
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंबई / शौर्यपथ / बी फॉर मोशन पिकचर्स द्वारा प्रस्तुत और निलाभ तिवारी फिल्म्स ओपीसी प्राईवेट लिमिटेड के बेनर तले घर की मालकि फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म के प्रोडयूसर निलाभ तिवारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि ये लो भोजपूरी फिल्म घर की मालकिन का निर्माण हो रहा है। यह फिल्म घर घर में होने वाली घटनाओं पर आधारित एक महिला प्रधान के साथ ही पारिवारिक व मनोरंजक फिल्म है जिसको भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर राजकिशोर निर्देशित कर रहे है। इस फिल्म में अंजना सिंह एवं शुभी शर्मा प्रमुख भूमिका निभा रही है और इसके प्रोडसयूसर संदीप सिंह, अंजनी तिवारी एवं निलाभ तिवारी है। इस फिल्म का गीत संगीत भी बेहद कर्णप्रिय है जो लोगों के दिल तक उतर जायेगा और लोग गुनगुनाते रहेंगे।
कथा,पटकथा,संवाद अरबिंद तिवारी का हैं। कला अंजनी तिवारी हैं। छायांकन विजय मंडल /डीके शर्मा का है। नृत्य कानू मुखर्ज़ी, सोनू प्रीतम का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं और गीतकार प्यारेलाल यादव, अरबिंद तिवारी हैं। संकलन धरम सोनी हैं। पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग का है। बी फॉर क्रिएटिव टीम -मारुदा शर्मा ( ईपी), नेहा उपाध्याय,विशाल यादव और कार्यकारी निर्माता अभिषेक त्रिपाठी हैं। इस फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि फिल्म महिला प्रधान है और इसमें मेरी भूमिका बेहद दमदार है। मैं फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट देने को तैयार हूं और मेरी कोशिश होगी कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक मनोरंजन करने वाली फिल्म बने। वही फिल्म के अभिनेत्री शुभी शर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की ओर कहा कि ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा में महिलाओं की उपस्थिति को स्थापित करती है। मुझे गर्व है कि मैं इस फिल्म को कर रही हूं और अपना हंड्रेड परसेंट देते हुए इस फिल्म के सफलता की कामना करूंगी। मैं अपने दर्शकों से आग्रह करूंगी की आप इस फिल्म को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.