
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
वेक्सीनेशन, कोविड-19, भोजन वितरण की जीमेदारी अन्य अधिकारियों को
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा कोवडि-19 के बचाव एवं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये निगम अधिकारियों को विशेष नोडल अधिकारियों नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी अलग-अलग टीम का नेतृत्व करेगें ।
अधिकारियों को दिये गये दायित्व-
आयुक्त श्री मंडावी ने नगर निगम दुर्ग के सुशील कुमार बाबर कार्यपालन अभियंता मोबाईल नंबर 9630699556 को शहर में स्थापित सभी टीकाकरण केन्द्रों की माॅनिटरिंग तथा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा श्री मोहनपुरी गोस्वामी कार्यपालन अभियंता 9165353005 को शिवनाथ कोविड मुक्तिधाम का नोडल एवं शासकीय/प्राइवेट हाॅस्पीटल तथा होम आईसोलेशन के मृत शरीर का परिवहन और निपटान का कार्य करेगें । नगर निगम दुर्ग के राजेश पाण्डेय प्र0 कार्यपालन अभियंता मो0- 9644303682 को जिला अस्पताल के कोविड सेंटर दुर्ग को संपूर्ण कार्य करेगें । सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया मो0- 9644082508 को लाॅकडाउन के दौरान सभी जरुरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण हेतु जिम्मेदारी दी गई है । इसी प्रकार श्री प्रकाशचंद थवानी प्र0 सहा0 अभियंता को0- 9425513574 को शंकराचार्य कोविड केयर हास्पीटल जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग की व्यवस्था तथा दुर्गेश गुप्ता स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त सभी कार्य हेतुु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त सभी कार्यो में नोडल अधिकारी को सहयोग करेगें।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के अंतिम छोर के वार्ड पुरैना के रहवासियों को अब भरपूर पानी मिलने लगा है। वार्डवासियों की मांग पर स्थानीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर निगम द्वारा संधारण के तहत पाइप लाइन के लिकेज बंद कर दिए जाने के बाद यहां के तीनों वार्ड में लंबे समय से बनी पानी की दिक्कत दूर हो गई है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
अमृत मिशन योजना के तहत रिसाली निगम के वार्ड क्रमशः 39, 39 एवं 40 पुरैना में जलापूर्ति हेतु 12 सौ किलो लीटर क्षमता वाले उच्चस्तरीय टंकी का निर्माण कराया गया है। मोरिद जलाशय से इस टंकी को भरने के बाद पुरैना के तीनों वार्ड में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति होने लगी है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर रिसाली निगम द्वारा पाइप लाइन के लिकेज और अन्य खामियों को दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही तीनों वार्ड की जनता को भरपूर पानी मिलने लगा है। गर्मी के मौसम में जरूरत के अनुरूप पानी मिलने पर पुरैना वासियों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया है।
मुक्तिधाम का हुआ जीर्णोद्धार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम द्वारा पुरैना के मुक्तिधाम का जीर्णाद्धार कराया गया है। यहां पर शवदाह के लिए पर्याप्त शेड का निर्माण किया गया है। अंतिम संस्कार में आगन्तुकों के बैठने के लिए छायादार शेड निर्माण व पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।
निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी पहुंचे पुरैना
बुधवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने पुरैना विजिट कर पुरैना मुक्तिधाम, पाइप संधारण कार्य व अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र के उपअभियंता अखिलेश गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त व नोडल अधिकारी ने पुरैना के वैक्सीनेशन संेटर का भी औचक निरीक्षण कर सेंटरों में की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का अवलोकन किया।
लाॅकडाउन के उल्लंघन पर दुग्ध केन्द्र 15 दिनों के लिए सील
दुर्ग कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश के तहत कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण एवं नियंत्रण हेतु जिले में लागु लाॅकडाउन का रिसाली निगम प्रशासन द्वारा सख्त पालन कराया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर निगम की उड़नदस्ता टीम द्वारा नेवई वार्ड के दुग्ध व्यवसायी आकाश वर्मा को पूर्व में भी समझाईश दिए जाने के बावजूद लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए दुग्ध केन्द्र खोलकर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा किये जाने पर निगम की टीम द्वारा दुग्ध केन्द्र को 15 दिनों के लिए सील किया गया। वहीं तालपुरी में अहिल्या जनरल स्टोर्स के संचालक द्वारा गाइड लाइन के विरूद्ध दुकान खोलकर समान बेचे जाने पर 3000 रूपए का जुर्माना सहित 15 दिनों के लिए दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए गए।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है इसके लिए प्रत्येक जोन में निगम के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निगम के क्षेत्रों में भूखे, गरीब, असहाय लोगों तक भोजन उपलब्ध कराया जा सके! कई लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास भी गुजर बसर करते हैं ऐसे लोगों को भी चयनित किया जा रहा है! निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो जरूरतमंद है लॉकडाउन के दौरान भूखा न रहे तथा जरूरतमंदों तक राहत सामग्री/भोजन पहुंचे! जोन के क्षेत्रों में मांग एवं आवश्यकतानुसार फूड पैकेट/पका भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है! जोन क्रमांक एक में लगभग 110 पका भोजन पैकेट, जोन क्रमांक 2 में 110, जोन क्रमांक 3 में 110, जोन क्रमांक 4 में 110 एवं जोन क्रमांक 5 में 50 पका भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य आज किया गया! फूड पैकेट के प्रतिदिन की आवश्यकता की जानकारी जोन के अधिकारियों से लेते हुए उस आवश्यकता के आधार पर पैकेट की व्यवस्था की जा रही है! लॉक डाउन के दौरान भूखे, असहाय, गरीब, मजदूर, विक्षिप्त, बेसहारा जिनके पास खाने के लिए भोजन नहीं है या वह भोजन बनाने आदि में असहाय हैं ऐसे लोगों तक पका भोजन पहुंचाने का कार्य निगम प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है!
भोजन के लिए नोडल अधिकारी सहित कर्मचारियों की नियुक्ति उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल 2021 तक लॉकडाउन का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है! ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है! रोज काम कर खाने वाले लोग भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं! ऐसे लोगों के लिए निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अभिनव पहल करते हुए इन तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था करवाई है! इसके लिए निगम के महिला एवं बाल विकास के प्रभारी अजय शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है! भोजन वितरण में इनके सहायता के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश पालवे, मनहरण लाल टंडन, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, चिंतामणि, भागीरथी वर्मा, गणित कुमार बघेल, गोपी प्रसाद पांडे, कोमल बघेल, राजेश जांगड़े, सोनी सोनवारी एवं भारद्वाज मेश्राम को संलग्न किया गया है!
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / सुपेला शास्त्री अस्पताल में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और अस्पताल की व्यवस्था सही करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को लगातार निर्देश देकर व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा रहा है! सुपेला के लिए नए प्रभारी पीयाम सिंह की नियुक्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा की गई है! निगम आयुक्त रघुवंशी आज सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचकर कोविड जांच, टीकाकरण केंद्र, दवाई प्राप्त करने का काउंटर, कोविड जांच करने के लिए पर्ची प्राप्त करने का काउंटर के सेक्शन का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए! निर्देश देने के बाद से अस्पताल की व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है!
कोविड जांच के लिए 2 अतिरिक्त काउंटर तैयार किए गए हैं, ताकि भीड़ ज्यादा न बढ़े और आने वाले लोगों की सैंपलिंग ली जा सके, सोशल डिस्टेंस मेंटेन करवाने के लिए मार्किंग की गई है! निश्चित दूरी पर खड़ा करवाने के लिए सुरक्षाकर्मी अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं! महिला सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं! पेयजल की व्यवस्था की गई है! गर्मी के सीजन को देखते हुए पंखे की व्यवस्था की गई है! कूलर की व्यवस्था भी की जा रही है! निगम आयुक्त ने सुपेला शास्त्री अस्पताल में आने वाले लोगों से चर्चा की कुछ लोग होम आइसोलेशन की जानकारी, दवाई मिलने की जानकारी तथा टीकाकरण की जानकारी को लेकर संशय में थे! उन्हें आयुक्त रघुवंशी ने उनकी समस्याओं एवं संशय को जानकारी देकर दूर किया और उचित सुझाव दिए! निरीक्षण के दौरान तुषार वर्मा मौजूद रहे!
अस्पताल कैंपस के बाहर होगी वाहनों की पार्किंग सुपेला शास्त्री अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पीयाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहनों की वजह से सुपेला अस्पताल में एंबुलेंस आदि वाहनों के प्रवेश में वर्तमान परिस्थिति में दिक्कतें आ रही थी! अस्पताल कैंपस के भीतर बेतरतीब वाहन खड़ी होने के कारण आने जाने वालों को भी जगह नहीं मिल पाती थी! आवाजाही में दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता था! अब गंभीर मरीज ही वाहनों के माध्यम से भीतर प्रवेश कर पाएंगे! बाकी वाहन अस्पताल कैंपस से बाहर रखे जाएंगे! सभी छोटी-बड़ी वाहन अस्पताल परिसर के बाहर खड़ी होंगी!
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम को प्रतिदिन सेनीटाइज किया जा रहा है! रामनगर मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए शव लाए जाते हैं! कोरोनावायरस से मृत्यु उपरांत भी शव यहां पर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते हैं! सामान्य मृत्यु होने पर मृत व्यक्ति के परिवार जन भी यहां पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं! जिसको देखते हुए मुक्तिधाम को प्रतिदिन सेनीटाइज किया जा रहा है! इसी प्रकार से अन्य आवाजाही वाले क्षेत्रों को निगम चयनित कर सेनीटाइज करवा रहा हैं! सार्वजनिक क्षेत्रों में सैनिटाइजर के लिए टैंकर की व्यवस्था की गई है! टैंकर में सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल तैयार करके छिड़काव किया जा रहा है! वही सकरी क्षेत्र एवं घरों, कार्यालय में हैंड स्प्रे के माध्यम से सैनिटाइजिंग किया जा रहा है!
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है। इस क्रम में आज सुपेला अस्पताल में आइसोलेशन के 50 नए ऑक्सिजन बेड आरंभ करने का निर्णय लिया गया। इनमें से 25 बेड गुरुवार को आरंभ कर दिए जाएंगे और 25 बेड सोमवार तक तैयार हो जाएंगे। इसी प्रकार से पाटन के झीठ अस्पताल में 50 कोविड बेड आरम्भ किये जाएंगे। आज कलेक्टर ने जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन और टेस्टिंग सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण भी किया। नगर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने भी सुपेला अस्पताल का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन की सुविधाओं संबंधी निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने गर्मी को देखते हुए अस्पताल में कूलर आदि के इंतजाम बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
- तबीयत के हिसाब से होम आइसोलेशन अथवा हॉस्पिटल किया जा रहा रिफर
-कलेक्टर ने स्टेशन पर ही एंबुलेंस रखने के लिए निर्देश
दुर्ग / शौर्यपथ / रेलवे स्टेशन में यात्रियों की हो रही कोरोना जांच के निरीक्षण के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे के स्टाफ से यात्रियों के कोरोना जांच के संबंध में जानकारी ली यहां जांच कर रहे दल ने बताया कि आज की तिथि तक 127 पॉजिटिव मरीज चिन्हांकित किए जा चुके हैं आज ही 11 पॉजिटिव मरीजों का चिन्हांकन हुआ है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी यात्रियों की अनिवार्य जांच होती रहे। कलेक्टर ने स्टेशन पर ही एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि पॉजिटिव मरीजों को और गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तुरंत ही अस्पताल रिफर किया जा सके।
21 बेड की होगी सुविधा, 75 बेड तक किया जाएगा विस्तारित
-ऑक्सीजन बेड की सुविधाएं उपलब्ध
-आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया शुभारंभ।
दुर्ग/ शौर्यपथ / कोविड मरीजों को राहत देने सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों से इस संबंध में कार्य करने का आग्रह भी किया था। आज ही अग्रवाल समाज ने भिलाई में सेक्टर-6 में कोविड केयर सेंटर का आरंभ किया। इसमें 21 बेड है जिसमें ऑक्सीजन बेड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध है।
इसका शुभारंभ आज आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं कलेक्टर ने किया। इस मौके पर आईजी ने कहा कि सेंटर के आरम्भ होने से कोविड मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। समाज का यह कार्य प्रशंसनीय है। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि अभी यहां पर 21 बिस्तर में आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है इसे और भी विस्तारित करें ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ हो।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे 75 बिस्तर तक ले जाने की योजना है। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आह्वान किया है कि सामाजिक संगठन कोविड से लड़ने की दिशा में भागीदारी निभाएं। इस दिशा में अग्रवाल समाज द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। समाज के इस कार्य का लाभ सभी वर्गों के लोगों को होगा। कलेक्टर ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा समाज के पदाधिकारियों की सेवा भाव को लेकर प्रशंसा की।
भिलाई / शौर्यपथ / अभी पूरी तरह गर्मी भी नही आई है और टाउनशिप में अभी से पानी के लिए त्राहि त्राहि मचना शुरू हो गया है। सबसे अधिक स्थिति तो सेक्टर 6, सेक्टर-7 सहित उन सेक्टरों की हैं जहां तिमंजिला मकान है। नीचे वाले सभी मोटरपंप का उपयोग कर पूरा पानी खींच ले रहे हैं, उसके कारण दो मंजिला और तिमंजिला वाले लोग अभी से बूंद बूंद पानी के लिए तरसने लगे है। खासतौर सेक्टर 6 के सी मार्केट के इलाकावाले मकानों में स्थिति बहुत ही विकट है। पहले पानी एक घटा घड़ी देख कर जल विभाग देता था, लेकिन अब इसमें कटौती कर मात्र 45 से 50 मिनट की पानी देने का कार्य कर रहे है, और इस विभाग के अधिकारी से शिकायत करने पर जवाब मिलता है कि नही पूरा हम एक घंटा पानी दे रहे है। गमी लगातार बढते जा रही है, बिना कूलर व्यक्ति रह नही पाते है, ऐसी स्थिति में पानी नहाने धोने के लिए नही पूर रहा है तो लोग कूलर में पानी कैसे डाले। ेबीएसपी प्रबंधन जबकि हर महिनो बिजली बिल के साथ ही जलकर भी लेता है और यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए मात्र 50 मिनट पानी देने का कार्य कर रहा है जबकि सेक्टर 10, सेक्टर 7 एवं सेक्टर 6 के ई मार्केट वाले क्षेत्र में 1.30 मिनट से लेकर 3 घंटे तक पानी की सप्लाई कर रहा है। आखिर बीएसपी ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है यह समझ से परे है। जबकि श्रमिक वर्ग को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन बीएसपी प्रबंधन को यह दिखाई नही दे रहा है।
विधायक देवेन्द्र यादव ले संज्ञान में और करवाये पानी की समस्या का निवारण
इस मामले में फौरन बीएसपी प्रबंधन और भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को संज्ञान लेना चाहिए और जितना जल्दी हो सके पिछले सालों की तरह इस साल भी सुबह साढे 6 बजे से 8 बजे तक उनको बिजली बंद करना पड़ेगा। हर साल जब सुबह साढे 6 बजे से प्रात: 8 बजे तक जब बीएसपी प्रबंधन विधायक देवेन्द्र यादव के कहने और आम जनता की मांगों को देखते हुए जब बिजली बंद करना शुरू कर दी थी तो सभी को भरपूर पानी मिल रहा है। लोगों से प्रेस के माध्यम से नगर के विधायक देवेन्द्र यादव से भी मांग की है कि वे बीएसपी प्रबंधन से चर्च कर सुबह प्रतिदिन गर्मी तक वे बिजली बंद करवाये ताकि हम सभी लोगों को पानी के मामले में रहात मिल सके। सबसे अधिक विकराल स्थिति आज सुबह हमारे संवाददाता को देखने मिला कि जब सेक्टर 6 के सड़क 9 से लेकर सड़क 12 तक की तिमंजिला वाली कुछ महिलाओं को नीचे से दूसरे घरों से पीने के लिए पानी तिमंजिला पर ढो ढोकर ले जा रही थी। वहीं सेक्टर 6 सड़क 11 के ब्लॉक 3 में हाल ही में यहां निवासकरने आई एक महिला ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि क्या बताये भईया मैं जबसे यहां आई हूं, बूरी तरह फंस गई है, मुझे नही पता था कि बीएसपी क्षेत्र होने के बाद भी एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। छोटे छोटे बच्चे है, तीन चार दिन में एक बार बहुत मुश्किल से नहाना हो पाता है, कपड़ा तो धुलही नही पा रहा है। आप ही लोग कुछ करों और बीएसपी से कहकर सुबह बिजली बंद कराओं क्योंकि नीचे वाले सभी मोटर पंप, टुल्लू पंप लगाकर ले रहे है, इसके कारण हम सभी यहां तीन मंजिला पर रहने वालों के यहां पानी ही नही आ पा रहा है।
पानी दो समय के सप्लाई में बीएसपी प्रबंधन ऐसे करती है गोलमाल
गर्मी में जनप्रतिनिधियों की मांग पर बीएसपी प्रबंधन दो समय पानी तो देता है, उसमें सुबह की पाली में पानी सप्लाई में 10 मिनट कटौती कर देता है, और शाम को आधा घंटा देता है,जिसमें समझ ले कि मात्र 20 मिनट ही पानी दे रहे हैे। वह भी कभी पानी सप्लाई देते है कभी नही।
सेक्टर सात, दस में डेढ से तीन घंटा और सेक्टर 6 के अधिकांश भागों में मात्र 50 मिनट पानी क्यों ?
टाउनशिप की जनता अब बीएसपी प्रबंधन के रवैये से आक्रो्िरशत होती जा रही है, बीएसपी के 1बी, 2बी, एवं बोरिया सहित अन्य मकानों में मात्र 50 मिनट से एक घंटा ही पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह भी तिमंजिला और दो मंजिला वालों को बमुश्चिक से 10 से 15 मिनट ही पानी पानी मिल रहा है। जबकि बीएसपी प्रबंधन सेक्टर दस, सेक्टर 7 और सेक्टर 6 के बड़े क्वार्टरों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पानी सप्लाई दे रहा है, जहां बिना काम के भी पानी व्यर्थ बहते रहता है, बीएसपी प्रबंधन वहां पानी की कटौत्ी नही कर रहा है। बीएसपी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सेक्टर सेक्टर सात के सडक 1 से लेकर 19 तक और दो चार सडक छोडकर शेष सड़क में स्थित मकानों में डेढ धंटा से तीन घंटा तक, वहीं सेक्टर दस के सडक 1 से 19 तक सुबह साढे 6 बजे से 8 बजे तक एवं सडक 20 से 27 और 35 से 49 तक 1 घंटा 40 मिनट पानी सप्लाई और सेक्टर 6 के ईमार्केट के पास स्थित तिमंजिला मकानों एवं नीच अफिसर क्वार्टरों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पानी सप्लाई दे रहे है, जबकि सेक्टर 6 के सड़क 8 से लेकर सड़क 13 तक एवं सेकटर दस के सडक 28 से 33 तक मात्र 50 से 55 मिनट ही पानी सप्लाई बीएसपी प्रबंधन दे रहा है। इस मामले को लोकर टाउनशिप के अन्य कई क्षेत्रों के लोगों खासकर जहां तिमंजिला, दो मंजिला और 24 यूनिट मकानों के लोग बेहद आक्रोशित है और सुबह कम से कम डेढ घंटे एवं शाम को आधा से 1 घंटा पानी सप्लाई करने एवं सुबह पानी सप्लाई के समय अनिवार्य रूप से बिजल बंद करने को लेकर लॉक्डाउन समाप्त होने के बाद कभी भी बीएसपी प्रबंधन का घेराव कभी भी कर सकते हैं।
पिछले दस दिनों से टाउनशिप में आ रहा है मटमैला पानी, जानकारी होने के बाद भी बीएसपी नही दे रही है ध्यान
टाउनशिप के क्षेत्रों में पिछले दस दिनों से गंदा पानी आ रहा है, इस बात की कई बार बीएसपी प्रबंधन से शिकायत लोग कर चुके है, लेकिन बीएसपी प्रबंधन इस ओर ध्यान नही दे रही है। जिसके कारण लोग गंदा पानी पीने मजबूर है, इसके कारण पलिया और अन्य प्रकार के जलजनित बिमारियों से लोगों को ग्रसित होने का पूरा खतरा मंडरा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
