
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
शौर्यपथ / हर माता-पिता अपने बच्चे का स्पेशल नाम रखना चाहते हैं। बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी काफी सोच-समझकर ये काम करते हैं। सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। सोनम और आनंद ने अपने बच्चे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। इस नाम के चर्चे हो रहे हैं। सोनम ने नाम के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें हिंदी शास्त्रों का जिक्र है। उन्होंने वायु को हनुमान, भीम और माधव का पिता और शक्तिशाली हवा का देवता बताया है। यहां कुछ ऐसे ही पौराणिक नामों की लिस्ट है जिसमें से आप अपने बच्चे का नाम चुन सकते हैं।
वायु
वायु काफी अच्छा और अलग नाम है। इसका पर्यायवाची पवन काफी कॉमन है लेकिन सोनम ने अपने बेटे का नाम एकदम यूनिक चुना है।
अक्षर
ऐसा ही एक नाम है अक्षर। अक्षर नाम इतना कॉमन नहीं है। यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का नाम है। इसे देवताओं का गुरु मानते हैं। अक्षर का मतलब एल्फाबेट भी होता है।
अनघ
अनघ भी एकदम हटकर नाम है। बेटी हो तो आप उसका नाम अनघा रख सकते हैं। अनघ का मतलब है शुद्ध, दोषरहित, पूर्ण। अनघ विष्णु जी का 146वां नाम भी है।
अनुरज
अनुरज नाम का उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। इसका मतलब है चमक और सबसे अलग।
अपराजित
अपराजित का मतलब है जिसे हराया न जा सके। भगवान कृष्ण के बेटे का नाम भी अपराजित था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
