August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं से किये वादे से भाजपा की नींद उड़ी : सिर्फ यूपी में महिलाओं की सुध क्यों ले रहे पीएम : पूरे देश की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करें रकम : राजेंद्र साहू Featured

    • doing of business

    सिर्फ यूपी के नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं मोदी ... केवल यूपी की महिलाओं को योजना का लाभ क्यों दे रहे?

    मोदी बताएं - हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे का क्या हुआ?   

     

     दुर्ग। शौर्यपथ ।    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि यूपी चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रणनीति से यूपी में भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ गई है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने मैं लड़की हूं ... लड़ सकती हूं का नारा दिया है और 40 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। प्रियंका गांधी की इस घोषणा से भाजपा नेतृत्व के हाथ पैर फूल गए हैं।  

    राजेंद्र ने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद मोदी सरकार ने राज्य की 16 लाख महिलाओं को एक हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। औसतन हर महिला को करीब 6 हजार रुपए देने को मोदी का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है। बड़ा सवाल ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ चुनाव वाले राज्य यूपी की महिलाओं के लिए ही पैकेज क्यों घोषित कर रहे हैं। वे सिर्फ यूपी के पीएम नहीं हैं। प्रधानमत्री को देश के बाकी राज्य की महिलाओं के लिए पैकेज की घोषणा करना चाहिए। योजना का लाभ पूरे देश की महिलाओं को मिलना चाहिए। 

    राजेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल चुनाव के पहले ही पैकेज और बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। चुनाव जीतने के बाद सभी वादों को भूल जाना भाजपा की फितरत है। मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का -वादा किया था। बीते सात साल में 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था, जिसमें से आधे यानी करीब 7 करोड़ महिलाओं को रोजगार दिया जा सकता था। लेकिन, आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया। उलटे मोदी सरकार की नीतियों से लाखों लोगों के रोजगार छिन गए हैं।

    इसी तरह बिहार चुनाव के पहले पैकेज की घोषणा की गई लेकिन पैकेज का आज तक अता पता नहीं है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई लेकिन डेढ़ साल बाद भी आम जनता को 20 लाख करोड़ के पैकेज का लाभ नहीं मिला। इस दौरान औद्योगिक घरानों की पूंजी कई गुना बढ़ गई है। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision