
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /अजय देवगन बियर ग्रिल्स के अडवेंचर शो 'इन टु द वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। शो का टेलीकास्ट 22 अक्टूबर को होगा लेकिन इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे देखकर अजय के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। अजय और बियर ग्रिल्स पर बने ये मीम्स वायरल हो रहे हैं।
लोगों ने बनाए मजेदार मीम्स
अजय देवगन काफी रफ ऐंड टफ ऐक्टर हैं। उन्हें फिल्मों में ऐक्शन ही नहीं कॉमेडी करते भी देखा गया है। अब अजय स्क्रीन पर कुछ अलग करते दिखाई देंगे। वह बियर ग्रिल्स के शो 'Into the wild' सर्वाइवल के लिए फाइट करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही लोगों ने इसके मीम्स भी बना डालें हैं। यहां कुछ मजेदार मीम्स...
पीएम मोदी भी आ चुके हैं शो में
अजय से पहले इस शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रजनीकांत और अक्षय कुमार भी नजर आ चुके हैं। इस बार हिंद महासागर में शूट किए गए इस शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसके एपिसोड को डिस्कवरी प्लस पर 22 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा।
क्या है ट्रेलर में
इस ट्रेलर में अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में एडवेंचर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि शो Into The Wild में अजय देवगन से जुड़ा एपिसोड कब प्रसारित होगा। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन को एक बोट पर खड़े होते हुए दिखाया गया है।
अपनी लाइफ के बारे में भी बताएंगे अजय
वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में वह कहते हैं, 'खेल खिलाड़ियों के लिए है, यह बहादुरों के लिए एक मंच है।' कुछ दी देर में वह बियर ग्रिल्स के साथ समुद्र में कूद जाते हैं। अगले सीन में अजय देवगन समुद्र में तैर रही शार्क के करीब भी दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर के एक सीन में बियर ग्रिल्स और अजय देवगन को जंगल में कटमरैन बनाते हुए भी दिखाया गया है। शो में अडवेंचर करने के साथ ही अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ अपने परिवार, करियर और जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें भी करेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
