July 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ी फिल्म ' गांव के जीरो शहर मां हीरो ' सात अप्रैल से मनोज राजपूत फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर होने जा रही है रीलिज

    • rounak group

    सिने प्रेमियों को मनोज राजपूत फिल्मस का इस झुलसती गर्मी में घर बैठे मनोरंजन का यह अनुपम उपहार है - मनोज राजपूत
      दुर्ग / शौर्यपथ / छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशक, लेखक उत्तम तिवारी एवम्  छॉलीवुड के जूनूनी फिल्म निर्माता, एक्शन स्टार मनोज राजपूत की मेगा स्टारर, बहु प्रतिक्षित, छत्तीसगढ़ की सबसे बड़े बजट की छत्तीसगढ़ी फिल्म गांव के जीरो शहर मां हीरो 7 अप्रेल 2024 को मनोज राजपूत फिल्मस यूट्यूब चैनल पर रीलिज हो रही है। उक्त जानकारी फिल्म के निर्माता एवं अभिनेता मनोज राजपूत  ने दी। मनोज राजपूत ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के सिने प्रेमियों को मनोज राजपूत फिल्मस का इस झुलसती गर्मी में घर बैठे मनोरंजन का यह अनुपम उपहार है।  यह फिल्म गांव के जीरो शहर मा हीरो दो माह पहले ही
    छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स थियेटरों मे रीलिज़ हुई थी,जिन्होंने भी टाकीज़ों मे यह फिल्म देखी, सबने फिल्म के हर पहलू की बहुत तारीफ  की थी, फिल्म के निर्माता एवं हीरो मनोज राजपूत  की दिली तमन्ना है कि छ्त्तीसगढिय़ों और युवाओं को  प्रेरित करने वाली यह बेहतरीन पारिवारिक, मोटिवेशनल और जबरदस्त इंटरटेनिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म  जन जन तक और हर घर तक जल्द से जल्द पहुंचे, इसीलिये इस फिल्म को टाकीज़ों में रीलीज़ होने के दो महीने के अंदर ही दर्शकों के फ्री  मनोरंजन के लिये यूट्यूब पर रीलिज़ किया जा रहा है ।
           डायरेक्टर उत्तम तिवारी ने बताया कि पारिवारिक ताने बानों से बुनी, गांव के सामान्य से पढ़े लिखे एक छत्तीसगढिय़ा कर्मठ नौजवान की,गांव से शहर आकर बड़े बड़े परदेशिया व्यापारियों से संघर्ष और अपनी मंजिल फतह करने की, मनोज राजपूत के जीवन की एक वास्तविक प्रेरणादायी कहानी  है,
    फिल्म गांव के जीरो शहर मा हीरो।
             इस फिल्म में बेहतरीन पारिवारिक तानों बानों से बुनी विशुद्ध प्रेम कहानी, जबरदस्त साऊथ के फिल्मों के स्तर का एक्शन, मजेदार कामेडी का तड़का, तकनीकी रूप से बेहद ही सशक्त, बेहतरीन गीत संगीत,  छॉलीवुड और बॉलीवुड के नामी गिरामी सुप्रसिद्ध कलाकारों की सशक्त अदाकारी से भरपूर,लगभग पांच सौ कलाकारों से अभिनीत यह भव्य और भरपूर मसाला फिल्म आपके मनोरंजन के लिये मनोज राजपूत फिल्मस यू ट्यूब चैनल पर 7 अप्रेल रविवार को रीलिज हो रही है।
             इस फिल्म में मनोज राजपूत जी की बेहतरीन अदाकारी के साथ साथ तीन खूबसूरत हीरोइनो की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिलेगी। जहां  इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की नेचुरल ब्यूटी क्वीन इशिका यादव नें अपने बेहतरीन अदाकारी से गांव की नायिका के अभिनय को जीवंत किया है, वही छत्तीसगढ़ की नवोदित अभिनेत्री नेहा शुक्ला नें एक शहरी ग्लैमरस नायिका की भूमिका में जान डाल दिया है, वहीं फिल्म की तीसरी नायिका कलकत्ता की इषानी घोष नें अपने बेहतरीन नृत्य कौशल से सबका दिल जीता है।
                बालीवुड के दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर साबित करने वाले, नेशनल एवार्डेड बॉलीवुड फिल्म मसान के लीड एक्टर भगवान तिवारी जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने शाहरूख खान की फिल्म रईस में भी मुख्य भूमिका निभाई है, बॉलीबुड के अनेकों फिल्मों और सीरियलों की
    सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अनुषा शर्मा नें भी इस फिल्म में अपने अभिनय का सशक्त छाप छोड़ा है। भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार कामेडियन संजय महानंद की बेहतरीन हास्य इस फिल्म में आपको देखने मिलेगा।
              जहां छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकार धर्मेंद्र चौबे नें कैदी डान की सशक्त भूमिका को बहुत ही बेहतरी से निभाकर जीवंत कर दिया है, वहीं छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकारों पुष्पेंद्र सिंग, प्रदीप शर्मा, शीतल शर्मा, जयराम भागवानी, अर्जुन परमार सलीम अंसारी, पप्पू चंद्राकर,डमेेन्द्र सिन्हा, विनायक अग्रवाल, आलोक मिश्रा, उपासना वैष्णव, राजेंद्र कपूर, योगेश पांडे, लक्ष्मी नारायण कुंभकार, संजीव मुखर्जी, सत्तू ठाकुर जैसे कलाकारों नें अपने जबरदस्त अभिनय का लोहा मनवाया है।
          संतोष साहू, राम यादव, विक्रम राजपूत, विकास राजपूत, शीतल जैन,मुक्ता बंसल, रोली चंद्राकर, सोमनाथ, संतोष भार्गव, मोहन आनंद, नेतराम श्रीवास, मनोज यादव, रघु ठाकुर, जीतेंद्र साहू, इंदल साहू, जैसे नवोदित कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीता है एवम् बाल कलाकार दर्शन जैन, कशिश अम्बाडे, अजय साहू नें तो मंजे हुये कलाकारों की तरह अभिनय कर चार चांद लगाया है। गांव के जीरो शहर में हीरो फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग एवं पटकथा संवाद-उत्तम तिवारी, लक्ष्मी नारायण कुंभकार और अर्जुन परमार ने मिलकर की है, फिल्म के सह निर्देशक अर्जुन परमार और धर्मेंद्र चौबे हैं तथा कंटीन्यूटी निर्देशक लक्ष्मी नारायण कुंभकार और संजीव मुखर्जी हैं, और फिल्म के गीतों को अपने मधुर संगीत से सजाया है, छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध संगीतकार सुनील सोनी ने। बेहतरीन गीतों के रचयिता गीतकार हैं, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, गुरूदेव मौनीलाला, सुनील सोनी। गीतों को अपने मधुर
    स्वरों से सजाया है, सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अनुराग शर्मा एवम् चम्पा निषाद नें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision