
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ / बालिका वधू के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों पर छा जाने वाली छोटी आनंदी अब बड़ी हो चुकी है। इस किरदार में अविका गौर ने छोटी सी उम्र में ही जान सी भर दी थी। आज अविका गौर अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अविका गौर अपने लुक्स और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। महज 14 साल में अविका गौर इतनी बदल चुकी हैं कि उनकी नई तस्वीरों को देखकर तो कई लोग चौंक भी जाते हैं। टीवी की दुनिया में छाने के बाद अविका गौर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने का मन बनाया और इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद पर भी खूब काम किया है।
अविका का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
सोशल मीडिया पर आए दिन अविका गौर की तस्वीरें छाई रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अविका ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटोशूट की झलक भी दिखाई है। दरअसल बीते साल ही अविका गौर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि बढ़े हुए वजन के चलते कैसे लोग उन्हें ट्रोल करते थे। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्होंने फैट टू फिट का सफर काफी मुश्किल से तय किया। फिलहाल तो एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं।
जल्द होगा बॉलीवुड डेब्यू
अविका गौर जल्द ही फिल्मी पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। अविका गौर एक हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही है। यह फिल्म महेश भट्ट बना रहे हैं। फिल्म का नाम 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट है और इसकी रिलीज को लेकर अविका काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी महेश भट्ट ने लिखी है और डायरेक्शन कृष्णा भट्ट ने किया है।
निजी जिंदगी में मची थी उथल-पुथल
कम उम्र में ही अविका गौर ने अपनी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखी। एक्ट्रेस का नाम उनके को-स्टार मनीष रायसिंघानिया के साथ जुड़ता रहा। दोनों को ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) में देखा गया था। अविका और मनीष रायसिंघानिया की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर यह क्लियर किया था कि उनके और मनीष के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। इन दिनों अविका गौर का नाम मिलिंद चंदवानी से जुड़ता है। सोशल मीडिया पर अविका अब तक अपनी और मिलिंद की ढेरों तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
