
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ /साउथ सपुरस्टार #Allu Arjun न्यूयॉर्क में India Day parade में शामिल हुए। इस साउथ स्टार का स्टारटम न्यूयॉर्क स़ड़कों पर तब देखते ही बना जब उन्होंने इस परेड इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। बता दें अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था।
न्यूयॉर्क की अल्लू अर्जुन ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित
विदेश में देश की शान में आयोजित इस इवेंट में अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ परेड में शामिल हुए। यहां एक्टर को ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस परेड में भारतीय झंडे को लहराते हुए अल्लू ने फैन्स के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अल्लू ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क में India Day parade में ग्रैंड मार्शल होना एक सम्मान की बात थी।’ एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में अल्लू को सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने देखा जा सकता है। वीडियो में वह पत्नी संग ओपन कार में परेड में शामिल होकर फैन्स के लिए चियर अप करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके फैन्स को अपने स्टार के लिए जयकारे लगाते हुए और स्टार की तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है।
न्यूयॉर्क फैन्स के बीच अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन भारत के सबसे बड़े फिल्म एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म पुष्पा: द राइज बॉक्स ऑफिस सुपरहिट थी, इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹300 करोड़ कमाए। फैन पेज पर साझा किए गए कुछ वीडियो में, अल्लू को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एलईडी स्क्रीन पर देखा जा सकता है। उनके प्रशंसक, जिनमें से कई पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए थे, स्क्रीन पर एक्टर को देखकर चियर अप करते नजर आए। इससे पहले 19 अगस्त को, अल्लू और स्नेहा को इस परेड से पहले न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर स्पॉट हुए थे।
अपकमिंग प्रोजेक्ट
अल्लू निर्देशक सुकुमार की पुष्पा: द रूल की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू होगी। शूटिंग शुरू करने से पहले टीम ने पूजन भी ऑग्रनाइज किया। सोशल मीडिया पर अपडेट को साझा करते हुए, पुष्पा सीरीज़ के निर्माताओं, मैत्री मूवी मेकर्स ने घोषणा की, ‘पुष्पाराज वापस आ गया है! शासन करने के लिए।’ उन्होंने कैप्शन में फिल्म को 'भारत का सबसे प्रत्याशित सीक्वल' बताया। एक्टर ने रश्मिका मंदाना के साथ श्रीवल्ली के रूप में अपनी किरदार को दोहराते हुए, फिल्म के अगले कुछ महीनों में रिलीज होने की उम्मीद है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
