्होने गोठान परिसर मे पशुओ के लिए चारागाह , फैसिंग, पेयजल के साधन सहित गोठान के माध्यम से स्वसहायता समूह की महिलाओ को दी जा रही रोजगार, गोठान मे वर्मी कम्पोस्ट और नाफेड टंकी के माध्यम से जैविक खाद का निर्माण आदि की जानकारी प्राप्त की ।
बैठक मे कलेक्टर एल्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडी़ स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओ और बाजार की उपलब्धता के बारे मे जानकारी प्राप्त की । बैठक मे उन्होने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुडे़ स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादो यथा साबुन, हल्दी मिर्च, आदि की आपूर्ति जिले मे आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासो, आश्रम शालाओ सहित जेल , स्कूल, मुकबधिर शालाओ और वृद्धाआश्रमो मे किया जाएगा। इस हेतु उन्होने संबंधित अधिकारियो को सख्त और आवश्यक निर्देश दिये । बैठक मे उन्होने खरीफ फसल के संबंध मे की जा रही तैयारियो की समीक्षा की। बैठक मे उन्होने कहा कि मुंगेली जिला कृषि प्रधान जिला है ।
खरीफ फसल के लिए कृषको को उनके मांग के अनुरूप खाद बीज उपलब्ध होनी चाहिए । खाद बीज की उपलब्धता मे किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होने खरीफ फसल हेतु खाद बीज का भंडारण और वितरण की जानकारी प्राप्त की। बैठक मे कलेक्टर श्री एल्मा ने जिले मे स्वीकृत शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल की जानकारी प्राप्त की । उन्होने इंग्लिश मिडियम स्कूल मे दर्ज संख्या और पंजीकृत बच्चो की भी जानकारी प्राप्त की और इंग्लिश मिडियम स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये । बैठक मे उन्होने मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, चिरायु योजना, आंगनबाडी केंद्रो आदि की विस्तार पूर्वक समीक्षा की। उन्होने महतारी जतन योजना के तहत एनीमिक महिलाओ को दी जा रही राशन के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मे कलेक्टर श्री एल्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की ।
उन्होने कहा कि जिले के शत प्रतिशत किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे मे लाया जाएगा और दायरें में आने वाले सभी हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) कार्ड जारी करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि किसान के्रडिट कार्ड से ऋण लेने वालो को कृषि तथा उधानिकी कार्य के लिए मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख और मछली पालन हेतु एक प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रूपये की ऋण स्वीकृत किये जाएगें। ऋण राशि की स्वीकृति व्यवसायिक बैको के माध्यम से किये जाएगे। इसी तरह किसान के्रडिट धारको को मुर्गी पालन , बकरी पालन , सुअर पालन , आदि कार्य के लिए तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण स्वीकृत किये जाएगें। इस हेतु उन्होने संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये । बैठक मे उन्होने निर्माण कार्यो के भी समीक्षा की । उन्होने निर्माणाधीन कार्यो को वर्षा ऋतु के पूर्व पूरा करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने नुजूल पट्टे का नवीनीकरण, मोर जमीन मोर मकान , जाति प्रमाण पत्र , संगठित और असंगठित क्षेत्रो मे कामगारो का पंजीयन , नल जल योजना आदि के संबंध मे जानकारी प्राप्त की और संबंधितो को आवश्यक निर्देश दिये । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, अपर कलेक्टर राजेश नशीने सहित विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
*अवधेश टंडन की रिपोर्ट* जांजगीर चांपा । शौर्यपथ । हसौद पुलिस की बड़ी कारवाई जानकारी के मुताबिक रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लोगो से 9-9 लाख रुपये ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी फरार है। मामला हसौद थाने की है जहाँ ग्राम पंचायत मिरौनी के अशोक कुमार कश्यप ने थाने में शिकायत की थी कि उससे रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ग्राम पंचायत हसौद के ही भरत कश्यप,अर्जुन बर्मन,दीपक कश्यप,दिलीप कश्यप,पन्नालाल कश्यप ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से उससे और उसके रिस्ते दरों से नौ नौ लाख रुपये लिए थे।और उसे दिल्ली ले जाकर फर्जी ज्वांइन लेटर,फ़र्ज़ी आईडी कार्ड देकर उससे धोका धाड़ी की है।जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो उसने थाने में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधाड़ी का आरोप दर्ज करवाया । जिसके आधार पर हसौद पुलिस ने कल दिनांक 01/06/2020 को पांचो आरोपि भरत कश्यप पिता गेंदराम कश्यप,अर्जुन बर्मन पिता दुजराम बर्मन,दीपक कश्यप पिता भरत कश्यप, दिलीप कश्यप पिता भरत कश्यप,पन्नालाल कश्यप पिता होरीलाल कश्यप के विरुद्ध 420,120ब,468,471 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया । वही एक आरोपी पन्नालाल कश्यप फरार बताया जा रहा है । सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत हसौद के भरत कश्यप भोजनालय दुकान का संचालन करता था जिससे मोटी रकम नही आता था जिससे ओ लोगो को रेलवे में नौकरी लगाऊंगा बोल के लोगो से पैसे का मांग करता था। तथा अपने दोनों बेटे दीपक कश्यप और दिलीप कश्यप का नौकरी लगा दिया हूँ जो दिल्ली और कोलकत्ता में नौकरी करते है बोल के लोगो से पैसे की मांग किया करते थे ।वही अर्जुन बर्मन ट्रेडर्स का बिजनेस करता था और हसौद व्यपारी संघ का अध्यक्ष हूँ बोल के लोगो से पैसे का मांग किया करते थे । जानकारी के अनुसार ये लोग हसौद क्षेत्र के लग भाग 50 लोगो से नौकरी के नाम से पैसे की ठगी किये है ।इस लिए इस गिरोह को अंतरराष्ट्रीय गिरोह माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस गिरोह में कई बड़े बड़े लोगो का भी नाम सामने आ रहा है जो भाजपा के नेता और नेत्री है । जल्द ही इस केस में और भी कई लोगो के नाम आने की संभावना है । अब देखना यह होगा कि उन पर भी क्या कार्यवाही होता है ।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारत में इन दिनों मोबाइल फोन से चीनी ऐप हटाने का दावा करने वाला ''रिमूव चाइना ऐप'' काफी लोकप्रिय हो रहा है. कुछ ही हफ्तों में इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है.यह ऐप, देश में भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव और चीन के वुहान से फैलनी शुरू हुई कोविड-19 महामारी चलते आम जनजीवन को हो रहे नुकसान से पनप रही चीन विरोधी भावनाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है. पिछले महीने की 17 तारीख को जारी किये गए ''रिमूव चाइना ऐप'' जरिये टिकटॉक, यूसी ब्राउजर जैसे कथित चीनी ऐप को डिलीट किया जा सकता है. गूगल प्ले स्टोर पर इसे 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिले हैं.
ऐप को बनाने वाले ''वन टच ऐप लैब्स'' का दावा है कि इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिये बनाया गया है ताकि किसी ऐप को बनाने वाले देश का पता लगाया जा सके.कंपनी की वेबसाइट के अनुसार वह जयपुर में स्थित है. डेवलपर्स व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ऐप का उपयोग करने का इरादा नहीं रखते हैं.
रांची / एजेंसी / झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 712 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग की देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 51 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712 पर पहुंच गयी. कल देर शाम तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 661 बतायी गयी थी. आज 51 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 712 हो गयी. रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 712 संक्रमितों में से 499 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं.
राज्य में 712 संक्रमितों में से अब तक 296 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. इसके अलावा 411 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. जबकि पांच अन्य की मौत हो चुकी है. पिछले चैबीस घंटे में सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल 1567 नमूनों की जांच हुई जिनमें 48 लोग संक्रमित पाये गये जबकि निजी प्रयोगशालाओं में 90 नमूनों की जांच में तीन व्यक्ति संक्रमित पाये गये.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
