
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ /नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' हाल ही में रिलीज हुई है। किताब को वह करीना कपूर के साथ ऑनलाइन लॉन्च कर चुकी हैं। किताब के कई किस्से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह लेजंडरी लिरिसिस्ट गुलजार को बुक की एक कॉपी देने पहुंचीं। उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उनके इस वीडियो पर रीडर्स के तरह-तरह के कॉमेंट्स आ रहे हैं। कुछ रीडर्स उन्हें आउटफिट पर ट्रोल कर रहे हैं वहीं कुछ को वह क्यूट नजर आ रही हैं।
प्यार से पूछा, पढ़ोगे?
नीना गुप्ता गुलजार के घर उन्हें अपनी किताब देने पहुंचीं। गुलजार गेट पर आए। नीना ने पोस्ट के साथ कॉमेंट लिखा है, बहुत खुश और नर्वस हूं कि उन्हें कैसी लगेगी। नीना बोलती हैं, मैं अपनी बुक देने आई हूं गुलजार साहब को। उम्मीद करती हूं कि वह पढ़ लें। फिर गुलजार से पूछती हैं, पढ़ोगे? नीना मास्क हटाकर अपना चेहरा दिखाती हैं और कहती हैं, ये मैं हूं। वह गुलजार से बोलती हैं कि पढ़कर बताना कैसी है साथ ही उनकी सेहत के बारे में भी पूछती हैं।
ट्रोल्स को नहीं भाए कपड़े
कई लोगों को नीना गुप्ता इन कपड़ों में प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने जिस तरह से गुलजार से पूछा, 'पढ़ोगे' ये भी लोगों को क्यूट लग रहा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके आउटफिट्स पर कॉमेंट किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, गुलजार साहब के पास आप गए थे तो वो टाइम आपको साड़ी पहन कर जाना चाहिए था, सॉरी क्योंकि गुलजरा साहब गुलजार साहब हैं।
किताब में कई खुलासे
नीना गुप्ता ने अपनी किताब 'सच कहूं तो' में कई बेबाक खुलासे किए हैं। बिन ब्याही मां बनने से लेकर इंडस्ट्री के लोगों के बिहेवियर तक उन्होंने बुक में काफी कुछ लिखा है। अपनी किताब में उन्होंने ये भी बताया है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो सतीश कौशिक बच्चे को नाम देने के लिए आगे आए थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
