August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ / 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बन गई हैं। शिखा ने 16 जून को बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं। वह बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती थीं। उनके पोस्ट से साफ पता लगता था कि वह मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में शिखा सिंह ने बताया था कि जून में डिलिवरी होनी ड्यू है। उन्होंने कहा था, 'मैं और करण दोनों ही प्लान कर रहे थे कि परिवार को हम लोग यहां मुंबई बुला लेंगे। लेकिन नहीं पता था कि कोरोना वायरस जैसी समस्या सामने आ खड़ी होगी। मैंने प्रोडक्शन हाउस को बता दिया था कि मैं प्रेग्नेंसी के चलते अप्रैल के अंत तक ब्रेक ले लूंगी। प्रोडक्शन हाउस ने भी हामी भर दी थी। लेकिन अब कोविड-19 की वजह से मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं। मेरे पति पायलट हैं और लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही हैं। वरना तो वह ट्रैवल कर रहे होते'।

    शिखा सिंह ने यह भी कहा था कि बेबी होने के बाद वह कुछ महीने सेल्फ-आइसोलेशन में रहेंगी। शिखा कहती हैं कि बेबी के आने के बाद हम लोगों के लिए पूरी तरह से सेल्फ-आइसोलेशन होने वाला है। काम पर वापस जाने से पहले मैं क्वारंटाइन होने वाली हूं। बेबी के साथ मैं बाहर जाने का सोच भी नहीं सकती हूं।

    बता दें कि शिखा ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ सीरियल से की थी। इसके बाद इन्हें ‘न आना इस देस लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अभी कम ही नहीं हुआ था कि उनके परिवार में दूसरी घटना घट गई। लंबे समय से बीमार चल रही और रिश्ते में लगने वाली भाभी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थी सोमवार रात मलडीहा गांव में उनका निधन हो गया।

    बता दें कि सुशांत की चचेरी भाभी सुधा देवी पहले से बीमार चल रही थी। पूर्णिया के मलडीहा गांव जो कि सुशांत का पैतृक गांव भी है स्थित ससुराल में दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि उनके परिवार के लोगों ने भी की है। मालूम हो कि सुशांत की आत्महत्या के बाद से उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।

    सोमवार को सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया जिसमें उनके पिता केके सिंह, भाई नीरज कुमार बबलू समेत परिवार के गिने चुने लोग ही जा सके थे।

    सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अपने घर के चिराग की मौत से पूरा परिवार रो रहा है। सुशांत के घरवालों के मुताबिक नवंबर में ही सुशांत की शादी होनी थी।

    सुशांत की बहन आज भारत के लिए होंगी रवाना

    सुशांत की एक बहन अमेरिका में रहती हैं जो आज भारत के लिए रवाना होंगी। लेकिन उन्हें एक बात की चिंता है। श्वेता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गई है। मैं 16 जून को निकलूंगी। लेकिन मुझे 7 दिन के क्वारंटाइन पीरियड की चिंता है क्योंकि मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने जाना है।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम इनदिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मुंबई सागा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जॉन अब्राहम के अबतक दो पोस्टर सामने आ चुके हैं। कु​छ दिनों पहले 'मुंबई सागा' से जॉन का पहला लुक आउट हुआ था। हालांकि लॉकडाउन होने की वजह से इस फिल्म के शूटिंग बंद कर दी गई थी। हालांकि खबर है कि जॉन अब्राहम जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे, जिसकी शूटिंग हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में से शुरू होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता कर रहे हैं। संजय गुप्ता इससे पहले 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'काबिल' और 'कांटे' जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की इस आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए जॉन खुद अपने टीम के साथ अगले महीने जुलाई में हैदराबाद जाएंगे। फिल्म के टीम शूटिंग के बिल्कुल तैयार है। हालांकि सभी कोरोना लॉकडाउन के गाइडलाइन के आधार पर कोई भी सीन शूट होगा।

    आपको बता दें कि अपकमिंग मूवी 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो 'मुंबई सागा' 1980-90 के दशक की है, जब बॉम्बे, मुंबई में बदल रहा था। संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही 'मुंबई सागा' को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / लता मंगेशकर और आशा भोसले के बीच संगीत को लेकर चर्चा नहीं होती है। आशा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आमतौर पर दोनों बहनों में शायद ही कभी संगीत को लेकर चर्चा होती होगी। दोनों दिग्गज गायिकाओं पर किताबें लिखी गई हैं, इसलिए क्या आशा चीजों को अगले स्तर पर ले जाते हुए उनके बारे में किसी को कोई बायोपिक बनाने दे सकती हैं?

    आशा ने आईएएनएस से कहा, "लता दीदी और मैं शायद ही कभी संगीत पर चर्चा करते हैं। हम एक परिवार हैं और हम रोजमर्रा की बहुत सामान्य चीजों की बात करते हैं। हमारा जीवन निजी और व्यक्तिगत है, जहां तक मेरा सवाल है मैं नहीं चाहूंगी कि हम एक फिल्म का विषय बनें।" वर्तमान में अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रहीं दोनों बहनों में से छोटी बहन आशा ने कहा, "वह (लता दीदी) 90 साल की हैं और अपने जीवन व परिवेश के साथ शांति में हैं।"


    कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान भी आशा खुद को व्यस्त रखती आई हैं। आशा ने कहा, "मैं अपनी गायकी कर रही हूं. घर पर व्यायाम करना, नए पकवान बनाना, फिल्में देखना और परिवार के साथ समय बिता रही हूं। मैंने अपने नए यूट्यूब चैनल को लॉन्च किया. दूसरे शब्दों में कहूं, तो मैं खुद को बहुत व्यस्त रख रही हूं।"

    वह म्यूजिक कंपोज (संगीत की रचना) भी कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कई धुनों की रचना की है, लेकिन मैंने गीत नहीं लिखे हैं। इसके बारे में मैं प्रसून जोशी और जावेद अख्तर से कह सकती हूं, ताकि फिर इसे रिकॉर्ड करके अपने यूट्यूब पर शेयर कर सकूं।" उन्होंने 1960 से लेकर 1990 के दशक तक कई हिट रचनाएं करने वाले अपने दिवंगत पति का जिक्र करते हुए कहा, "मेरे पास दिवंगत श्री राहुल देव बर्मन की अपने पीछे छोड़ी गई कई महान धुनें हैं।"


    आशा ने लॉकडाउन के बीच हाल ही में प्रशंसकों के साथ संवाद करने और अपने जीवन के कई दिलचस्प पहलूओं को उजागर करने के लिए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। 86 वर्षीय संगीतकार ने कहा, "मेरी पीढ़ी से कोई नहीं है, जो अब उस युग का वर्णन कर सके। मेरा पहला गाना ब्रिटिश भारत में साल 1943 में रिकॉर्ड किया गया था। मैंने भारत का विभाजन देखने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध, कई महामारियों और संघर्षों वाला काल देखा है। इसलिए यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताने के लिए कई किस्से हैं।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ /फिल्मकार करण जौहर ने रविवार को कहा कि बाल शोषण चाहे किसी भी रूप में हो, वह स्वीकार्य नहीं है और बच्चों की मासूमियत बचाने के लिए जो भी कर सकते हैं, वह किया जाना चाहिए। जौहर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अपलोड की गई एक लघु फिल्म को ट्विटर पर शेयर किया।

    जौहर ने लिखा कि अभिभावक होने के नाते हमारे बच्चों की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की चीजों को देखना असहनीय है। बाल शोषण चाहे किसी भी रूप में हो, वह स्वीकार नहीं है और हम बच्चों की रक्षा करने और उनकी मासूमियत को बचाने के लिए जो भी कर सकते हैं, हमें करना चाहिए।


    उन्होंने लिखा कि अगर आप बाल शोषण होते देखें या आपको संदेह हो तो 1098 डायल करें। यह हमारी जिम्मेदारी है।

    जिस लघु फिल्म को उन्होंने शेयर किया है, उसमें एआर रहमान ने संगीत दिया है और इसके निर्माता फिल्मकार शेखर कपूर हैं। ईरानी ने फिल्म निर्माताओं को टैग करके लिखा कि बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाना जरूरी है।
    उन्होंने इस्टाग्राम पर लिखा कि आप बाल शोषण को रोक सकते हैं, पहुंचकर, बोलकर। चाइल्ड लाइन 1098 पर डायल करिए। अपने बच्चों को बताइए कि उनके पास एक प्रणाली हैं जो उनकी रक्षा करने के लिए हैं, उन्हें बचाएं, उनका पुनर्वास करें। जागरूकता फैलाएं।

     

    मनोरानाजं / शौर्यपथ / भाभी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी यानी कि शुभांगी अत्रे को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि वह बिग बॉस में आने वाली हैं। हालांकि अब शुभांगी ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, शुभांगी ने आज तक से बात करते हुए कहा, 'हां यह बात सच है कि मुझे बिग बॉस 14 के लिए कॉल आया था, लेकिन मैं अभी भाभीजी घर पर हैं कर रही हूं और मेरे लिए अभी यह शो बहुत ही महत्वपूर्ण है। तो इस वजह से मैं बिग बॉस तो बिल्कुल नहीं जा सकती'।

    शो को लेकर शुभांगी ने कहा, 'बिग बॉस वैसे भी मेरे लिए नहीं है क्योंकि लोगों को शो का जैसा कंटेस्टेंट पसंद है, वैसे मैं उन्हें नहीं दे पाऊंगी। हां, हो सकता है कि फ्यूचर में अगर मेरा मन बदल जाए तो मैं शो का हिस्सा नहीं बनूं'।

    बता दें कि हाल ही में अंगूरी ने अपना टिकटॉक अकाउंट डिलीट किया है। इस ऐप को डिलीट करते हुए शुभांगी ने कहा था कि कि मैंने टिकटॉक इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं लोकल बिजनेस को सपोर्ट करना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि बाहर के ऐप्स हमारे देश की अर्थ व्यवस्था पर बुरा प्रभाव डालें।


    शुभांगी आगे कहती हैं कि यह सच है कि टिकटॉक एक पॉपुलर मीडियम है और इसका इस्तेमाल आगे भविष्य में प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए किया जा सकता है। लेकिन मैं अपने निर्णय पर अटल रहूंगी और इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करूंगी। कई मीडियम हैं जो लोकल हैं, मैं अब उन्हें इस्तेमाल करूंगी। उम्मीद करती हूं कि बाकी लोग भी इसे डिलीट कर लोकल प्लैटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / टीवी शो 'नागिन 5' की अनाउंसमेंट हुई है तभी से शो के लीड एक्टर्स को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। अब तक इस शो के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि शो में लीड एक्टर के तौर पर आसिम रियाज को लिया जा रहा है। लेकिन हाल ही में जब आसिम से इन खबरों के बारे में पूछा तो उन्होंने इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया।

    आज तक से बात करते हुए आसिम ने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाह है। मैंने इस शो को अभी तक साइन नहीं किया है'।

    बता दें कि इससे पहले नागिन के लिए दीपिका कक्कड़ और महक चहल का नाम भी सामने आ चुका है।

    एकता ने की थी नागिन 5 की अनाउंसमेंट

    एकता ने हाल ही में अपना वीडियो शेयर कर कहा था, 'मुझसे बार-बार पूछा जा रहा है कि क्या नागिन 4 खत्म हो रहा है या नागिन 5 शुरू हो रहा है। तो मैं आपको बता दूं कि हम नागिन 4 को खत्म कर रहे हैं और तुरंत नागिन 5 की शूटिंग शुरू कर देंगे। नागिन के चौथे सीजन पर मै फोकस नहीं कर पाई थी, लेकिन अब अगले सीजन में हम अच्छा करेंगे और वो सभी को पसंद आएगा।'

    एकता ने कहा था, 'एक्टर्स की बात करें तो आपको बता दूं कि निया शर्मा, अनीता, विजेंद्र जैसे सभी स्टार्स ने अच्छा काम किया है। आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया। मैं इन एक्टर्स के साथ कुछ नया लेकर आने वाली हूं।'

    एकता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, 'क्या तुम मेरे नागिनटाइन बनोगे? रही बात रश्मि देसाई की तो उनका स्पेशल अपीयरेंस था। उन्होंने 2 एपिसोड में शानदार काम किया था।'

     

        मनोरंजन /शौर्यपथ // साल 2020 अभी तक का सबसे खराब रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स का निधन, टिड्डियों का आतंक, कोरोना वायरस, जंगलों में लगी आग और न जाने क्या-क्या। और अब इस लिस्ट में चक्रवाती तूफान निसर्ग का नाम और जुड़ गया है।

    चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तट से टकराएगा। तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। सरकार ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। इस बीच, देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर इस चक्रवाती तूफान पर कई बॉलीवुड मीम्स बन रहे हैं। कुछ ऐसे डायलॉग्स जो समय को देखते हुए इसपर एकदम सटीक बैठते हैं। हालांकि, तूफान को टाला तो नहीं जा सकता लेकिन इससे होने वाली टेंशन को थोड़ा कम जरूर किया जा सकता है। पढ़ें बॉलीवुड मीम्स...

    आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने चक्रवाती तूफान निसर्ग पर वीडियो जारी किए हैं, जिसमें वह लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहते नजर आए।

     

    मनोरंजन/ शौर्यपथ /‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे उर्फ ‘अंगूरी भाभी’ ने हाल ही में अपना टिकटॉक अकाउंट डिलीट कर दिया। दरअसल, उन्होंने ऐसा ‘लोकल कैंपेन’ को सपोर्ट करते हुए किया है। ऐप डिलीट करते हुए शुभांगी अत्रे ने कहा कि मैंने टिकटॉक इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं लोकल बिजनेस को सपोर्ट करना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि बाहर के ऐप्स हमारे देश की अर्थ व्यवस्था पर बुरा प्रभाव डालें।

    शुभांगी आगे कहती हैं कि यह सच है कि यह एक पॉप्युलर मीडियम है और इसका इस्तेमाल आगे भविष्य में प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए किया जा सकता है। लेकिन मैं अपने निर्णय पर अटल रहूंगी और इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करूंगी। और भी कई मीडियम हैं जो लोकल हैं, मैं अब उन्हें इस्तेमाल करूंगी। उम्मीद करती हूं कि बाकी लोग भी इसे डिलीट कर लोकल प्लैटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे।

    टिकटॉक पर न दिखने के कारण फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए शुभांगी कहती हैं कि हां, मेरे बहुत सारे टिकटॉक फैन्स थे। अब मैं इतने सारे लोगों को एक साथ इस प्लैटफॉर्म को छोड़ने के लिए तो नहीं कह सकती। यह मेरा तरीका है देश के बाहर के प्रोडक्ट को न कहने का। खासकर उस दौर में जब उन्होंने हमारे देश, उसकी सेना और जवानों को इतनी मुश्किलें दीं।

    शुभांगी अत्रे ‘वोकल फॉर लोकल’ कैंपेन को सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि मुझे हमेशा से ही इस कैंपेन में भरोसा था। मैं हैंडलूम खरीदना बहुत पसंद करती हूं। घर पर भी जूट के कारपेट, डेकोरेशन का सामान, कई चीजें मैंने लोकल आर्टिस्ट से खरीदी हुई हैं। मोदी जी ने हमें इसे सपोर्ट करने के लिए कहा है तो अब तो मैं और इन चीजों को खरीदने का प्रयास करूंगी। हालांकि, फॉरेन प्रोडक्ट्स ने हमारे जीवन को आसान बनाया है लेकिन हमें भारतीय उत्पादों पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं घर पर देख रही थी कि मेरे पास कितने फॉरेन उत्पाद हैं। हम सभी को आगे आकर इस कैंपेन को सपोर्ट करना चाहिए और देश के हित के बारे में सोचना चाहिए।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision