
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपने खाली समय को काटने के लिए हिन्दी उपन्यास पढ़ रही हैं। ये बात खुद एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। तापसी ने लगातार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्हें दिनेश पंडित द्वारा लिखित 'हवस का आतंक', 'डकैती 60 लाख की' और ' प्यार का आतंक' पढ़ते हुए देखा जा सकता है।
मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रहा हूं
तापसी ने जो पहला पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्हें चेक शर्ट और बालों में बैंड लगाकर बड़े ही तल्लीनता के साथ 'हवस का आतंक' उपन्यास पढ़ते हुए देखा जा सकता है। अपनी ये फोटो शेयर करते हुए तापसी कैप्शन में लिखती हैं, '' मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रहा हूं…ये इश्क भी बड़ा नापाक है , आज साथ तो कल खिलाफ है- दिनेश पंडित...मुझे लगता है कि मैं अब उनकी लाइन को बार-बार दोहराउंगी! ''
'डकैती 60 लाख की' किताब के साथ दिखीं
दूसरी पोस्ट तापसी के हाथ में 'डकैती 60 लाख की' उपन्यास दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं , ''एक और पागल था! ...चोरी तो चंद रुपयों की होती है, दिल की तो डकैती की जाती है ''।
'प्यार का आतंक' किताब के साथ दिखीं
तीसरी पोस्ट में उनकी हाथ में 'प्यार का आतंक' नाम का उपन्यास देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं, '' यह सबसे तेज निकला, मैंने एक किताब पूरी कर ली है। ''अगर प्यार करने के लिये इजाजत लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाजत सरकारी दफ्तर में मांगें जाते हैं, आशिकों के दिल नहीं। ''
यूजर ने पूछा तापसी से सवाल
तापसी के इस पोस्ट को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए अजीबो-गरीब बात लिख कर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर क्या चक्कर है दिनेश पंडित का', एक और ने लिखा , 'समझ नहीं आता ये क्या करना चाहती है।' एक ने लिखा,' अब बस भी करों ऐसा करना।' इसके इतर कई यूजर्स ने लव, हार्ट और स्माइली इमोजी शेयर कर कॉमेंट किया है।
'हसीन दिलरुबा' में दिखेंगी तापसी
तापसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस फिल्म का टीजर आउट हो चुका है, जिसमें तापसी का लव ट्रायंगल दिखाया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वहीं, तापसी पन्नू का हर्षवर्धन राणे के साथ भी रिश्ता जुड़ता है। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। विनील मैथ्यू के डायरेक्शन में बनी 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
