
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के गलत नीतियों मनमानी कुप्रबंधन कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई, महामारी बढ़ी है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आम नागरिकों के सामने लोकलुभावने वादे किये, बड़े-बड़े दावे किये थे जिसे धरातल में उतारने में अब तक असफल साबित हुये है। भाजपा नेताओं के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों के विकास के लिये योजना बनाती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने लाखों लोगों की रोजगार, व्यवसाय छिन गए है। जिसके कारण कई लोग अपने परिवार की भरण पोषण नहीं कर पा रहे है। और ऐसे हालात में पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, खाद्य तेल की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार जनता के ऊपर दोहरी मार दे रही है जो असहनीय है। जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब इतनी महंगाई नहीं बढ़ी थी उसके बाद भी भाजपा के लोग बेवजह हंगामा करते थे। आज केन्द्र में भाजपा की सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल है। उसके बाद भी भाजपा के विधायक सांसद मुंह तक नहीं खोल रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गरीब, किसान सहित सभी वर्गो के लिये काम कर रही है। जिसके कारण प्रदेश में भूपेश बघेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश में भाजपा की खिसती जनाधार से बौखलाए हुए भाजपा नेता खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे की तरह मनगढंत बेबुनियाद बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। जबकि केन्द्र सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है वे केवल पूंजीपतियों के जेब भरने में लगी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को टैक्स की जो राशि मिलनी है उसे भी केन्द्र सरकार नहीं देकर कोरोना काल में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किये जा रहे सौतेला व्यवहार का विरोध करती है। बढ़ती महंगाई के विरोध में आने वाले दिनों में विरोध का स्वर और मुखर होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की हित के लिये सड़क की लड़ाई लड़ते रहेगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
