August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गोडसे और सावरकर को मानने वाले 7 साल से लूट रहे देश को - राजेन्द्र साहू Featured

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने पलटवार करते हुए कहा है कि गोडसे और सावरकर के वंशज सेवा और समर्पण की परिभाषा कांग्रेस पार्टी और देश की जनता को न सिखाएं। राजेंद्र ने कहा कि निर्मला सीतारमण के केंद्रीय वित्त मंत्री बनने के बाद से देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल रहने के बाद अब सीतारमन कांग्रेस पर लूट का निराधार आरोप लगा रही है।
      राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की जनता को लूटा है। रातोंरात नोट बदलने का फैसला आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला माना गया है। हालत ये है कि संकटकाल के लिये रखे गए रिजर्व बैंक के खजाने को भी मोदी सरकार ने खर्च कर दिया है। डेढ़ साल पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसका आज तक अता-पता नहीं है। जाहिर है कि यह रकम भी घोटाले की भेंट चढ़ चुकी है।
       राजेंद्र ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि उसे किस पार्टी ने लूटा है। पिछले सात साल में पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम और खाद्य पदार्थों व दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर देश की जनता को लूटने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है।
       राजेंद्र ने कहा कि एक साल पहले तीन कृषि कानून लाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने कार्पोरेट घरानों के अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर देश को लूटने की योजना बनाई जिसका पूरे देश के किसान विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बढ़ती महंगाई पर  काबू पाने से संबंधित सवाल पर चुप्पी साध कर साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार को केवल अपने कार्पोरेट घरानों के साथियों की फिक्र है। मोदी सरकार के रहते देश को राहत नहीं मिलेगी, बल्कि देश को लूटने का क्रम जारी रहेगा।            
      राजेंद्र ने भाजपा नेताओं को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाषचंद्र बोस सहित स्वतंत्रता सेनानियों की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले और आजादी के बाद देश की सेवा समर्पण भाव से करती आ रही है। देश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। कांग्रेस की नीतियां हमेशा समभाव, सद्भाव और सभी वर्गों का ध्यान रखकर रोजगार मूलक, विकास मूलक पर केंद्रित रही है। भाजपा लूट खसोट करने वाली पार्टी है।  
      राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की है। इसका सुखद परिणाम यह  है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। किसान समृद्ध हुए हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रहा है। तरक्की की मिसाल बन चुके छत्तीसगढ़ में आकर वित्त मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल रही सीतारमण को बेतुके बयान देने से बचना चाहिये। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision