August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आयुष शर्मा को अध्यक्ष बनाने की होड़ में हार की तरफ एक और कदम बढ़ा रहा वोरा गुट ... Featured

    • doing of business

     

        दुर्ग । शौर्यपथ । इन दिनों प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव की चर्चा राजनीतिक हलकों में बड़ी तेजी से चल रही है ऐसे में दुर्ग में युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी अपना दमखम लगा रहे हैं वही एक बार फिर वोरा गुट के समर्थक पूर्व अध्यक्ष आयुष शर्मा के लिए लॉबिंग कर रहे हैं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में यह चर्चा है कि अगर आयुष शर्मा अध्यक्ष बनने के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा वर्तमान विधायक अरुण को उठाना ही होगा दुर्ग कांग्रेस में अगर संगठन की बात करें तो दुर्ग कांग्रेस संगठन बिल्कुल निष्क्रिय स्थिति में संचालित हो रहा है ।

      कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गया पटेल की सक्रियता का प्रमाण सभी ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गत दिवस दुर्ग दौरे पर देख लिया जहां मुख्यमंत्री की सभा में 70 से 80 प्रतिशत खुर्सिया यह दिखाने के लिए काफी थे कि कांग्रेस संगठन प्रदेश के मुखिया के सभा के लिए भीड़ भी एकत्रित नहीं कर पाया वही युवा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके आयुष शर्मा के बारे में भी दुर्ग के कांग्रेसी यह चर्चा करते हुए पाए जाते हैं कि ऐसे युवक कांग्रेस अध्यक्ष का क्या औचित्य है जिस कार्य का कोई अनुभव एवं सिर्फ चाटुकारिता के दम पर बिना अनुभव के इतने बड़े पद पर आसीन हो जाए वैसे भी आयुष शर्मा का पिछला कार्यकाल संगठन के लिए निष्क्रिय रहा सोशल मीडिया एवं अन्य समाचार पत्रों में आयुष शर्मा की संगठन के प्रति रुचि की अपेक्षा ठेकेदारी में व्यस्तता की बात चर्चा का विषय है । 

     बता दें कि आयुष शर्मा दूर विधायक अरुण वोरा के एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के बेहद करीबी हैं एवं दूर संगठन में अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर विधायक की अनुशंसा ही चलती है पूर्व में भी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निष्क्रिय अध्यक्ष को बैठाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर विधायक वोरा ने सभी सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नाराज कर ही दिया था ।

       अब जबकि वर्तमान में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने हैं ऐसे में एक बार फिर राजनीति में सक्रिय अरुण वोरा के पुत्र एवं युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर बैठे संदीप वोरा फिर से आयुष शर्मा को अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है और इसके लिए दुर्ग के अन्य कद्दावर नेता से मुलाकात का दौर हो भी चुका है वही विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दो टूक में यह कह दिया है कि उनके द्वारा मिस की अध्यक्ष का कार्यभार संभाले आयुष शर्मा को एक बार फिर से युवा संगठन का जिम्मेदारी नहीं दिया जा सकता बावजूद इसके वोरा के द्वारा लगातार आयुष शर्मा के लिए लाबिंग की जा रही है और एक बार फिर चुनाव के बाद विभिन्न पदों में आसीन होने का लोकलुभावन वादा किया जा रहा है पूर्व में भी इस तरह की स्थिति में ऐसे कई लोकलुभावन वादे किए जा चुके हैं जिसे पुरा ना करने के बाद काफी विरोध का सामना विधायक वोरा को करना पड़ा।

    संगठन कि अगर बात करें तो दुर्ग जिले में पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी हुई है वही युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों के लिए जंबो सूची जारी तो की गई किंतु देखने में आया है कि तात्कालिक युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दुर्ग शहर में जितने पद वितरित किए गए हैं उतने व्यक्ति भी छोटे-मोटे कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं होते कई बार तो ऐसा देखने में भी आया है कि दुर्ग शहर में अगर प्रदेश का कोई मंत्री आता है तो ऐसे समय में भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष नदारद रहते हैं युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ विधायक के इर्द गिर्द ही नजर आए संगठन और सक्रियता के मामले में शून्य ही रहे ।  ऐसे में एक बार फिर से सक्रिय कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेसी के बीच में सुगबुगाहट है कि अगर इस बार भी अध्यक्ष या ने महत्वपूर्ण पदों के लिए आयुष शर्मा जैसे निष्क्रिय व्यक्तियों को जिन्हें संगठन चलाने का जरा भी अनुभव नहीं है जो विधायक और महापौर के करीबी होने का फायदा उठाकर सिर्फ ठेकेदारी में अपना ध्यान केंद्रित करते हैं ऐसे कार्यकर्ता को अगर महत्वपूर्ण पद दिलाने की कोशिश की जाती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक गौरव को कार्यकर्ता तो मिलेंगे किंतु ऐसे ही कार्यकर्ता मिलेंगे और ऐसा ही कार्य होगा जिस प्रकार युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा का कार्यकाल तात्पर्य साफ है कि अगर चुनाव में युवा कांग्रेस के सकरी कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिला तो यह सक्रिय कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में निष्क्रिय हो जाएंगे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision