
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मंचासीनों में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री एवं भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजयुमो दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र नाग, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी, प्रदेश मंत्री आलोक श्रोती, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव शामिल रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्य योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई साथ विधानसभा चुनाव को लेकर तय किए गए विस्तारकों को उनके कार्य जल्द शुरू करने के लिए आह्वान किया गया।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि अपने जीवन का हम लक्ष्य तैयार कर कार्य करें एवं उस कार्य को पूरे मन से करें तभी हम सफलता हासिल करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें अपना पूरा जोर लगाना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर देश में ऐसे अनेकों वीर सपूत है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। देश को बढ़ाने के लिए और बनाने के लिए युवाओं को समर्पित रूप से समय देना होगा था पर अपने मन में संकल्प लेकर संगठन को आगे बढ़ा कर दृढ़ होकर कमल खिलाने के लिए एकजुट हो जाए। आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन महामंत्री पवन साय ने कहां कि संगठन के द्वारा तय किए गए निर्धारित मापदंड के अनुरूप पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये तत्परता से जुटें। उन्होंने आह्वान किया कि चुनावी समर बेला में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा हमारे देश के ऊर्जा के प्रमुख स्रोत है किसी भी देश की विकासधारा जिस और युवा जाता है उसी ओर जाती है। देश के युवाओं के लिए लगातार केंद्र की 9 साल की नरेंद्र मोदी की सरकार और पूर्ववर्ती डॉ रमन सिंह की 15 साल की सरकार में चौमुखी विकास हुए। सुदूर वनांचल बस्तर क्षेत्र से लेकर राजनांदगांव कांकेर कवर्धा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य हुए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास की बह रही है सब देख रहे हैं किसी समय में हमारे देश में कांग्रेस के शासनकाल के समय 1 एम्स था वर्तमान में देश में अभी 19 एम्स है और 2025 के अंत तक 5 और एम्स शुरू हो जाएंगे। लेह लद्दाख में खराब मौसम के समय हमारे देश से उनका संपर्क टूट जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है आज अटल टनल के निर्माण होने से लेह लद्दाख का माहौल बदला है। विश्व की सबसे ऊंची रेलवे ब्रिज, से लेकर जितने भी एक्सप्रेसवे हाईवे का निर्माण हो रहा है वह देखने योग्य हैं लगातार हमारा देश रक्षा से लेकर हर क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन रहा है, जिसका श्रेय विश्व के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाता है।
भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा के कार्यकर्ता हैं, भाजपा के पास विश्व के सबसे ज्यादा सांसद एवं विधायक हैं। देश में एवं कई राज्यों में सरकार है। आज जो कई बड़े पदों पर आसीन है वह सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के सामान्य कार्यकर्ता हुआ करते थे। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तुलना में पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार का करें तो आकलन स्पष्ट नजर आता है इस वर्तमान प्रदेश सरकार में सिर्फ और सिर्फ घोटाले ही हुए है शराब घोटाला, अनाज घोटाला, आवास घोटाला और आने वाले समय में कई घोटाले सामने आने वाले हैं।
आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया और आभार जिला महामंत्री मुकेश सोनकर ने किया। बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर , जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी युवा मोर्चा ललित चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग ने भी संबोधित किया।
बैठक में दुर्ग-भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मानपुर -मोहला के युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य एवं जिले के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
