
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मौनी रॉय अपने फैंस के लिए नए साल का धमाकेदार सरप्राइज ला रही हैं. वह 'डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर्स 5' को जज करेंगी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मौनी रॉय अपने फैंस के लिए नए साल का धमाकेदार सरप्राइज ला रही हैं. नए जमाने की स्टार, जो अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति, अपनी स्टाइल स्टेटमेंट और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. अब वह एक डांस रियलिटी शो को जज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि मौनी रॉय पांच साल बाद छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं. मशहूर डांसिंग सेंसेशन मौनी रॉय इस साल के बहुचर्चित शो डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर्स में शिरकत करेंगी. अपने उत्साह को साझा करते हुए, मौनी रॉय ने कहा, 'मेरे लिए, डांस एक अभिव्यक्ति है. यह विभिन्न कलाओं का मिश्रण है. मैं एक जज के रूप में डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर्स का हिस्सा बनने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. मैं छोटे बच्चों को इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.'
मौनी रॉय ने पिछले साल अपने बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा', 'दिल गलती कर बैठा है' और 'जोड़ा' के साथ स्क्रीन पर धूम मचा दी थी. हर वीडियो में उनके डांस को खूब पसंद किया गया था. मौनी रॉय इससे पहले कई रियलिटी शो में बतौर होस्ट और प्रतिभागी रह चुकी हैं. यही नहीं, मौनी रॉय जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी.
पोंगल के खास मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.संक्रांति
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मेगास्टार चिरंजीवी एक फैमिली मैन हैं. वो अगर काम पर नहीं होते हैं तो उन्हें घर पर परिवार के सदस्यों, खासकर उनके पोते-पोतियों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. पोंगल के स्पेशल मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मेगास्टार चिरंजीवी अपने भतीजे वरुण तेज के साथ डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. मौनी रॉय की शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कुछ समय़ पहले भी रिपोर्टें आई थीं कि मौनी रॉय जनवरी में शादी कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि मौनी रॉय गोवा में शादी करेंगी और यह फंक्शन काफी खास रहने वाला है. जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे. हालांकि कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं.
मौनी रॉय की शादी को लेकर आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी होगी. शादी दोपहर के समय होगी और यह सीफेस बीच वेडिंग होगी. इस तरह अकसर अपना अधिकतर समय समुद्र किनारे गुजारना पसंद करने वाली मौनी रॉय ने वेडिंग वेन्यू भी अपनी पसंद का चुना है. 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा, जिसकी बहुत ही जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही हैं.
मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. वह मूल रूप से बेंगलूरू के रहने वाले हैं. मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. मौनी रॉय टीवी सीरियल नागिन से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं, और इस सीरियल ने टीआरपी की रेस में बिग बॉस को भी पछाड़ दिया था.
रश्मिका मंदाना तेलुगु भाषा में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से बेहद खुश हैं और अब तैयारी बॉलीवुड में धूम मचाने की है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना तेलुगु भाषा में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से बेहद खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग उनकी आगामी हिंदी फिल्म 'मिशन मजनूं' और 'गुडबाय' को भी उतना ही पसंद करेंगे. फिल्म उद्योग में हाल में पांच वर्ष पूरे करने वाली एक्ट्रेस ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'गीत गोविंदम', 'देवदास', 'डियर कॉमरेड', 'सुल्तान' (तमिल) और 'यजमान' (कन्नड़) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया. 25 वर्षीया रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने को लेकर प्रोत्साहित हैं, जहां वह सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनूं' और अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' में नजर आएंगी.
रश्मिका मंदाना ने पीटीआई-भाषा से कहा, '2021 के अंत में रिलीज हुई मेरी एक फिल्म ‘पुष्पा' थी और मैं इस बात के लिए बहुत आभारी हूं कि हर साल मेरी एक फिल्म रिलीज होती है. कोविड-19 से पहले मेरी फिल्में हिट हुई थीं और इन बीते वर्षों में भी. मैं उम्मीद कर रही हूं कि 2022 में भी यह सिलसिला जारी रहे. मैं उम्मीद कर रही हूं कि जिन हिंदी फिल्मों ‘मिशन मजनूं' और ‘गुडबाय' से मैं जुड़ी हूं, वे भी अच्छा प्रदर्शन करें. मैं बहुत खुश हूं कि ये दोनों फिल्में बनीं. ‘पुष्पा' के साथ, यह साल बेहतरी के साथ खत्म हुआ.'
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
शहनाज गिल ने अपने खास और अनोखे अंदाज से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. जब से शहनाज बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं. उनकी पॉपुलेरिटी का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन जब से उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है शहनाज ने सोशल मीडिया पर दूरियां बना ली थीं. वहीं अब एक लंबे समय के बाद शहनाज गिल ने अपनी नई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. जैसी ही शहनाज की ये नई तस्वीरें आईं हैं फैंस ही क्या सेलेब्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं.
और धनश्री इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहते हैं, जहां युजवेंद्र सभी को हंसाते हैं तो वहीं धनश्री अपने लुक्स से सबकी नजरें अपनी तरफ खींच लेती हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
की पत्नी धनश्री वर्मा चहल कोरियोग्राफर और डांसर हैं. वे अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती रहती हैं. चाहे एथनिक अटायर हो या फिर कुछ वेस्टर्न, धनश्री सब अच्छे से कैरी करना जानती हैं. हाल ही में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर येलो लहंगे में एक फोटो पोस्ट की है. इसमें कोई दोराय नहीं कि इस लहंगे में वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. धनश्री का ये लहंगा एकदम प्लेन है जिसपर पतला बोर्डर है और लटकन लगी हुई है. वहीं, लहंगे के ब्लाउज पर हल्की एम्ब्रोइडरी हो रखी है. बलून स्लीव्स वाले इस ब्लाउज पर उन्होंने दुपट्टा लिया हुआ है. साथ ही, झुमके, मांगटीका और हैवी लैशेस के साथ लाइट मेकअप पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है.
धनश्री अक्सर ही स्टाइलिश आउटफिट्स में नजर आती हैं. ऑल ब्लैक लुक में कैसे परफेक्ट दिखा जाता है ये धनश्री से सीखना चाहिए. ऊपर से नीचे तक ब्लैक आउटफिट में धनश्री ने ब्लैक टर्टलनेक स्वेटर, फ्लेर्ड पैंट्स और ब्लैक कलर का ही ओवरकोट पहना हुआ है. इस आउटफिट को थोड़ा और अपग्रेड करने के लिए उन्होंने गले में गोल्डन चेन डाली हुई है. हमेशा की ही तरह धनश्री के सुंदर लंबे बालों ने पूरे लुक को निखार दिया है.
इस शिम्मरी वाइट साड़ी में धनश्री किसी फैशन क्वीन से कम नहीं लग रहीं. उन्होंने इस वाइट एम्बलिश्ड साड़ी के साथ चटक पिंक कलर का ब्लाउज पहना है जो पूरे लुक को पॉप-अप कर रहा है. धनश्री के पिंक लिप्स, कानों में सिम्पल स्टड्स और स्मोकी आई लुक ने हर कसर पूरी कर दी है.
स्टेडियम में मैच देखने गई धनुश्री वहां भी अपनी फैशन गेम स्ट्रोंग रखती हैं. इस पोल्का-डॉट आउटफिट में नेक पर डिटेलिंग हो रखी है और कमर पर बांधने वाली बैल्ट है. धनुश्री ने इसमें स्ट्रेट बाल रखे हैं. कानों में स्टड्स, कंधे पर बैग और लाइट मेकअप धनश्री के पूरे लुक को और बेहतर बना रहा है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
आज ही के दिन प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का 1929 में जन्म हुआ था। टिनटिन की उस पहली कार्टून सीरीज का नाम था 'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन।' टिनटिन एक साहसी रिपोर्टर है, जो अपने कुत्ते स्नोई के साथ दुनिया भर में यात्रा करता है।
टिनटिन ऐसा कार्टून कैरेक्टर है जिसके पास तेज बुद्धि है, वह ईमानदार, सभ्य, और दयालु है। वह अपना बचाव कर सकता है। अपनी खोजी रिपोर्टिंग, तुरंत-सोचने की क्षमता और अपने अच्छे स्वभाव के जरिए, वह हमेशा रहस्यों को सुलझाने और साहसिक कार्य को पूरा करने में सक्षम है।
जॉर्जिस रेमी ने बनाया था टिनटिन का कैरेक्टर
टिनटिन कैरेक्टर बेल्जियम के कार्टूनिस्ट जॉर्जिस रेमी के दिमाग की उपज था। जॉर्जिस को हर्जे नाम से भी जाना जाता है। 76 साल की उम्र में हर्जे का 1983 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भी टिनटिन कॉमिक्स की लोकप्रियता में कमी नहीं आई।
1954 में ही टिनटिन कॉमिक्स में कर दिया था चंद्रमा पर जाने का जिक्र
टिनटिन की पहली कॉमिक बुक, 'टिनटिन इन द लैंड ऑफ सोवियत', 1930 में पब्लिश हुई थी। तब से टिनटिन कॉमिक्स 100 से अधिक भाषाओं में छप चुकी हैं।
चंद्रमा पर वास्तव में इंसान के कदम रखने से 15 साल पहले ही 1954 में आई टिनटिन की मैगजीन और कॉमिक बुक में चंद्रमा पर खोजकर्ताओं के जाने का जिक्र किया गया था। चंद्रमा पर पहली बार इंसान ने 1969 में कदम रखा था और नील आर्मस्ट्रांग ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
टिनटिन’ कॉमिक्स की बिक चुकी हैं 35 करोड़ कॉपियां
टिनटिन कॉमिक्स का 100 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और इसकी 35 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं। खास बात ये है कि जॉर्जिस की कॉमिक्स में टिनटिन दुनिया के अलग-अलग देशों का दौरा करके रहस्यों को सुलझाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जॉर्जिस कभी उन देशों में गए ही नहीं थे, जहां टिनटिन कॉमिक्स में जाता है। टिनटिन के साथ स्नोवी नामक एक डॉग भी रहता है।
टिनटिन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। इनमें से पांच फिल्में जॉर्जिस के जीवित रहते रिलीज हुई थीं। 1983 में जॉर्जिस की मौत हो गई। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद कोई दूसरा आर्टिस्ट टिनटिन पर कॉमिक्स न बनाए। टिनटिन पर कुल 24 कॉमिक्स छपी हैं। आखिरी कॉमिक्स 1986 में आई थी।
पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली
आज की ही के दिन लंदन में 1863 में दुनिया की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन हुआ था। 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई थी। 10 साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली।
भारत में पहली मेट्रो ट्रेन 1984 में कोलकाता में शुरू हुई थी। इसके बाद 2002 में देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू हुई। इसके बाद मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
भारत और दुनिया में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।
1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ।
1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ।
1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।
1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।
1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए।
1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।
1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज ऋतिक रोशन का जन्मदिन है और इस मौके पर यह ऐलान किया गया. आज ऋतिक रोशन का 48वां जन्मदिन है. बता दें कि विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक है. जिसमें विजय सेतुपती और आर. माधवन लीड रोल में नजर आए थे. जबकि इसके हिंदी वर्जन में ऋतिक रोशन गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे जो विजय सेतुपती ने निभाया था. आर. माधवन पुलिस अफसर बने थे, और यह किरदार हिंदी में सैफ अली खान निभा रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वेधा.' वहीं फिल्म की निर्माता कंपनी ‘टी-सीरीज' ने भी ट्वीट किया है, 'ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमें विक्रम वेधा में वेधा का पहला लुक जारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है. फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी.' ऋतिक रोशन के इस लुक पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आग लगा दी.
बता दें कि फिल्म विक्रम और बेताल की लोककथा पर आधारित है. हिंदी फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे भी नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट वही डायरेक्टर जोड़ी कर रही है जिसने तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया था. यह जोड़ी है पुष्कर और गायत्री की.
सुनो भई कहानी /शौर्यपथ/
इस कहानी में एक पहेली है। साथ ही हैं कुछ ऐसे शब्द जो बोलचाल में कम इस्तेमाल होते हैं। बच्चों को कहानी सुनाते समय नए शब्दों से परिचित भी कराते चलें, तो कहानी का आनंद दूना हो जाएगा और सीखने का मज़ा भी आएगा।
इस कहानी को छोटे नाटक के रूप में खेला भी जा सकता है।
एक बादशाह संध्या के समय वेश बदलकर घूमने निकले। उनके साथ कुछ सिपाही थे, जो दूर रहकर उनकी रक्षा करते थे। एक स्थान पर एक इमारत का निर्माण-कार्य* चल रहा था। मज़दूर क़तार में मज़दूरी लेने के लिए खड़े थे। एक मज़दूर ने अपनी मज़दूरी ली, जेब में रखी और गुनगुनाता हुआ चला। बादशाह ने उसे रोक लिया, पूछा, ‘मुझसे कुछ बातें करोगे?’ ‘क्यों नहीं?’ मज़दूर रुककर बोला, ‘कहो, क्या कहना चाहते हो?’ ‘आओ, उधर पेड़ के नीचे बैठ जाएं। मैं तुम्हारा अधिक समय न लूंगा। मुझे मालूम है पूरा दिन काम करके तुम थक चुके होंगे, बस थोड़ी देर के लिए मेरे साथ बातें करो।’ ‘ऐसी कोई बात नहीं।’ मज़दूर हंसकर बोला। ‘मैं अभी आठ घंटे और काम कर सकता हूं।’ दोनों पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। ‘तुम्हें जो मज़दूरी मिलती है, क्या वो तुम्हारे लिए पर्याप्त* है?’ बादशाह ने पूछा। ‘हां, काफ़ी है।’ मज़दूर ने कहा। ‘कितना कमा लेते हो?’ ‘चार रुपए प्रतिदिन।’ ‘उन्हें ख़र्च कैसे करते हो?’ मज़दूर हंसकर बोला, ‘बड़ी आसानी से ख़र्च करता हूं। सीधा हिसाब है। एक रुपया मैं खाता हूं, एक रुपया क़र्ज देता हूं, एक रुपया क़र्ज लौटाता हूं और एक रुपया फेंक देता हूं। ये सीधा हिसाब है।’ बादशाह उलझ कर बोले, ‘मेरी समझ में कुछ नहीं आया।’ मज़दूर ठठाकर हंस पड़ा। बोला, ‘मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं भाई! बस पहेलियों में बात करने का शौक़ है, सो बात बना दी।’ ‘पहेली है तो पहेली का जवाब बता दो।’ बादशाह ने आग्रह किया। मज़दूर ने स्पष्टीकरण किया, ‘एक रुपया खाता हूं अर्थात अपने परिवार के भोजन के लिए ख़र्च करता हूं। एक रुपया कर्ज़ देता हूं अर्थात अपने बच्चों पर ख़र्च करता हूं, ताकि वृद्धावस्था में वो हमारा ख़्याल रखें। एक रुपया कर्ज़ लौटाता हूं अर्थात अपने बूढ़े माता-पिता पर ख़र्च करता हूं, क्योंकि उन्होंने मेरा पालन-पोषण किया है। एक रुपया फेंक देता हूं, अर्थात दान कर देता हूं।’ बादशाह मज़दूर की प्रतिभा से बहुत प्रभावित हुए, बोले, ‘तुमने अभी जो मुझे बताया है वो और किसी को न बताना।’ ‘कोई पूछेगा तो अवश्य बताऊंगा।’ मज़दूर हंस कर बोला। ‘इसमें छिपाने की क्या बात है! तुम कोई हमारे बादशाह हो कि तुमने आज्ञा दी और मैंने मानी।’ ‘हां, हम बादशाह ही हैं।’ बादशाह ने अपना परिचय कराया, ‘हम दरबार में ये पहेली पेश करेंगे और फिर देखेंगे कि कौन इस पहेली को सुलझाता है? थोड़ा आनंद लेंगें। लो, ये अशर्फ़ियां रखो। तुम्हारा इनाम है।’ मज़दूर घबराकर खड़ा हो गया बोला, ‘इनाम की ज़रूरत नहीं, मैं आपकी आज्ञा का पालन करूंगा।’ ‘ये अशर्फ़ियां तुम्हारी अक़्लमंदी का इनाम हैं। अब तुम हमसे वादा करो कि तुम जब तक सौ बार हमारा चेहरा नहीं देख लोगे, किसी को पहेली का हल नहीं बताओगे।’ मज़दूर ने इनाम लेकर वादा कर लिया। दूसरे रोज़ बादशाह ने दरबार में पहेली पेश की, ‘एक मज़दूर है। उसे प्रतिदिन चार रुपए मज़दूरी मिलती है। इनमें एक रुपया वो खाता है, एक कर्ज़ देता है। एक रुपया क़र्ज़ चुकाता है और एक रुपया फेंक देता है। बताओ कि वे चार रुपए कैसे और कहां ख़र्च करता है?’ दरबार में मौन छा गया। बादशाह बहुत निराश हुए। कहा, ‘इसका अर्थ ये हुआ कि हमारे दरबार में कोई बुद्धिमान व्यक्ति नहीं है। हम कल तक का समय देते हैं। हमें पहेली का हल चाहिए।’ एक मंत्री बहुत होशियार था। उसने बादशाह के सुरक्षा-कर्मियों से मिलकर पता लगाया कि बीते दिनों में बादशाह कहां-कहां गए थे। उसने न केवल मज़दूर को तलाश कर लिया बल्कि पहेली का हल भी जान लिया। दूसरे दिन मंत्री ने दरबार में पहेली का हल पेश कर दिया। बादशाह के क्रोध की सीमा न रही। उन्होंने सिपाही भेजकर मज़दूर को पकड़कर बुलवाया। पूछा, ‘तुमने इन्हें पहेली का हल बताया है?’ ‘जी हां, बताया है।’ मज़दूर ने स्वीकार किया। ‘हमने तुमसे वादा लिया था। कि किसी को हल नहीं बताओगे। तुमने वादा क्यों तोड़ा?’ बादशाह क्रोधित होकर बोले। ‘मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। आपने कहा था न कि जब तक सौ बार आपका चेहरा न देख लूं, किसी को पहेली का उत्तर न बताऊं? तो मैंने सौ बार आपका चेहरा देखा और वज़ीर जी को उत्तर बता दिया।’ ‘क्या कहते हो? तुमने हमारा चेहरा कहां देखा? उस दिन के बाद आज अभी तुम हमारे सामने आए हो।’ मज़दूर ने भयभीत हुए बिना कहा, ‘जहांपनाह, मैं आपको पूरी बात बताता हूं। आपके ये मंत्री मुझ तक पहुंचे। दस अशर्फ़िंयां मेरे सामने रखीं और पहेली का उत्तर मांगा, मैंने इंकार कर दिया।’ ‘फिर?’ ‘इन्होंने फिर दस अशर्फ़ियां रखीं। मैंने इंकार कर दिया।’ ‘फिर??’ ‘मैंने पहेली का उत्तर बताने से इंकार कर दिया।’ ‘फिर...?’ ‘ये दस-दस अशर्फ़ियां बढ़ाते गए। जब सौ अशर्फ़ियां मेरे सामने आ गईं तो मैंने उत्तर बता दिया।’ ‘सौ अशर्फ़ियां लेकर तुमने वादा तोड़ दिया।’ बादशाह ने ग़ुस्से से कहा, ‘यही है तुम्हारा वादा?’ ‘नहीं, मैंने बेईमानी नहीं की। अशर्फ़ियों पर आपका चेहरा है, सौ बार आपका चेहरा देखा और फिर उत्तर बताया। ये वादा तोड़ना तो नहीं हुआ जहांपनाह।’ मज़दूर ने कहा। बादशाह चकित रह गए। उन्होंने तो ये बात सोची ही नहीं थी। मज़दूर ने अपनी बुद्धि के बल पर सौ अशर्फ़ियां और कमा ली थीं। बादशाह ने मुक्त हृदय से मज़दूर की प्रशंसा की तथा उसे अपने दरबार में रख लिया। *अशर्फ़ियां- सिक्के, निर्माण-कार्य- बनाने का काम, पर्याप्त- काफ़ी (पुस्तक- पहेलियों वाली लोक कहानियां)
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
