August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में लॉकडाउन को पूरे 9 दिन हो गए। इस दौरान जिला प्रशासन हर स्तर पर लोगों को जागरूक करने के प्रयास में हैं। इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने जिला पुलिस ने बुधवार को सड़क पर उतर पैदल मार्च किया। तंग गलियों व मोहल्लों तथा कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने व घरों में सुरक्षित रहने की अपील की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी साथ रहे।
    दुर्ग पुलिस व प्रशासन ने पटेल चौक दुर्ग, गदा चौक सुपेला में पैदल मार्च किया। वहीं दुर्ग से सुपेला चौक तक फ्लैग मार्च कर लॉकडाऊन की बढ़ाई गई अवधि के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, एडीएम श्रीमती ऋचा प्रकाश चौधरी, सीएसपी विवेक शुक्ला, राकेश कुमार जोशी, विश्वास चन्द्राकर के साथ शहरी थाना के सभी थाना प्रभारी शाम 4 बजे पटेल चौक से पैदल मार्च करते हुए इंदिरा मार्केट तक तथा सुपेला चौक से गदा चौक तक पैदल मार्च करते हुए 15 से 19 अप्रैल तक लॉकडाऊन की बढ़ाई गई अवधि के प्रति लोगों को जागरूक किया। लॉकडाऊन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी आम लोगों को दी। पैदल मार्च के उपरांत पटेल चौक से पुलिस का फ्लैग मार्च वाहनों के काफिले के साथ ग्रीन चौक, इंदिरा मार्केट होते हुए सुपेला डिविजन में जुनवानी व गदा चौक तक चला। फ्लैग मार्च में 250 से अधिक जवानों ने शामिल हुए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमित मरीजों के औसत में दिन प्रतिदिन आ रहे उतार चढ़ाव से लोगों में कभी खुशी तो कभी गम का अहसास हो रहा है। सोमवार को संक्रमित मरीजों का औसत 37 फीसदी रहने से लोगों को राहत की उम्मीद नजर आई थी। वही मंगलवार को संक्रमितों का औसत बढ़कर 43 फीसदी के आसपास पहुंच जाने चिंता फिर से बढ़ गई है , बुधवार को 4191 सेम्पलिंग में पोजिटिव 1647 के साथ ३९ प्रतिशत रही .
    दुर्ग जिले में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमितों के औसत में उतार-चढ़ाव बने रहने से लोगों में खौफ बना हुआ है। मौत के आंकड़े भी डरा रहे हैं सोमवार को 4224 सेंपलिंग हुई थी। जिसमें 1651 पॉजिटिव केस के साथ संक्रमित मरीजों का औसत 38 फीसदी के लगभग रहा। इससे एक दिन पहले 11 अप्रैल को 3252 सेंपल में से 1651 में संक्रमित की पुष्टि के साथ संक्रमित मरीजों का औसत 56 फीसदी रहा था। इस दिन 26 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।
    संक्रमितों के औसत और मौत के इस आंकड़े से लोगों में काफी अधिक पैदा हो गया था। अगले दिन 12 अप्रैल को 11 मौत के साथ संक्रमितों का औसत 38 फीसदी रहने से कोरोना से खौफज़दा लोगों में राहत की उम्मीद जाग उठी थी। लेकिन 13 अप्रैल को 4081 सेंपल में से 1755 नए संक्रमितों के सामने आने से औसत बढ़कर 43 फीसदी हो जाने से एक दिन पहले नजर आए राहत की उम्मीदों को झटका लगा है। इससे लोगों में कभी खुशी तो कभी गम का अहसास होने के साथ ही चिंता बनी हुई है।
    यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि 13 अप्रैल को 12 मेडिकल स्टाफ के संक्रमित हो जाने से भिलाई-3 में कोरोना संदिग्धों की एंटीजन जांच बंद कर दिया गया है। जबकि आरटी पीसीआर जांच यहां पर 11 अप्रैल से ही बंद है। अगर भिलाई- 3 सेंटर में सेंपल लेकर जांच की जाती तो निश्चित रूप से जिले में 13 अप्रैल को संक्रमित मरीजों के 43 फीसदी के लगभग रहे औसत में इजाफा होता। भिलाई-3 में जांच बंद रहने के बावजूद सोमवार को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43 फीसदी रहना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
    दुर्ग जिले में कोरोना को लेकर राहत भरी बात यही है कि पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 हजार के नीचे बना हुआ है। लॉकडाउन के बावजूद 10 अप्रैल को 2272 और 8 अप्रैल को 2132 संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना का खौफ काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद पिछले तीन दिनों में क्रमश: 1651,1591 व 1755 संक्रमितों का आंकड़ा इस लिहाज से राहत देने वाला है कि यह 2000 से नीचे आ गया है।
    दोपहर बाद भिलाई तीन में शुरू हो सका जांच
    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-3 में आज दोपहर के बाद पाटन से लैब टेक्निशियनों की नई टीम पहुंचनें पर कोविड जांच शुरू की गई। यहां पर 11 अप्रैल से आरटीपीसीआर जांच नहीं हो पा रही है। वहीं लगभग 12 स्टाफ के कोरोना सक्रमित हो जाने से 13 अप्रैल को पूरे दिन रैपिड एंटीजन टेस्ट भी बंद रहा। बताते है प्राथममिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-3 में चिकित्सक, ड्रेसर, फामासिस्ट, लैब टेक्निशियन, वाहन चालक, आया सहित वैक्सीन वितरण करने वाला कर्मचारी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इससे मजबूरन कोविड के नये मरीजों की जांच मंगलवार को रोकना पड़ा। आज सुबह भी अपने निर्धाति समय पर सेंपलिंग का कार्य शुरू नहीं होने से जांच कराने पहुंचे कोरोना संदिग्ध लौट गए। दोपहर 1 बजे के लगभग विकासखंड मुख्यालय पाटन से लैब टेक्निशियनों का एक दल भिलाई-3 पहुंचा। जिसके बाद रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया गया। विभाग द्वारा भिलाई-3 के लिए पहले से ही एक टेक्निशियन की नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन अभी तक उसने ज्वाइनिंग नहीं दी है। वहीं 13 अप्रैल को फिर से दो टेक्निशिनों को यहां पर नियुक्ति दी गई है। ये दोनों प्रशिक्षण के बाद अपना काम शुरू करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड.19 टीकाकरण अभियान के दौरान 45 साल उम्र पार कर चुके हितग्राहियों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण ने जोर पक? लिया है। जिले भर में 236 शासकीय व 19 निजी संस्थाओं सहित 255 वैक्सीनेशन साइटों में रविवार को 7730, सोमवार को 7899 और मंगलवार को 5105 हितग्राहियों सहित तीन दिन में लॉकडाउन का असर होने से 20.734 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया गया। इधरए तमाम संगठन कोरोना टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। शिविर लगाकर 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक जिले में 3ण्61 लाख से अधिक हितग्राहियों ने टीका लगवा लिया है। जिले में 60 से लेकर 45 साल से अधिक आयु वर्ग के पात्र 4.33 लाख लोगों में से 83 प्रतिशत हितग्राहियों को टीके लग गए हैं। वहीं आज 4081 लोगों को सेम्पल जांच किया गया जिसमें 1755 लोग पॉजेटिव पाए गए। कोरोना महामारी से इलाज कराते हुए अस्पताल में आज 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण आवश्यक रू जिला टीकाकरण अधिकारी डॉण् सुदामा चंद्राकर ने बताया कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण आवश्यक है जिसे ध्यान में रखते हुए जिले भर में ज्यादा से ज्यादा केंद्र बनाए जा रहे हैं। ताकि हितग्राहियों को टीकाकरण में असुविधा का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।
    महामारी में पीड़ितों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं तत्पर
    कोविड.19 महामारी में पीड़ितों की मदद के लिए इस समय प्रदेश की सामाजिक संस्थाएं नव दृष्टि फाउंडेशनए छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशनए ओम साईं रक्तदाता सेवार्थ समितिए रेडड्रॉप फाउंडेशनए छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंचए उम्मीद एक किरण फाउंडेशनए छग प्रांतीय अग्रवाल संगठनए आशीर्वाद ब्लड बैंक व श्री साईनाथ जन सेवा समिति के सदस्य लगातार लोगों की सहायता में जुटे हैं। नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में रोज गंभीर मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया जा रहा है। इस कड़ी में पूर्वी आढ़तिया ने एक बच्चे के लिए अपना प्लेटलेट्स दान किया। सतीश ठक्करए भावार्थ ठक्कर पिता.पुत्र ने राजनांदगांव से आकर प्लाज्मा दान किया। पिछले 15 दिनों में 90 लोगों द्वारा यहां प्लाज़्मा डोनेट किया जा चुका है। नागरिकों को दी समझाइश रू संस्था द्वारा नागरिकों को समझाइश दी जा रही है कि वह घरों से बाहर निकलकर कोरोना की वैक्सीन लगवाएं ताकि इस महामारी को हराया जा सके। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण आवश्यक है।

    भिलाई /शौर्यपथ / कोरोना महामारी के इस दौर में एक ओर जहां भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव महामारी रोकने के प्रयासों के साथ ही जरूरत मंद लोगों की मदद कर रहे हैं। वही दूसरी ओर उन्होंने इस महामारी के दौरान अपना वेतन भी सरकारी खाते में जमा करा दिया है। ताकि इस कोरोना काल मे सरकार प्रदेश वासियों के लिए और बेहतर स्वास्थ्य सवुधा उपलब्ध करा सके।
    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कोरोना काल और लॉक डाउन के दौरान लगातार जरूरत मंद लोगो की मदद कर रहे है। मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे है। लॉक डाउन में जरूरत मद लोगों को सेनेटाइजर, मास्क, राशन चावल, दाल, तेल, नमक आदि खाद्य सामग्री वितरण किए थे। पिछले साल भी उन्होंने ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना वेतन जमा किया था और सभी समाज सेवी संस्थाओ से भी अपील को थी कि वे सब भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करे। इस बार भी भिलाई नगर विधायक यादव ने सराहनीय पहल की है और अपना वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया है।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव ने कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने के लिए पहल की है। विधायक यादव ने अपने विधायक निधि का 10 लाख रुपये कोविड केयर सेन्टरों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए राशि का उपयोग करने के लिए दिया है।
    गौरतलब है कि विधायक यादव लगातार कोरोना संक्रमण के रोकथाम और मरीजो के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटे है। उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन की डिमांड बढऩे के साथ ही ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। ऐसे में उन्होंने पहल की और कलेक्टर को पत्र लिख कर अपने विधायक निधि की राशि का 10 लाख रुपये विधानसभा क्रमांक 65 के कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन की सुविधा बढ़ाने के लिए राशि स्वीकृ त करने लिखे है। ताकि यहां भर्ती मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मिल सके और लोगो की जान बचाई जा सके।

    दुर्ग / शौर्यपथ /एक युवक ने ऐसी अश्लील हरकतें की हैं जिससे परेशान होकर एक किशोरी ने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभारी रूप से झुलस गई थी। उसे सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ देर रात नाबालिक लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी शशिकांत कोमा को गिरफ्तार कर लिया हैं।
    दरअसल मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि शहर और गली मोहल्ले में लॉक डाउन की कारण सन्नाटा हैं। इसका फायदा उठाकर आदित्यनगर दुर्ग निवासी शशिकांत कोमा (21 वर्ष) ने 16 साल की किशोरी को रास्ते मे रोक लिया। पहले उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद उसे पकड़कर मोबाइल से सेल्फी ले लिया। उसने किसी को बताने पर फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इसके पहले भी आरोपी उसे अलग-अलग नंबर से फोन कर परेशान करता रहा हैं। रविवार को उसे सारी हदें पार कर दी। इससे किशोरी क्षुब्ध गई। घर लौटी और खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगी ली। घर वालों ने उसे देख लिया और आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुचाया। तब इसकी शिकायत थाने में की गई। किशोरी का उपचार चला पर उसे बचाया नहीं सका। पुलिस आरोपी शशिकांत के खिलाफ धारा 341, 354,306, 8 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के चलते दुर्ग शहर की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस खबर से विभागीय निर्देश पर घर-घर सर्वे कर रही भिलाई -दुर्ग के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं में खौफ पसर गया है।
    दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 में कार्यकर्ता रही माधुरी सोनी (40 वर्ष) की कोरोना संत्कमण के चलते मौत हो गई। फिलहाल आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन बंद है। लेकिन विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से कोरोना संदिग्धों की पहचान हेतु घर-घर सर्वे का काम लिया जा रहा है। माधुरी सोनी भी इस काम को अंजाम दे रही थी। इसी दौरान किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से उसकी तबियत बिगडऩे लगी। बताया जाता है कि माधुरी सोनी को कोरोना जांच के लिए भी कईं जगह भटकना पड़ा। किसी तरह जांच होने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई तो समय पर सरकारी कोविड सेंटर में उसके परिजनों को बेड के लिए संघर्ष करना पड़ा। माधुरी सोनी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा के बदले प्रतिमाह महज 6500 रूपये मानदेय शासन से मिलता है। इतने कम मानदेय पर काम करने वाली माधुरी सोनी के लिए किसी निजी अस्पताल का खर्च उठा पाना संभव न था। आखिरकार विभागीय अधिकारियों से अनुनय निवेदन के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। माधुरी सोनी की मौत से जिले के तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं में भय का माहौल बन पड़ा है। घर-घर सर्वे के दौरान उन्हें विभाग द्वारा न तो मास्क और न ही सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। सीमित मानदेय पर कार्य करने वाली इन कार्यकर्ता और सहायिकाओं में संक्रमित होने पर समुचित इलाज हो पाने की चिंता बनी हुई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ भाजपा नेत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय कोरोना संक्रमित हुई है। चिकित्सकों के परामर्श के बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सुश्री सरोज पाण्डेय ने स्वयं के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि तबियत ठीक नहीं महसूस होने पर कोरोना का जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद चिकित्सकों के परामर्श पर वे समुचित उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुई हैं। सुश्री पाण्डेय ने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी सीएसपी विवेक शुक्ला एसडीएम विनय पोयाम सहित अधिकारियों ने शहर में भ्रमण कर बाहर घूमने वालों से अनुरोध कर घर वापस भेजे । भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी उपस्थित थे । उन्होंने 19 अप्रैल तक 5 दिन लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की ।
    आम जनता से अपील, कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने पांच दिन और करें सहयोग ....
    आयुक्त हरेश मंडावी आज शाम 6:00 बजे सीएसपी विवेक शुक्ला एसडीएम विनय पोयाम तथा पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ पटेल चौक से होते हुए पचरी पारा तकिया पारा से होकर केलाबाड़ी पोटियाकला होते हुए बोरसी क्षेत्र का भ्रमण किए उन्होंने घरों से बाहर निकलने वाले और घूमने वाले लोगों को रोक रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा और उनसे अनुरोध कर घर वापस भेजें । उन्होंने आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लॉकडाउन आवश्यक इसके तहत जिला कलेक्टर डा.सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने 5 दिन का और लाकडाउन किया जाए ।
    जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पूरे जिले में 5 दिन का 19 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है अतः नागरिकों से अपील है की लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना कारण घर से बाहर ना निकले । आपके सहयोग से जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की सक्रियता से जिला और शहर में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस में गिरावट आई है 5 दिन के आपके सहयोग से हम शहर में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण कर सकेंगे । लॉक डाउन का जायजा लेते वक्त बाहर घूमने वालों और दुकान खोल कर सामान बेचने वालों पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही भी की गई ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision