August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    देश के 18 करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कब करेंगे तेजस्वी सूर्या : राजेंद्र साहू

    • doing of business

    -अफवाह फैलाने और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेता छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में लगा रहे झूठे आरोप
    -9 साल में 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में नाकामी से ध्यान भटकाने झूठ का सहारा ले रहे भाजपाई
    -15 साल तक घोटाले करने वालों को कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में भी घोटाला नजर आ रहा, किसी भी घोटाले का सबूत नहीं जुटा पाए भाजपाई
      

         दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने पीएससी परीक्षा में घोटाले का आरोप लगाकर आंदोलन करने वाले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि देश में 18 करोड़ लोगों को रोजगार दिलाने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कब करेंगे ? राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता बिना सबूत धांधली के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  
      राजेंद्र ने कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वादे के अनुसार मोदी सरकार को 18 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराना था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहती हैं कि मोदी सरकार ने 9 साल में 8 लाख 80 हजार लोगों को रोजगार दिया। यानी मोदी का वादा पूरा करने में भाजपा  सरकार नाकाम रही।
      इसी तरह कोरोना काल में केंद्र सरकार ने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने 20 लाख करोड़ का पैकेज मंजूर किया था। रमन सिंह सहित भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व अन्य भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि 20 लाख करोड़ से कितने लोगों को रोजगार दिया गया। कितने उद्योग, व्यवसाय खुले। कितने युवाओं की आर्थिक स्थिति सुधारी गई?
      राजेंद्र ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि 20 लाख करोड़ की मंजूरी देने के बाद यह रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। 20 लाख करोड़ के घोटाले के साथ 18 करोड़ लोगों को रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
      राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया। इस समय 20 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। 15 साल तक रमन सरकार के कार्यकाल में रोजगार देने में विफल रहे भाजपा नेता अब प्रदेश के युवाओं का ध्यान भटकाने घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।
      राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने पहले किसानों की कर्जमाफी को असंभव बताते हुए विरोध किया।  किसान न्याय योजना का विरोध किया। 20 क्विंटल धान खरीदी का विरोध भी भाजपा ने किया। अब सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। झूठ और जुमलेबाजी में माहिर भाजपा नेताओं को युवाओं की फिक्र नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision