
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कैटरीना कैफ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग पिछले साल हुई थी और हॉरर-कॉमेडी की रिलीज को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो रहा था. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कैटरीना कैफ , सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग पिछले साल हुई थी और हॉरर-कॉमेडी की रिलीज को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो रहा था. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है. गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, 'फोन भूत (Phone Bhoot)', 'गली बॉय' और 'तूफान' के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई पेशकश है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा स्थापित, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश किया है, जिसे व्यावसायिक सफलता और आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों मिली हैं. प्रोडक्शन हाउस ने ऑरिजिनल कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा है.
दिलचस्प यह है कि 'फोन भूत (Phone Bhoot)' की रिलीज 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के साथ मेल खाती है. यह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Phone Bhoot), ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की एक साथ पहली फिल्म भी है. उत्साह और हंसी की समान खुराक के साथ, एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फोन भूत' 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
