
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान आज शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में रखा गया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. वहीं भगवंत मान ने पंजाब के सभी लोगों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है और कहा है कि उनके साथ राज्य के 3 करोड़ लोग शपथ लेंगे. साथ ही उन्होंने पुरुषों से 'बसंती'रंग की पगड़ी और महिलाओं से बसंती 'दुपट्टा' पहनने का आग्रह भी किया है.
अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक उपस्थित हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन के लिए महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों सहित करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज स्कूलों के लिए अवकाश की घोषणा की है.
वहीं आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है, लेकिन भारतीय राजनीति के इतिहास के लिए यह उससे भी बड़ा दिन है. उन्होंने कहा कि अकेले भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि 3 करोड़ पंजाबी मुख्यमंत्री बनेंगे.
राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजाद भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है. AAP अभी 10 साल की भी नहीं हुई है और हमारे पास दो राज्य हैं. लोग परंपरागत सियासत को खत्म करने के लिए राजनीतिक विकल्प तलाशते हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में वह जगह भरी है.
राघव चड्ढा ने राष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में कहा कि आने वाले समय में विपक्ष की जगह को लेकर जो वैक्यूम आ गया है. उसे अरविंद केजरीवाल भरेंगे और आने वाले वक्त में भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनेंगे
उन्होंने कहा कि आज भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार भी जरूर करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार एसी कमरे में शपथ नहीं ले रहा है बल्कि शहीदे आजम भगत सिंह की भूमि खटकड़ कलां में शपथ ले रहा है.
साथ ही पंजाब में अपनी भूमिका के सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब में मेरी भूमिका चुनाव लड़ाने की थी और मुझे लगता है कि मैंने वह भूमिका अच्छे से निभाई है. उन्होंने कहा कि इस एग्जाम में पप्पू पास हो गया है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
