August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिम में पसीना बहाती दिखीं जाह्नवी कपूर, वर्कआउट सेशन की फोटो शेयर कर किया इंस्पायर

    • doing of business

    मनोरंजन / शौर्यपथ /जाह्नवी कपूर खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती हैं। अक्सर उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। जाह्नवी कपूर खूद भी अपना वर्कआउट सेशन अपने सोशल हैंडल से शेयर कर लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पसीना बहाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर किया हैं, जिसमें वह खूबसूरत वर्कआउट वियर में दिख रही हैं।
    लेग स्‍ट्रेच करती दिखीं
    जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह सिंगल लेग स्‍ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में हैंड स्‍ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती देखी जा सकती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ इमोजी का सहारा लिया है, हालांकि लिखा कुछ नहीं है।
    बेहतरीन वर्कआउट वियर आईं नजर
    ये सब जानते ही हैं कि जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें वर्कआउट करना काफी पसंद है। कई बार उन्हें कुछ बेहतरीन वर्कआउट वियर में देखा गया जो लोगों को काफी पसंद आया। इस फोटो में जाह्नवी का वर्कआउट वियर शानदार दिख रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी पर्पल शॉर्ट्र और स्पोर्ट ब्रा में दिख रही हैं। बालों में पोनीटेल डाले उन्होंने अपने जिम लुक को पूरा किया है। जाह्नवी के चेहरे को देखकर लग रहा है कि वह अपने वर्कआउट को लेकर बहुत सीरियस हैं।
    जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में
    जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ समय पहले 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। इसके बाद यह फिल्म 'रूही' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा संग दिखाई दीं। अब जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision