August 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30जून 2023 तक विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु मंडल समिति गठित

    • doing of business

        दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है इसी परिपेक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान दिनाँक 30 मई 2023 से 30 जून 2023 तक एक माह चलेगा।  विशेष जनसंपर्क अभियान समिति जिला एवं मंडल स्तर पर गठित की गई है।
        दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु जिला समिति का संयोजक दिलीप साहू, सहसंयोजक आशीष निमजे एवं सदस्य रोहित साहू, दीपक चोपड़ा, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी को बनाया है।
       मंडल स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान को सुचारू रूप में संचालित करने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुमोदन से  अभियान समिति के जिला संयोजक दिलीप साहू ने मंडलों में विशेष जनसंपर्क अभियान समितियों का गठन कर सूची जारी की है, जो निम्नानुसार है :- मध्य पाटन मंडल -  संयोजक खेमलाल साहू,सहसंयोजक हरिशंकर साहू, सदस्य ज्योति प्रकाश साहू एवं हरप्रसाद आडिल,उत्तर पाटन मंडल- संयोजक लोकमणि चंद्राकर, सहसंयोजक कैलाश यादव, सदस्य सुरेंद्र साहू, शुभम शर्मा,दक्षिण पाटन मंडल- संयोजक लालेश्वर साहू, सहसंयोजक तेजेंद्र पिपरिया, सदस्य नारद साहू, संजय चंद्राकर,गंजपारा सदर मंडल- संयोजक मदन वाढ़ई, सहसंयोजक कृष्णा निर्मलकर, सदस्य हिमांशु शुक्ला, दीपक सिन्हा,धमधा मंडल- संयोजक रोहित राजपूत, सहसंयोजक भूषण धीवर, सदस्य रमन यादव, पवन देवांगन,अहिवारा मंडल संयोजक लीमन साहू, सह संयोजक संजय पांडे, सदस्य अनुज साहू, राजा शर्मा,अंजोरा मंडल- संयोजक गिरेश साहू, सहसंयोजक पुराण देशमुख, सदस्य दिनेश देशमुख, उमाशंकर साहू, उतई मंडल- संयोजक फत्ते वर्मा, सहसंयोजक सोनू राजपूत, सदस्य अजीत चंद्राकर, प्रवीण यदु ,पटरीपार सिकोला भाटा मंडल- संयोजक सुनील अग्रवाल, सहसंयोजक मनमोहन शर्मा, सदस्य देवनारायण चंद्राकर, विजय डडसेन,बोरी लिटिया मंडल- संयोजक कृष्णा पटेल, सहसंयोजक अजय उमरे, सदस्य रमेश पटेल, बुधराम साहू, कसारीडीह बोरसी मंडल- संयोजक डॉ. सुनील साहू, सहसंयोजक नरेश शर्मा, सदस्य पोषण साहू, संजय शुक्ला,जेवरा सिरसा मंडल- संयोजक जितेंद्र यादव, सहसंयोजक संतोष मार्कंडेय, सदस्य अनिल साहू, मिथिलेश कश्यप,चंडी शितला मंडल- विजय ताम्रकार, सह संयोजक आसिफ अली सैय्यद, सदस्य बंटी चौहान, गोविंद देवांगन।
      जिला एवं मंडल स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु समितियों की घोषणा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 30 मई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी लोकसभा विधानसभा जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान सभी लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिला एवं मंडल स्तर पर गठित विशेष जनसंपर्क अभियान की समितियों की यह जिम्मेदारी है कि वे कार्यक्रमों को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision