
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा पर भाजपा नेताओं की बड़ी बड़ी घोषणाओं पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मोदी जी की 20 लाख करोड़ की घोषणा और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की पांच पांच धारावाहिक सीरियल पत्रकार वार्ताओं के बाद भी देश के किसी भी वर्ग किसान मजदूर छोटे व्यापारी को पता नहीं चल पाया है कि उसे मिला क्या है ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि 5-5 पत्रकार वार्ताओं के बाद देश को एक अनुवादक मंत्री और एक लोन मंत्री के अलावा कुछ नहीं मिला है । कांग्रेस डॉक्टर रमन सिंह को चुनौती देती है कि वह एक पत्रकार वार्ता और ले और यह बताएं कि छत्तीसगढ़ में 20 लाख करोड़ में किसको कितना मिलेगा ।
मरकाम ने कहा है कि मोदी जी घोषणा तो लाखों करोड़ों और अरबों की करते हैं लेकिन पैसे किसी को मिलते नहीं । किसान सम्मान निधि की हकीकत को भी बेनकाब करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि देश में 44त्न किसान को सम्मान निधि के दायरे से बाहर है जब किसान सम्मान निधि की पहली किस्त जारी की गई तो 8:30 करोड़ किसान इसमें आते थे दूसरी किस्त में 7:30 करोड़ किसान बचे और तीसरी सूची में छह करोड़ किसान बचे 29 जनवरी को सूची जारी की गई तो किसान 3:30 करोड़ हो गए थे या किसानों का सम्मान है या अपमान यह रमन सिंह जी को बताना चाहिए
मोदी सरकार के 2.0 के पहले एक साल को विफलता और नाकामी का काला अध्याय निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कोरोना से निपटने से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर मामले में मोदी सरकार विफल साबित हुयी है। मोहन मरकाम ने कहा है कि 40 करोड़ भारतीयों के गरीबी रेखा के नीचे जाने की स्थिति बनने के लिए मोदी सरकार 2.0 का पहला साल जिम्मेदार है। साम्प्रदायिक दंगे भड़कने और नागरिकता के काले कानून के लिए मोदी जी के इस एक वर्ष को याद किया जायेगा। महाराष्ट्र बंद दिल्ली और हरियाणा के चुनावों में भाजपा की हार हुयी। हरियाणा में भाजपा अनैतिक गठबंधन करके सरकार बना पायी। यातायात का काला कानून लाया गया जिसमें भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि पूरा देश आज नोटबंदी एवं गलत तरीके से जीएसटी लागू करने की गलती को भुगत रहा है और अर्थव्यवस्था मांग की बड़ी भारी कमी से जूझ रही है और जिस तरह से सरकार ने 20 लाख करोड़ के जुमले की घोषणा की है, उससे मांग की सृजन की कोई उम्मीद भी नहीं है। आंकड़ों से ये बात स्पष्ट हो गई है कि कोरोना संक्रमण के फैलने के पूर्व ही अर्थव्यवस्था स्लोडाउन फेज में थी। जिस तिमाही के आंकड़े आये हैं उसमें लाकडाउन सिर्फ एक हफ्ता ही था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार से इन सवालों का जवाब मांगा है
-पिछले 4 साल से लगातार गिरती जीडीपी का जिम्मेवार कौन है?
-बड़े विज्ञापनों के बावजूद मेक इन इंडिया स्कीम धराशायी क्यों हुई?
-20 लाख करोड़ के पैकेज गरीबों, मध्यमवर्ग, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, निजी नौकरी करने वालों किसी को भी क्यों कुछ नहीं मिला?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मांग की है कि अब मोदी सरकार अपनी नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करने की विफलता को देश के सामने स्वीकार करे। मोहन मरकाम ने कहा है कि कोरोना की गंभीर चुनौती के लिए समय पर तैयारी कर पाने में भी मोदी सरकार विफल रही। समय पर विमानतलों में स्क्रीनिंग नहीं की गयी जिसका परिणाम पूरा देश भुगत रहा है। 30 जनवरी को पहला कोरोना का मामला आने के बाद भी 24 फरवरी को गुजरात में लाखों लोगों को इक_ा कर नमस्ते ट्रम्प किया गया परिणामस्वरूप आज गुजरात कोरोना से बेहाल है 15500 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और गुजरात से पूरे देश में गये श्रमिक कोरोना संक्रमण से प्रभावित पाये जा रहे हैं। देश में भी कोरोना पर रोक लगाने में समय पर फैसला मोदी सरकार नहीं कर पायी क्योंकि भाजपा मध्यप्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिराने में लगी रही और 23 को भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मध्यप्रदेश में शपथ लेने के बाद 24 मार्च से लाकडाउन किया गया। आज मध्यप्रदेश में 7500 से अधिक कोरोना मरीज हैं। थाली बजाकर, घंटा बजाकर, लाइट बुझाकर, दिया जलाकर कोरोना महामारी से लडऩे जैसे मोदी सरकार के खोखले उपायों का ही परिणाम है कि आज देश में कोरोना प्रभावितों की संख्या एक लाख सत्तर हजार से अधिक होने जा रही है।
खास बात
// फ र्म के नाम की गाडिय़ा नहीं होगी निशुल्क
// व्यक्तिगत निजी वाहन होंगे निशुल्क
// किसानी उपयोग में आने वाले वाहन निशुल्क
// एम्बुलेंस निशुल्क
// शासकीय वाहन निशुल्क
// निशुल्क वाहन वाहन के निशुल्क की सुविधा लेफ्ट साइड के अंतिम लेन में होगी
दुर्ग / शौर्यपथ / धमधा नाका टोल टेक्स में आज दिनांक 1 जून से जिले की सी जी 07 पासिंग निजी वाहनों का कोई टेक्स नहीं लगेगा . बता दे कि शहर के कई संगठनों ने धमधा नाका टोल टेक्स पर जिले के निजी वाहनों के शुल्क का विरोध किया और कई बार प्रदर्शन भी किया . शौर्यपथ समाचार पत्र सभी संगठनों का साधुवाद करता है जिन्होंने इस कार्य में अपना अहम योगदान दिया . शौर्यपथ समाचार द्वारा माह फरवरी में दुर्ग की आम जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनकी आवाज को शहर के विधायक अरुण वोरा एवं महापौर बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव तक सोशल मिडिया के माध्यम से पहुँचाया .
विधायक वोरा के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए फरवरी माह में निगम अधिकारियों , जिला प्रशासन और शिवनाथ कंपनी से मीटिंग आहूत कर इस मुद्दे पर चर्चा की गयी . विधायक वोरा महापौर बाकलीवाल द्वारा मामले पर लगातार प्रयास किया जाता रहा और मामले को प्रदेश के परिवहन मंत्री के समक्ष रखा गया . पिछले हफ्ते हुई परिवहन मंत्री मो. अकबर से इसी मामले को लेकर विधायक वोरा एवं महापौर की मीटिंग हुई जिसमे दुर्ग पासिंग निजी वाहनों को धमधा नाका टोल टेक्स पर निशुल्क करने के विषय में लम्बी चर्चा के बाद मंत्री मो. अकबर द्वारा जल्द ही इस विषय पर किसी नतीजे में पहुँचने की बात कही गयी .
विधायक वोरा के अथक व लगातार प्रयास का परिणाम रहा कि धमधा नाका टोल टेक्स में दुर्ग पासिंग निजी चार पहिया , दो पहिया वाहनों पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा साथ ही किसानी उपयोग में आने वाले ट्रेक्टर ट्राली को भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा . सिर्फ उन्ही वाहनों का शुल्क लिया जाएगा जिन वाहनों का पंजीयन फर्म के नाम से हुआ होगा .
एक जून और दुर्ग में 20 सालो बाद सत्ता में आये कांग्रेस के महापौर का जन्म दिन एक ही दिन पडऩे से एक यादगार के रूप में भी दुर्ग की जनता याद रखेगी . सालो से विवादित इस टोल नाके में लोकल वाहनों के टेक्स का विरोध जिले की अधिकतर संगठनों द्वारा किया जाता रहा . सभी की एक मत राय थी कि जिले के वाहनों को निशुल्क किया जाए जो काफी लम्बे समय बाद आज पूरी हुई .
इस बारे में शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा जब टोल नाका के प्रबंधक प्रवीन तेवतिया से बात हुई तो उनके अनुसार शासन के आदेश अनुसार एक जून से जिले की पासिंग निजी वाहन से अब किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा सिर्फ ऐसे वाहन जो व्यावसायिक रूप में है या किसी फार्म के नाम पर रजिस्टर्ड है उन्ही वाहनों का शुल्क लिया जाएगा . इसके लिए टोल प्रबंधन द्वारा टोल नाके के लें नंबर 1 व लेन नंबर 8 को निशुल्क की श्रेणी में रखा गया है अन्य लेन पर वाहन के क्रॉस होने पर शासन के आदेश अनुसार शुल्क लिया जाएगा एवं किसी भी तरह की शंका की स्थिति में टोल प्लाज़ा प्रबंधक से संपर्क किया जा सकता है .
0 क्वारेंटाईन सेंटर में समुचित व्यवस्था बनाए रखें : वर्मा
0 प्रवासी श्रमिकों का मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के दिए निर्देश
0 बारिश की आपदा से बचाव के लिए एक्शन प्लान तैयार रखें
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, सीएमओ, सीईओ जनपद और राजस्व अधिकारियों से क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों के रोजगार तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि क्वारेंटाईन सेंटर में श्रमिकों के लिए शुद्ध भोजन, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। क्वारेंटाईन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करें। सर्दी, खांसी, बुखार वाले श्रमिकों का सेंपल लेकर जांच कराएं। वहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी श्रमिकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें। मास्क लगाना और समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की जानकारी भी दें। नोडल अधिकारी नियमित रूप से क्वारेंटाईन सेंटर का निरीक्षण करें।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सीमा पर आने वाले श्रमिकों के लिए बस की सुविधा के साथ पेयजल और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। श्रमिकों के आवास और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले बहुत से श्रमिकों की क्वारेंटाईन अवधि पूरी हो गई है। इस स्थिति में मजदूरों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य करें। जिन मजदूरों का जॉब कार्ड नहीं बना है उनका जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा में काम दिलाए। कलेक्टर वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों और क्वारेंटाईन सेंटर में रूके श्रमिकों का डेटा तैयार कर विस्तृत जानकारी रखें। ग्राम पंचायतों में मनरेगा में पर्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत हों। इसमें काम करने वाले श्रमिकों को समय पर राशि का भुगतान करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बाजार में सोशल डिस्टेसिंग का पालन, मास्क लगाना अनिवार्य रूप से लागू करें। फिल्ड में काम करने वाले कर्मचारी, बाजारों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था बनाएं। शहरी क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिक होम आईसोलेशन का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना के साथ ही सामान्य बीमारियों के इलाज का भी ध्यान रखें। एएनसी चेकअप, टीकाकरण, 102 महतारी एक्सप्रेस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की गाडिय़ों का संचालन समय पर लगातार होना चाहिए। बैंकों में भीड़ कम करने के लिए बैंक सखी के माध्यम से राशि का अंतरण करने प्रेरित करें।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नाली और बड़े नालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताकि बरसात का पानी जमा न हो सके। बरसात के समय आपदा से बचाव के लिए एक्शन प्लान बनाकर तैयार रखें। खरीफ मौसम के लिए बीज का उठाव, खाद भण्डारण की व्यवस्था पहले से ही तैयार कर लिया जाए। श्री वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि रेत खदानों का निरीक्षण करें। खनन होने वाले क्षेत्रों का मार्किंग भी करें। अवैध रेत खनन करने वाले पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने राशन का वितरण, वन अधिकार पट्टा, नजूल भूमि का फ्रीहोल्ड, डायर्वसन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसे योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, सहायक कलेक्टर ललितादित्य नीलम, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने शनिवार सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की ओरिएंटेशन मीटिंग ली। हर अधिकारी को आधे घंटे का स्पेल दिया गया था। पूर्व में सभी से विभागीय गतिविधियों एवं प्रस्तावित नवाचारों के संबंध में फोल्डर मंगवा लिए गए थे। आज इन पर चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर ने पूछा कि विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किस तरह की योजना बनाई है। क्या इसमें किसी तरह की बाधा आ रही है। यदि शासन के स्तर पर किसी तरह का प्रस्ताव भेजना है तो उसे बताएं। जिन विभागों की महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। उनके क्रियान्वयन के संबंध में वस्तुस्थिति की कलेक्टर ने जानकारी ली।
उन्होंने सभी से ओरिएंटेशन बैठक में कहा कि विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मासिक टारगेट रखें, इससे वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी जाएगी। सभी ब्लाक लेवल के आफिसर्स की समीक्षा नियमित रूप से करें। जहां अच्छा कार्य हो रहा हो, उनके द्वारा अपनाई जा रही तकनीक को अन्य ब्लाक में भी फालो किया जाए। नियमित मानिटरिंग बहुत जरूरी है और साथ में यह भी कि निचले अमले द्वारा किसी तरह का फीडबैक आ रहा है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
स्थिति जानी और दिये सुझाव- बैठक में शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास एवं निर्माण एजेंसियों सहित सभी से जिले में चल रही वर्तमान गतिविधि की जानकारी ली। उदाहरण के लिए शिक्षा विभाग से मीटिंग की शुरूआत हुई और कलेक्टर ने शासन द्वारा चलाए जाने वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संबंध में जानकारी ली। लाकडाउन के दौरान आनलाइन शिक्षा के बारे में भी जानकारी ली। कृषि में उन्होंने खाद-बीज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लगातार किसानों से मिलकर उनसे फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति से जितने ज्यादा वाकिफ होंगे, उतना ही बेहतर परिणाम हमें मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक लेवल के अधिकारियों को भी लगातार इस बारे में मोटिवेट करें।
इस तरह रखा गया था शेड्यूल- कलेक्टर ने साढ़े दस बजे से ओरिएंटेशन मीटिंग रखी। यह सात बजे तक निर्धारित रखी गई। बीच में एक घंटे का समय कलेक्टर ने शंकराचार्य हास्पिटल के दौरे के लिए रखा। उन्होंने सबसे पहले साढ़ेे दस बजे एजुकेशन डिपार्टमेंट को समय दिया। फिर 11 बजे ट्राइबल, फिर साढ़े ग्यारह बजे तक फूड, फिर 12 बजे कृषि एवं बीज निगम, साढ़ेबारह बजे से हार्टिकल्चर, एक बजे से वेटरनरी, फिशरीज और सेरीकल्चर, डेढ़ बजे से सोशल वेलफेयर, 2 बजे से एक्साइज, सवा दो बजे माइनिंग का ओरिएंटेशन मीटिंग रखा गया। इसके बाद चार बजे से जिला पंचायत, पांच बजे से पीडब्ल्यूडी, साढ़े पांच बजे से डब्ल्यूआरडी, छह बजे से पीएचई और साढ़े छह बजे से पीएमजीएसवाय एवं एमएमजीएसवाय का ओरिएंटेशन रखा गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले का आबकारी विभाग अब अपने कुंभकरणी नींद से जागा है, इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला कि आबकारी विभाग ने दो स्थानों पर छापामारकर 49.14 लीटर शराब जब्त किया। वह भी आबकारी विभाग तब जागा जब लगातार यह समाचार का समाचार पत्र से लेकर सोशल मीउिया में जमकर वायरल होने लगा कि आबकारी विभाग कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ है, इसलिए जिले में प्रतिदिन जगह जगह धड़ल्लसे अवेैध शराब की बिक्री हो रही है, और आबकारी विभाग का कार्य पुलिस कर रही है और लगातार छापामारकर एवं चेकिंग कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने वालों को पकड़़ रही है, इसलिए शासन प्रशासन को आबकारी विभाग का बंद कर देना चाहिए या उनको पुलिस विभाग में मर्ज कर देना चाहिए। इसके बाद अब आकारी विभाग खानापूर्ति के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी उप निरीक्षक शस्वाति चौरसिया, दीपक कुमार ठाकुर,नीलम स्वर्णकार, मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक दयालाल साहू, लोकनाथ साहू,आबकारी आरक्षक देवीलाल तिवारी, सरजूराम रजवा?े, रमेश तिवारी,गणेश शंकर उपाध्याय, प्रहलाद सिंह राजपूत सहित वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे एवं वासू साहू ने छापा मारकर आरोपी रमेश बघेल आ. कृष्णा राम बघेल, उम्र-31 वर्ष, साकिन-निकुम वार्ड 05, थाना-अण्डा, जिला दुर्ग के रिहायशी मकान से 106 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की विदेशी मदिरा एवं 54 नग देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 28.80 ब.ली. मदिरा तथा आरोपी थानू सिन्हा, निवासी- ग्राम केसरा, थाना रानीतराई, जिला-दुर्ग के रिहायशी मकान से 113 नग सुपर 555 विदेशी मदिरा कुल मात्रा 20.34 ब.ली. जप्त किया गया है। इस प्रकार छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59 (क) के तहत 02 प्रकरण कायम कर कुल 49.14 बल्क लीटर मदिरा जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली / एजेंसी / कोरोनावायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को कंटेनमेंट ज़ोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा. लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसका पहला चरण आठ जून से लागू होगा. इसके तहत, 8 जून से मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर के क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
अनलॉक का पहला चरण
सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय मानक संचालन प्रक्रिया (स्ह्रक्क) जारी करेगा.
अनलॉक का दूसरा चरण
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान आदि, खोले जाएंगे. संस्थानगत स्तर पर भी बात की जाएगी. साथ ही अभिभावकों की भी राय ली जाएगी. इस फीडबैक पर ही संस्थान को खोलने का फैसला लिया जाएगा. जुलाई से यह संस्थान खोले जा सकेंगे.
अनलॉक का तीसरा चरण
अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, व्यायामशाला (जिम), स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा.
गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी गाइडलाइन के मुताबिक, रात के कफ्र्यू के समय बदलाव किया गया है. अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यह लागू रहेगा. एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों और सामान के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं होगी. ऐसा करने के ल?िए अलग से इजाजत या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं, लेकिन पहले से व्यापक प्रचार के बाद.
दिशानिर्देशों के मुताबिक, 65 साल से अध?िक उम्र के व्यक्तियों, पहले से किसी तरह की बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर ही रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है.
केंद्र की गाइडलाइन के बाद गुजरात सरकार ने भी लॉकडाउन से दी राहत, शुरू होगी बस सेवा
अहमदाबाद / कोरोनावायरस को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है. अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे. केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मद्देनजर गुजरात सरकार ने भी सोमवार से लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है. सोमवार से राज्य में बसें शुरू हो जाएंगी. सरकारी दफ्तरों को भी पूरी क्षमता के साथ खोला जाएगा.
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि अब सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बजाय रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्य में कफ्र्यू लागू रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, 'व्यवस्था फिर से पहले की तरह शुरू करने के लिए नई कोशिशों के तहत हमें बिना किसी आर्थिक नाकाबंदी के कोरोना के साथ-साथ काम करना होगा ताकि कोई काम बाधित न हो. हम दुकानों के संदर्भ में ऑड-ईवन हटा रहे हैं. अब दुकानदार कुछ शर्तों जैसे- फेस मास्क का इस्तेमाल, सैनिटाइजर का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ पूर्व की भांति दुकान खोल सकते हैं.Ó
महाराष्ट्र में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, 3 जून से शर्तों के साथ मिलने लगेंगी रियायतें
महाराष्ट्र / देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 5100 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया है. जरूरी कामों को छोड़कर पूरे राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी रहेगा. बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है.
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 65 हजार से ज्यादा मामले हैं, वहीं 2100 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में ढील का ऐलान किया था और अनलॉक1 को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार भी तीन चरणों में रियायत देने का फैसला किया है.
पहला चरण- तीन जून से
पहला चरण तीन जून से प्रभावी होगा. इस दौरान सार्वजनिक जगहों पर बाहरी गतिविधियों (साइकिल चलाना, टहलना, चलना, दौडऩा) की इजाजत होगी. इसके अलावा प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि गतिविधियों की इजाजत होगी. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में 15त्न लोग ही काम करेंगे.
कोरोना संकट को देखते हुए बिहार में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
बिहार / देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना से 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं 5100 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इस बीच कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की. एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में ढील का ऐलान किया है और अनलॉक-1 को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. मालूम हो कि बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3600 से ज्यादा हो चुका है और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है.
उधर, कोरोनावायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को कंटेनमेंट ज़ोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा. लॉकडाउन 5.0 में कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी. इसका पहला चरण आठ जून से लागू होगा. इसके तहत, 8 जून से मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे. गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर के क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं.
यूपी सरकार ने ठ्ठद्यशष्द्म१ लिए जारी की गाइडलाइंस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लॉकडाउन खोलने और अनलॉक1 के लिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए. योगी सरकार की तरफ से रविवार शाम जारी गिए दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे. ये सभी चीजें 8 जून से शुरू होंगी. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में अनलॉक1 के सिलसिले में दिशानिर्देश जारी किये हैं. ये आगामी 30 जून तक लागू रहेंगे.
उन्होंने बताया कि आगामी आठ जून से केंद्र और उत्तर प्रदेश के दिशानिर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा. होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल भी आठ जून से खुलेंगे. सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थाएं भी केंद्र के दिशानिर्देश के अनुरूप ही खुलेंगी. अवस्थी ने बताया कि निषिद्ध क्षेत्रों की व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी. शहरी क्षेत्र में संक्रमण का एक मामला सामने आने पर उसके 250 मीटर के दायरे को सील किया जाएगा. एक से ज्यादा मामले होंगे तो यह दायरे 500 मीटर का होगा.
दुर्ग ( रिसाली निगम ) / शौर्यपथ / विधान सभा चुनाव के पहले रिसाली क्षेत्र के वासियों को क्षेत्र में विकास की रफ्तार को गति देने के वायदे के साथ रिसाली निगम के गठन की बात वर्तमान गृह मंत्री तम्र्ध्वज़ साहू ने कही थी . चुनाव में कांग्रेसकी बहुमत से जीत हुई और वडा करने वाले प्रत्याशी अब प्रदेश के गृह मंत्री है वादा के अनुरूप मंत्री साहू ने पहल कर रिसाली निगम का गठन करने की प्रक्रिया तेज की . गठन के बाद अव विकास की रफ़्तार को तेज करने प्रशासन से 5 करोड़ की राशी की स्वीकृति दिलाई .
बता दे कि नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र अंतर्गत जनहित में 52 निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा 4 मार्च को नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र प्रेषित किया गया था। इसी पत्र के आधार पर नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 52 निर्माण कार्य मद में 5 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुदान श्याम पटेल द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली को पत्र प्रेषित किया गया है। जिन कार्यों के लिए यह राशि दी गई है । वह इस प्रकार है पुराना वार्ड क्रमांक 39 में शिव मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण 5 लाख, मुक्तिधाम तालाब के घाट पचरी करण कार्य 5 लाख, वार्ड में विभिन्न स्थलों पर तीन कला मंच निर्माण के लिए 6 लाख, बाजार स्थल पर निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, प्राथमिक शाला के पीछे नाली निर्माण के लिए 6 लाख, जोरातराई वार्ड 40 कुल 37 लाख के कार्य किए जाने हैं। जिसमें बजरंग चौक शीतला पारा मिलन चौक एवं बाग पारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 30 लाख, नहर में पुल निर्माण के लिए 5 लाख, कला मंच निर्माण के लिए दो लाख की स्वीकृति दी गई है।
डूंडेरा वार्ड क्रमांक 41 में कुल 43 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें सुभाष चौक डूंडेरा में भोला नगर तक पेवर ब्लॉक 20 लाख, सुभाष चौक डूंडेरा में भोला नगर तक नाली निर्माण 10 लाख, रामनगर में 5 लाख सुभाष चौक डूंडेरा में 4 नग पुलिया निर्माण दो लाख, ढीमर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, शिव चौक दर्री तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक लाख, नेवई वार्ड 42 में कुल 62 लाख के निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिसमें जलाराम चौक से विवेकानंद विश्वविद्यालय रोड तक नहर किनारे डामर रोड का निर्माण 38 लाख, सार्वजनिक माता दुर्गा मंच पांच लाखए सार्वजनिक श्री गणेश मंच निर्माण 5 लाख, सहारा मैदान में चैनलिंग फेसिंग एवं अहाता निर्माण के लिए 7 लाख, शीतला मंदिर के बाजू मोबाइल टावर के पास ओपन जिम निर्माण के लिए 7 लाख, स्टेशन मरोदा वार्ड 46 में कुल 59 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें डॉक्टर खिलावन दुकान से इंदिरा चौक रोहित किराना के पास नहर पुल तक सीसी रोड का निर्माण 30 लाख, स्टेशन मरोदा स्थित तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाखए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन मरोदा में 130 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, ओवर ब्रिज के नीचे कृष्णा ऑटो रिपेयर के पास वाटर एटीएम लगाने के लिए 5 लाख, आजाद स्कूल के सामने नाहर किराना सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए चार लाख, टंकी मरोदा वार्ड क्रमांक 44 में कुल 30 लाख से कार्य किए जाएंगे। जिसमें भिलाई पब्लिक स्कूल के पास गार्डन निर्माण 6 लाख, हनुमान मंदिर के पास एवं गणेश मंच के पास तेलुगू पारा में पेवर ब्लॉक एवं स्टील कुर्सी के लिए 6 लाख, बुढ़ा देव मंदिर के सामने गली में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख, देवांगन समाज मरोदा टैंक में मंच एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 5 लाख, शीतला मंदिर के पास प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण के लिए 7 लाख, मरोदा सेक्टर वार्ड 45 में कुल 65 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें बंगाली पूजा मैदान मरोदा सेक्टर में डोम शेड निर्माण के लिए 25 लाख, मैत्री बाग मुख्य द्वार से दुर्ग उतई रोड तक दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ निर्माण 20 लाख, बंग समाज दुर्गा पूजा स्थल के पास महिला एवं पुरुष प्रसाधन निर्माण 5 लाख, नेवई थाने के पास मैदान में सौंदर्यीकरण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए 15 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 58 में कुल 28 लाख से निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस्पात क्लब रिसाली के सामने पूर्व निर्मित उद्यान का सौंदर्यीकरण 5 लाख, रिसाली में ब्लॉक 14 के सामने मैदान में मंच निर्माण 5 लाखए ब्लॉक 1 से 8 तक एवं स्टेट बैंक रिसाली से साईं मंदिर तक सड़क के दोनों और पेवर ब्लॉक 18 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 59 में कुल 23 लाख से निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिसमें स्मृति उद्यान लक्ष्मी नगर वैशाली गार्डन में झूला फिसल पट्टी केयर व प्रकाश व्यवस्था के लिए 5 लाख, मंगल भवन रिसाली में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 5 लाख, हिंद नगर रिसाली सड़क 3 के आखरी वर्मा घर से क्रिश्चियन घर तक सीसी रोड निर्माण 3 लाख, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल भवन में बाउंड्री वॉल टाइल्स निर्माण के लिए दो लाख, वीआईपी नगर गणेश पंडाल में गार्डन निर्माण के लिए 5 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 61 में इस्पात नगर रिसाली में कर्मा सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण के लिए 10 लाख, दया नगर में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए।
दुर्ग (रिसाली) / शौर्यपथ / राज्य शासन के आदेश पर रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत वार्डों के करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2019-20 के अधिभार रहित संपत्तिकर जमा करने की तिथि में बढोत्तरी करते 7 जून 2020 तक की वृद्धि किए जाने का निर्णय रिसाली निगम प्रशासन द्वारा लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय विभाग द्वारा करदाताओं को विशेष छूट प्रदान करने बाबत 15 मई से बढाकर 31 मई निर्धारित की गई थी। जिसमें करदाताओं को कोई अधिभार रहित छूट की पात्रता प्रदान की गई थी। अब करदाता उल्लेखित वित्तीय वर्ष (2019-20) का टैक्स व विवरणीय 7 जून तक जमा कर सकते है। जहां पर करदाताओं को कोई अधिभार नहीं देना होगा।
भिलाई / शौर्यपथ / इन दिनों भीषण गर्मी में वार्ड 24 केम्प 2 गांधी चौक में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। वार्ड के हैंडपंपों जलस्तर नीचे चला गया है। इससे वार्डवासियों में पेयजल व निस्तारी की समस्या भीषण होती जा रही है।
मालूम हो कि वार्ड के प्रकाश आटा चक्की के पीछे बिहारी मोहल्ला में सांस्कृतिक भवन के सामने लगे बोरवेल का जलस्तर काफी नीचे गिर गया है। इस बोरवेल से बूंद-बूंद पानी ही टपक रहा है। पानी नहीं आने से मोहल्लेवासियों में पानी को लेकर मारपीट की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही इस अंदरूनी मोहल्ले में न ही कोई नल है और न ही यहां तक टैंकर की पहुंच भी नहीं है। आसपास के लोगों के लिए यह बोरवेल ही एकमात्र सहारा है। मोहल्लेवासियों ने निगम से मांग की है बोरवेल में पाइप बढ़ाई जाय या कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / फोरलेन रोड पर साक्षरता चौक के पास आज तड़के 4:बजे के करीब अज्ञात यूको ने ट्रक ड्राइवर से 5000 नकद एवं मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए रिपोर्ट पर छावनी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
छावनी पुलिस ने बताया कि कुमार रोड लाईंस साक्षरता चौक भिलाई का ट्रक चालक सुबोध यादव 27 साल हैदराबाद से ट्रक क्रं. सीजी 07 बीके 9768 को अकेले माल लोड कर रांची भिलाई जी.ई. रोड से जा रहा था कि आज करीब 04 बजे सुबह साक्षरता चौक भिलाई के पास पहुंचकर ट्रक खड़ा किया था कि उसी समय एक बाइक मे सवार अज्ञात 2 लडके आये और मुझे बोले कि खाना रखे हो क्या तब मै बोला खाना नही है । तब वे लोग मुझसे पिने के लिये पानी मांगा मै पानी लेने पीछे मुडा तो एक लडका मेरे पहने हुए चड्डा के जेब मे हाथ डाला तब मै उसे धक्का देकर भागने लगा तो उसी एक सफेद रंग की स्कूटी वाहन से 2 अज्ञात लडके और आ गये 3 लडके मुझे पकड लिये जिससे एक लडका चाकू मारा एवं एक लडका मेरे जेब से करीबन 5000 रू. को निकाल कर जबरदस्ती लूट लिये तथा एक लडका मेरे जेब से मोबाईल सैमसंग कम्पनी जे 7 प्राइम किमती करीबन 5000 रूपये जिसमे एक सीम एयरटेल नं. 9801562598 एवं एक सीम जीयो का सीम नं. 6299024268 लगा था को जबरदस्ती लूट कर भाग गये । चारो अज्ञात लडके का उम्र 17 से 20 वर्ष के लगभग है हिन्दी छत्तीसगढी बोल रहे थे । चारो लडको को देख कर पहचान लूंगा घटना को मै एक दुसरे ट्रक के ड्रायवर विक्की के जरिये मालिक कैलाश कुमार को दी ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
