
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
मिशन 2023 को लेकर भाजपा ने मैदानी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने सभी विधानसभा क्षेत्रो में सीनियर नेताओ को प्रभारी नियुक्त कर दिए है इसी परिपेक्ष्य में आज दुर्ग शहर विधानसभा सभा के नवनियुक्त प्रभारी व रायपुर जिला के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शहर के चारो मंडलो में मण्डल से लेकर बुथ अध्यक्षो तक के कार्यकर्ताओ का क्रमवार बैठक लेकर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो में प्रदेश की भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आव्हान करते हुए आगामी 9सितम्बर को भाजपा राष्ट्रिय संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमो को प्राथमिकता से करते हुए राज्य सरकार की नाकामीयो को लेकर घर घर तक जाने व मण्डल से लेकर बुथ तक विद्यमान समस्यायों को प्राथमिक्ता से उठाने की अपील किया इस अवसर पर बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पुर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,वरिष्ठ नेता शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकर,चैनसुख भट्टड़,जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन मंत्री दिनेश देवांगन,बोधन यादव मनोज मिश्रा मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल,दीपक चोपड़ा,सतीष समर्थ,विनायक नातू युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहु आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया गोवर्धन जायसवाल सहित सभी मंडलो में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व बुथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधानसभावार मण्डल स्तरीय बैठक के तहत सर्वप्रथम गंजपारा सदर मंडल भाजपा कार्यालय, सिकोला भाठा पटरी मंण्डल में मानस शक्ति नगर,चंडी शीतला मंडल में परमेश्वरी भवन गया नगर व कसारीडीह बोरसी मंडल में सांस्कृतिक भवन बोरसी कालोनी में क्रमवार बैठक आयोजित किया गया जो दिनभर चली इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने शहर के सभी मंडलो में दिनभर क्रमवार बैठक लेते हुए प्रत्येक वार्डो के बूथों की संरचना से लेकर कार्यकर्ताओ की मौजूदगी कार्यपद्धति का फीडबैक लेते हुए कहा कि आगामी एक वर्ष प्रत्येक कार्यकर्ताओ के लिए बड़ी चुनौती है प्रदेश में भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से आमजन बेहद त्रस्त है विकास कार्य ठप्प पड़े है युवा किसान सभी परेशान है और शासकीय अधिकारी कर्मचारी भी अब सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर रही है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के अपेक्षाओं को पूरा करने 2023 में भाजपा सरकार बनाने कमर कस कर अपने अपने बूथों में जाए व जन जन के बीच भुपेश सरकार की विफलताओं को रखे विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के सभी चारो मंडलो के शक्ति केंद्र व बुथ अध्यक्षो सहित सभी जिला व मंडल पदाधिकारियो से 9सितम्बर को राजधानी पहुँच रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आगमन पर आयोजित सम्मेलन पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि अब भाजपा संगठन पूरी तरह से राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई और है दुर्ग शहर विधान सभा में कमल खिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने तक संघर्ष जारी रखेगी बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित मंडल अध्यक्षो ने भी सम्बोधित किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
