
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरूलकर कथित तौर पर चार पीढ़ियों से आरएसएस से संबद्ध रहे हैं। 14 साल तक संस्कार भारती के संगठन मंत्री रहे। सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के नीचे काम करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक, प्रदीप कुरुलकर पाकिस्तानी एजेंट को गुप्त, संवेदनशील सूचना देता था, लगातार खुफिया जानकारी उन्होंने दुश्मन देश को मुहैया कराई। चर्चा तो यह भी है कि आर एस एस के संगठन संस्कार भारती के साथ ही प्रदीप कुरूलकर के संबंध रमन सिंह से भी हैं। ख़बर है कि रमन सिंह के बुलावे पर प्रदीप कुरूलकर छत्तीसगढ़ भी आए थे। आतंकवाद रोधी दस्ते ने अदालत को सूचित किया है कि जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं और एटीएस को फॉरेंसिक लैब से एक रिपोर्ट मिली है जिसमें देश की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा को विदेशी नागरिक के साथ साझा किया है। ऐसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले आरोपियों का आरएसएस से संलिप्तता देश के हित में के लिए हानिकारक है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
