August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अनीता ध्रुव पहुंच रही गांव-गांव, केन्द्र सरकार के बता रही उपलब्धियां भूपेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा झुनझुना पकड़ा रहे मुख्यमंत्री

    • doing of business

    धमतरी / शौर्यपथ / भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव बदलबो-बदलबो ऐ दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो के बुलंद नारा के साथ वनांचल क्षेत्र का सघन दौरा कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बता रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। अनीता ध्रुव अपने सघन जनसम्पर्क महा-अभियान के दूसरे दिन सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसपुर, मार्यभर्री, बरोली, बाहलुपारा, मैनपुर, लिखमा, कारीपानी, बनियाडीह, घुटकेल, बोराई, घठुला, पावद्वार, कदमपुर, पाईभाटा, सिहावा में जन सम्पर्क किया। इस दौरान अनीता ध्रुव केन्द्र के मोदी सरकार की उपलब्धियों को ग्रामवासियों को जानकारी दी। मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य एवं केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अनीता ध्रुव ने भूपेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले पौने 5 साल केवल घोटाले और प्रदेशवासियों का शोषण करने में बीता दिए और अब चुनाव पास देखकर भी अपने वादों को पूरा करने के बजाय जनता को झुनझुना पकड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 5 साल से 5 लाख कर्मचारी इंतज़ार कर रहे हैं, महंगाई भत्ता तो बढ़ा दिया पर उनके एरियर्स का भुगतान कब होगा? साथ ही उन्होंने नियमितीकरण के वादे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि पौने 5 साल बाद संविदा, अनियमित कर्मचारियों को सरकार नियमितिकरण कब करेगी?, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी उसका क्या हुआ? अनिता ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस ने वायदा किया था राज्य में पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज गली गली में शराब बिक रही है। प्रदेश को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बना दिया है। अनीता ध्रुव ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताती है, लेकिन, गांव के गौठानों को छोड़कर गाय सड़कों पर घूम रहे हैं। यही सरकार की योजनाओं की हकीकत है। सरकार का रोक छेका अभियान भी असफल साबित हुआ है।
    आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं
    अनीता ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लोक लुभावने वायदे कर आदिवासियों को केवल ठगा गया है। आदिवासियों के साथ तो प्रदेश सरकार ने हर कदम पर छलावा किया है। कांग्रेस आदिवासियों को लूटा है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हितों के प्रति कांग्रेस का कोई दायित्व नहीं है। आदिवासी समाज के विकास को लेकर भूपेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ-साथ हर समाज के साथ सिर्फ छलावा किया है। अब समय आ गया है। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision