August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मौनी और सूरज नांबियार  गोआ में शादी कर चुके हैं. उनकी शादी का ये लुक बेहद खूबसूरत है. मौनी ने ट्रेडिशनल वाइट साड़ी को अपनी वेडिंग ड्रेस के रूप में चुना है, वहीं सूरज बीज कुरते में नजर आ रहे हैं. मौनी के लुक में हैवी गोल्ड ज्वैलरी और लंबी चोटी चार चांद लगा रही है.

    मौनी और सूरज की शादी की रस्में भी जोरो-शोरों से हुई हैं. हल्दी और मेहंदी की रस्मों में भी मौनी  उसी अंदाज में नजर आईं जिसमें वे अक्सर आया करती हैं. मेहंदी लगे हाथों के साथ 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर थिरकती हुईं मौनी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं.

    मौनी  के लुक की बात करें उससे पहले उनके और पति सूरज नांबियार  की इस खूबसूरत तस्वीर पर नजर डाल लेनी चाहिए जिसमें मौनी और सूरज एकसाथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.


    मौनी ने अपनी मेहंदी के लिए येलो लहंगा चुना है जिसपर ढेर सारे टेसल्स लगे हैं. लहंगे के बैकलेस ब्लाउज पर शेल्स से जड़ी हूई नैकलाइन है. इस वाइट टेसल से भरे आउटफिट पर मौनी ने खुद को क्लासी ज्वैलरी पहनने से नहीं रोका है. मांग टीका और इयररिंग्स के अलावा मौनी ने किसी और ज्वैलरी को नहीं चुना है. अपने लुक को मिनीमल रखते हुए उन्होंने लाइट मेकअप किया है जिसपर न्यूड पिंक लिप्स खूब खिल रहे हैं. ये फोटो मौना के बेस्ट फ्रेंड राहुल शेट्टी  ने पोस्ट की है.

     

     

     

    Hardik Pandya ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी नानी के साथ फिल्म पुष्पा के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस क्यूट वीडियो पर हार्दिक के फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर Hardik Pandya को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. यहां वे आए दिन फैन्स के साथ नया पोस्ट शेयर करते रहते हैं. कभी पत्नी नताशा तो कभी बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक के पोस्ट उनके चाहने वालों को खूब पसंद आते हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए क्रिकेटर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी नानी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर उनके फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं.

    हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सिर्फ फैन्स नहीं, बल्कि क्रिकेट सितारे और फिल्मी सितारे भी उनके इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं. वीडियो में क्रिकेटर को अपनी नानी के साथ पुष्पा के Srivalli गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. दोनों वीडियो में इस गाने का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए हार्दिक लिखते हैं, “हमारी अपनी पुष्पा नानी”.

    हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर पुष्पा फिल्म के हीरो Allu Arjun का भी कमेंट आया है. वे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, “बहुत क्यूट. इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और रिस्पेक्ट. दिल खुश करने वाला”. वहीं Hardik Pandya की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे क्यूटेस्ट बताया है. पोस्ट को कुछ ही देर में साढ़े सात लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

     

     

     

    'धूम 3' के यंग आमिर खान का रोल करने वाला छोटा सा बच्चा तो आपको याद ही होगा. इस रोल को सिद्धार्थ निगम ने किया था. इस फिल्म में छोटे से सिद्धार्थ ने काफी एक्शन सीन किए थे.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    धूम 3 में यंग आमिर खान का रोल करने वाला छोटा बच्चा तो आपको याद ही होगा. इस रोल को सिद्धार्थ निगम ने किया था. इस फिल्म में छोटे से सिद्दार्थ ने काफी एक्शन सीन किए थे. ब्लॉकबस्टर धूम 3 में जूनियर आमिर खान के रोल में एक्शन सीन करना आसान नहीं था, लेकिन सिद्धार्थ ने इसे बखूबी किया और उनके काम को काफी सराहा गया. दरअसल सिद्धार्थ निगम नेशनल लेवल के जिमनास्ट हैं. वह मुंबई से दूर इलाहाबाद में के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, जहां स्कूल में जिमनास्टिक के लिए भी ट्रेन गया. एक वर्कशॉप के दौरान वह फिल्ममेकर्स के संपर्क में आए और कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद उन्हें यह रोल मिला.

     जिमनास्ट से अभिनेता बने सिद्धार्थ निगम 'मुन्ना माइकल' में भी नजर आए थे. फिर चार साल तक उन्होंने कोई अन्य फिल्म नहीं की. यहां तक कि उन्होंने जुड़वां 2 में वरुण धवन के यंग रोल को भी ठुकरा दिया. दरअसल वो फिल्मों में बाल कलाकार बन कर नहीं रह जाना चाहते, इसलिए उन्होंने इसके बजाय टीवी पर ध्यान केंद्रित किया. उनका मानना है कि एक बार जब लोग बाल कलाकार के रूप में आपकी छवि बनाते हैं, तो बड़े होने पर फिल्मों में मेन लीड करना मुश्किल हो जाता है. बड़े होने के बाद बहुत से बाल कलाकार फिल्मों में सफल नहीं हुए. जिमनास्टिक सिद्धार्थ का पहला प्यार है, लेकिन एक्टिंग भी उन्हें पसंद है. वो कम, लेकिन अच्छी फिल्में करना चाहते हैं. अब सिद्धार्थ 21 साल के हो चुके हैं और फिल्मों और वेब सीरीज में कदम रखने के लिए तैयार है, लेकिन उनकी शर्त है कि वह मेन लीड ही करेंगे.

    सिद्धार्थ चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्र नंदिनी और अलादीन जैसे टीवी शो में मेन लीड में नजर आए थे. इन किरदारों में अपने अभिनय और एक्शन सीन से वे दर्शकों के चहेते बन गए. आगे वे निर्देशक एसएस राजामौली और रोहित शेट्टी के साथ काम करने को उत्सुक हैं.

     

    'अग्निपथ' का नाम आते ही अमिताभ बच्चन के आइकोनिक मोनोलॉग 'विजय दीनानाथ चौहान' की याद आ जाती है. ऋतिक रोशन की फिल्म को आज दस साल हो गए हैं.

     नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    'अग्निपथ' का नाम आते ही अमिताभ बच्चन के आइकोनिक मोनोलॉग 'विजय दीनानाथ चौहान' की याद आ जाती है. हालांकि, 2012 के रिवेंज-ड्रामा में ऋतिक रोशन का मोनोलॉग (क्लाइमेक्स में) 1990 के कल्टक्लासिक के लिए एक उपयुक्त ट्रिब्यूट है, जिसमें डैनी डेन्जोंगपा और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए थे. ऋतिक रोशन ने Agneepath के 10 साल पूरा होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का वीडियो भी फैन्स के साथ साझा किया है.

     ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'साल साल बीत भी गए...इसके ख्याल ने ही मुझे उस चिंता और भारी जिम्मेदारी की याद दिला दी है जो मुझे Agneepath रीमेक का हिस्सा बनने पर महसूस हुई थी. विजय दीनानाथ चौहान के मेरे वर्जन को मौका देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद. प्रतिभाशाली करण मल्होत्रा, करण जौहर के गाइडेंस में धर्मा की अद्भुत टीम, मेरी प्यारी प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त सर और शानदार कास्ट क्रू को मेरा प्यार. ऋषि अंकल के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे करियर में हमेशा माइलस्टोन रहेगा.'

     नए विजय दीनानाथ चौहान के रूप में ऋतिक रोशन ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया, जो फिल्म में 'गुस्से' की वास्तविक भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए, अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेताब है. Agneepath जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा बनने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, ऋतिक ने कुछ साल पहले उल्लेख किया था कि ऐसी कितनी कम स्क्रिप्ट होती है जिसमें अभिनेता को सब कुछ जोखिम में डालने की आवश्यकता होती है और वह इसी तरह की भूमिकाओं की तलाश में रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म उनके लिए अग्निपथ थी.

    हाल ही में उनके जन्मदिन के विशेष अवसर पर लॉन्च हुई उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' से ऋतिक के फर्स्ट लुक को दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स द्वारा बेहद पसंद किया गया है. साथ ही, सुपरस्टार जल्द दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में भी नजर आएंगे.

     

     

    दृश्यम फिल्म में अजय देवगन की छोटी बेटी बनीं अनु यानी कि मृणाल जाधव अब काफी ग्लैमरस दिखती हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    साल 2015 में आई फिल्म Drishyam लोगों को खूब पसंद आई थी. इस थ्रिलर/मिस्ट्री फिल्म पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था. इस फिल्म ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए थे. फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू नजर आए थे. फिल्म में स्टार्स के अभिनय के अलावा लोगों को अजय देवगन और श्रिया सरन के बच्चों की एक्टिंग भी खूब पसंद आई थी. खासकर फिल्म में अजय देवगन की छोटी बेटी बनी ‘अनु' उर्फ Mrunal Jadhav ने अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म फिल्म की छोटी अनु अब बड़ी हो गई है.

    जी हां, मृणाल अब बड़ी हो गई हैं और उनका लुक भी काफी बदल गया है. Mrunal Jadhav की एक लेटेस्ट फोटो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मृणाल की इस फोटो को देखने के बाद उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा कि फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की अबसे छोटी बेटी बनी अनु अब इतनी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं. मृणाल की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है, उसमें उन्हें आप माइक लेकर कुछ बोलते हुए देख सकते हैं. ये उनके किसी इंटरव्यू के दौरान की फोटो लग रही है. खुले बालों में मृणाल की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

    बता दें, दृश्यम फिल्म में Mrunal Jadhav ने अपनी दमदार भूमिका से सभी को हैरान कर दिया था. इतनी छोटी सी उम्र में इतनी जबरदस्त एक्टिंग देखने के बाद लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए थे. आपको कैसा लगा मृणाल का ये लेटेस्ट लुक, हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

     

     

    धर्मेंद्र ने हाल ही में बेटे बॉबी देओल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनका पालतू जानवर भी नजर आ रहा है. बॉबी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैन काफी पसंद भी करते हैं. वहीं कोरोना काल में धर्मेंद्र अपने फैंस को सुरक्षित रहने का संदेश भी लगातार देते रहे हैं. धर्मेंद्र ने हाल ही में बेटे बॉबी देओल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनका पालतू जानवर भी नजर आ रहा है. बॉबी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉबी देओल की ये तस्वीर शेयर की है.

    इस तस्वीर में बॉबी अपने पालतू कुत्ते को गोद में बड़े प्यार से लेकर बैठे हैं. तस्वीर को पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने फैंस से एक सवाल पूछा है. कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है, 'कहना मुश्किल है, कौन ज्यादा मासूम लग रहा है'. वहीं नीचे कमेंट बॉक्स में धर्मेंद्र ने लिखा है. 'कोरोना डेज, खामोशी.. हा हा'. ऐसा लग रहा कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आज कल धर्मेंद्र घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं. फैंस बॉबी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर धर्मेंद्र के सवाल का जवाब भी दे रहे हैं.

    धर्मेंद्र के एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'दोनों ही बराबर मासूम दिख रहे हैं'. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'बॉबी ज्यादा मासूम हैं'. बता दें कि वेब सीरीज 'आश्रम' (Ashram) की जबरदस्त कामयाबी के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल लाइमलाइट में आ गए हैं. वेब सीरीज 'आश्रम' के पहले सीजन के सुपरहिट होने के बाद इसका दूसरा सीजन बेहद सफल रहा और अब तीसरे सीजन की तैयारियां भी चल रही हैं. फैंस 'आश्रम' में बॉबी के दमदार अभिनय और लुक की खूब सराहना कर रहे हैं.

     

     

     

    टीवी की बालिका बधू आनंदी यानी अविका गौर पिछले कुछ सालों में ग्लैमरस बेब बन गई हैं, उनके फोटो को देख कर फैंस ने उन्हें मेगन फॉक्स कहा है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    टीवी की मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' सीरियल की आनंदी यानी Avika Gor तो आपको याद ही होंगी. वही अविका जो उस दौरान अपने अभिनय और मासूमियत से सबकी चहेती बन गई थीं. आनंदी के किरदार में अविका को काफी लोकप्रियता मिली थी. अब आनंदी ग्लैमरस बेब बन गई हैं और इंस्टा पर फैंस के साथ आए दिन अपनी फोटो और प्रोजेक्ट्स से संबंधित जानकारी शेयर करती रहती हैं. अविका ने कुछ साल में अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. अब अविका पारंपरिक रोल के बजाए ग्लैमरस रोल कर रही हैं. उनका लुक इस कदर बदल गया है कि फैन्स ने तो उनकी तुलना हॉलीवुड हीरोइन मेगन फॉक्स से ही कर डाली है.

    अविका गौर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वजन कम करने से उनमें कॉन्फिडेंस आया है और अपनी पसंद के कपड़े पहनने का आत्मविश्वास मिला है. Avika Gor कहती हैं कि मेरे करियर के शुरुआती दिनों में दर्शकों ने मुझे एक साधारण लड़की के रोल में देखा था, लेकिन अब लोगों की राय मेरे बारे में बदली है. अब लोगों को यकीन है कि मैं हर तरह के रोल कर सकती हूं. उनके फोटो पर फैंस ने फायर इमोजी शेयर किया है और कई फैंस ने उन्हें मेगन फॉक्स कहा है.

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका इन दिनों तेलुगु फिल्मों और हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं. Balika Vadhu के बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का...' में रोली के रोल में देखा गया था. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 2013 में फिल्म उय्याला जंपाला से अपने करियर की शुरूआत की. अविका 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. वहीं 2019 में खतरों के खिलाड़ी 9 में उन्हें देखा गया था. इस तरह अविका गौर ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है.

     

     

     

     

    नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वे पुष्पा फिल्म के गाने ओ अंटावा पर रेत पर डांस करती नजर आ रही हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे पुष्पा राज के दीवाने हो गए हैं. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाआ हुआ है. इस वीडियो में नेहा पुष्पा के गाने 'ओ अंटावा' पर डांस करती नजर आ रही हैं. फैंस इस वीडियो को देख उनके दीवाने हो गए हैं. बता दें कि इस वीडियो को 4.6 मिलियन बार देखा चुका है.

    नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वे पुष्पा फिल्म के गाने ओ अंटावा पर रेत पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा सो क्यूट नेहा कितनी प्यारी लग रह हो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुपर क्यूट.

     

     

     

    शाहरुख, सलमान और काजोल को तो आप देखते ही आए हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी स्क्रीन से लंबे समय से दूर हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की ताजा तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सिनेमा जगत में 'Karan Arjun' एक ऐसी फिल्म है जिसके डायलॉग आज भी मुहावरों की तरह बोले जाते हैं. एक ऐसी फिल्म जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को देख दर्शक आज भी तारीफ करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा काजोल और ममता कुलकर्णी भी नजर आईं थीं. फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं और इतने सालों में स्टार्स का लुक पूरी तरह बदल गया है.

    बदल गया है ममता कुलकर्णी का पूरा लुक

    शाहरुख, सलमान और काजोल को तो आप देखते ही आए हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी स्क्रीन से लंबे समय से दूर हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की ताजा तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों को देख फैंस तो विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही ममता हैं जो सलमान खान के साथ नजर आईं थीं. बता दें कि इतने सालों में एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल गया है.


    आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी जानी मानी अभिनेत्री हैं वे अभिनय के अलावा अपने फैशन और लुक्स को लेकर भी लाइमलाइट में रहती थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा 'चाइना गेट', 'अहंकार', 'तिरंगा' 'अशांत' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision