
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
-विपक्ष पर आरोप लगाने वालों के दामन में लगे अनगिनत दाग
-करप्शन के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?
-नोटबंदी से न काला धन मिला, न महंगाई कम हुई, न भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार खत्म हुआ
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर 5 सवाल किये हैं। राजेंद्र ने कहा कि छोटे-छोटे प्रदेशों में जाकर दूसरे दलों की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचार पर मौन क्यों साध लेते हैं ? उनकी चुप्पी का राज क्या है ?
प्रदेश महामंत्री साहू के देश के प्रधानसेवक से 5 सवाल
1. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी की शेल कंपनियों का जिक्र किया गया है। इसमें लगाए गए 20 हजार करोड़ रुपए किसके थे ? कहां से आई ये रकम ? ये बड़ी राशि किसने दी ? इस मुद्दे को उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवाल का जवाब दीजिये प्रधानसेवक जी।
2. कोरोना काल में छोटे व्यवसाइयों, लघु उद्योगों को राहत देने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की गई थी। यह राशि आखिर गई कहां ?
3. कोरोना काल में स्तरहीन मानदंडों के करोड़ों रुपए के पीपीई किट, वेंटिलेटर आदि की खरीदी के आरोपों पर चुप्पी का राज क्या है ?
4. नोटबंदी से न आतंकवाद खत्म हुआ न नक्सलवाद पर अंकुश लगा। नोटबंदी के दौरान हुए नए नोट की छपाई पर हजारों करोड़ रुपए बर्बाद हुए। उलटे हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप भी लगे। इन आरोपों पर पीएम मौन क्यों हैं ?
5. दूसरे दलों पर आरोप लगाने वाले प्रधानसेवक क्या भाजपा के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम हेलिकाप्टर खरीदी घोटाले में आने पर इतने साल से चुप क्यों हैं ? छत्तीसगढ़ में हुए नान घोटाले में पकड़ी गई ड़ायरी में सीएम मैडम का उल्लेख है। क्या प्रधानसेवक बताएंगे कि - सीएम मैडम कौन हैं ?
राजेंद्र ने कहा कि विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का कीचड़ उछालकर प्रधानसेवक खुद को बेदाग साबित नहीं कर सकते। पूरा देश भ्रष्टाचार के इन सवालों का जवाब बीते कई वर्षों से मांग रहा है। पीएम को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। जवाब न दिया तो मिलीभगत के आरोप ही पुष्ट होंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
