August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा रमन सरकार में 36 हज़ार करोड़ के नान घोटाले को प्रदेश भुला नही - घनश्याम तिवारी

    • doing of business

    रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा द्वारा चांवल वितरण में गड़बड़ी बताकर किये गए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर तीखा पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, मुद्दा विहीन भाजपा बेबुनियाद, तथ्यविहीन आरोपो के आधार पर जनता में भ्रम पैदा कर गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। भूपेश सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ जनता से किये गये वायदों को पूरा करते हुए अग्रसर है। भाजपा का यह प्रदर्शन नौटंकी मात्र है, झूठे आरोप है। कोरोना काल से उपजे संकट के दौर में भाजपा मोदी सरकार की बेरुखी को देखते हुए, पूर्व से ही कांग्रेस भूपेश सरकार ने गरीबों को 35 किलो चावल मुफ्त वितरण देना शुरू करवाया था। बाद में केंद्र सरकार ने 5 किलो चावल देने की घोषणा की थी।
      केंद्र, राज्य के केवल 51. 20 लाख राशन कार्डधारियों के लिए प्रधानमंत्री योजना का निशुल्क चावल का आवंटन दिया गया है जबकि राज्य शासन द्वारा 58.91 लाख परिवारों को निशुल्क चावल का वितरण नवंबर 2021 तक किया जाएगा इससे स्पष्ट है कि केंद्र से प्राप्त आवंटन से अधिक चावल का वितरण राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है, तथा अतिरिक्त वितरण किए जा रहे चावल की सब्सिडी राज्य शासन द्वारा वाहन की जा रही है।
      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, छग देश का पहला राज्य है जहां आबादी की 97 प्रतिशत जनसंख्या को राज्य में पहली बार कांग्रेस भूपेश सरकार सर्वभौम पीडीएस के तहत अंत्योदय, अन्नपूर्णा, निराश्रित, निःशक्तजन, एपीएल वर्ग को खाद्यान्न का लाभ दे रही है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision