
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर वायरल किये गए कथित पोस्टर को कांग्रेस की घटिया कालाकारी और निम्न मानसिकता का प्रदर्शन करार देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसद अपने क्षेत्र और देश की सेवा में सक्रिय हैं। उन्हें लापता बताने की कुचेष्टा करने की बजाय कांग्रेसी उस लापता कांग्रेस को देश भर में खोजने 'कांग्रेस एक खोज' अभियान चलाएं, जिसकी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश से कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करती हैं और जिसके चाटूकार मंडली के बिगबॉस को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं मिल रही।
महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस लापता हो गई है। उसे ही खोजने भारत जोड़ो यात्रा का प्रपंच रचने वालों को कांग्रेस छोड़ो की समानांतर यात्रा की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस के लोगों को यह पता करना चाहिए कि कांग्रेस अब है कहां? कांग्रेस तो लापता हो चुकी है। अब केवल गुलामों का गिरोह नज़र आता है।
दीवान ने कहा कि कांग्रेस के कलाकार अपनी छत्तीसगढ़ सरकार को उसका बदहाल चेहरा दिखाएं तो शायद वह कुछ तो सही रास्ते पर आये और जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस के लोग पोस्टर जारी करें कि हम बेरोजगारी भत्ता नहीं दे सके। रोजगार नहीं दे सके। शराबबंदी लागू नहीं कर सके। कानून व्यवस्था ले डूबे। हमने छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवारों की छत छीन ली। हमने छत्तीसगढ़ की आने वाली कई पीढ़ियों को कर्ज में डुबो दिया। हमने माफिया राज दिया। हम अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं कर सकते।कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता देने की औकात हमारी नहीं है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
