
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में छह विधानसभा सीटे आती हैं .दुर्ग शहर ,दुर्ग ग्रामीण ,भिलाई नगर ,वैशाली नगर ,अहिवारा एवं पाटन .भारतीय जनता पार्टी की प्रथम लिस्ट में पाटन विधानसभा क्षेत्र से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है उसके बाद अब बाकी बचे पांच विधानसभा सीटों में भिलाई नगर विधानसभा सीट से एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे पर अपना गांव खेल सकती है वहीं दुर्ग ग्रामीण की बात करें तो दुर्ग ग्रामीण से पूर्व मंत्री रमशीला साहू एवं ललित चंद्राकर का नाम के बीच फैसला होने की उम्मीद है इनमें से किसी एक नाम पर मोहर लगा सकती है जातिगत समीकरण के लिहाज से श्रीमती रमशीला साहू का पडला भारी है वही वैशाली नगर सीट से जो कि भारतीय जनता पार्टी की सुरक्षित सीट है इस सीट पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे को भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतार सकती है वही वैशाली नगर क्षेत्र में उद्यमी परिवार से संबंधित संगीता केतन शाह भी काफी मेहनत कर रही है किंतु वैशाली नगर विधानसभा सीट के प्रत्याशी चयन में कहीं ना कहीं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे की सहमति भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण होगी ऐसे में वैशाली नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी संगठन को प्रत्याशी चुनाव करने में जद्दोजहद का सामना करना पड़ सकता है यह भी संभव है कि वैशाली नगर सीट से भाजपा किसी नए चेहरे पर दाव लागाये . वही अगर दुर्ग शहर विधानसभा सीट की बात करे तो वर्तमान समय में चतुर्भुज राठी एवं स्व. हेमचंद यादव के परिवार से श्रीमती लीलावती यादव का नाम प्रमुखता से चल रहा है पिछले साल भर से संगठन को पुनः सक्रीय करने में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जो अहम् भूमिका निभाई है उसे देखते हुए जितेंद्र वर्मा की रायशुमारी भी काफी महत्वपूर्ण होगी ऐसे में दुर्ग विधानसभा सीट से संगठन चतुर्भुज राठी एवं श्रीमती लीलावती यादव के नाम में से किसी एक नाम पर मोहर लगा सकती है हालांकि अपनी दावेदारी पेश करने के लिए और मजबूत करने के लिए डॉक्टर मानसी गुलाटी भी अंदरुनी रूप से प्रयत्न कर रही है परंतु वर्तमान परिवेश में उनकी दावेदारी नगण्य सी है।
पिछले दिनों रायपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर ,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विपक्ष के नेता नारायण चंदेल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की लम्बी बैठक के बाद यह तय माना जा रहा है कि प्रदेश के सभी 69 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तय हो चुके हैं ऐसे में यह माना जा रहा है कि बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ निर्माण के 18 साल बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी सरकार ने जिस तरह से छत्तीसगढ़िया परंपरा ,तीज त्यौहार ,बोली भाखा का महत्व प्रदेश में बढ़ा उसे देखकर भारतीय जनता पार्टी संगठन भी प्रदेश के माहौल को देखते हुए स्थानीय उम्मीदवारों को महत्व देने का मन बना सकती है वैसे भी यह माना जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारी सभी को आश्चर्यचकित कर देती है पूर्व के लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में नए चेहरों के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी थी और भारी जीत अर्जित की थी उसे देखकर यहां आकलन लगाना जरा भी मुश्किल नहीं की तथ्यात्मक प्रयोग करने में भारतीय जनता पार्टी हमेशा बाजी अपने पक्ष में कर लेती है ऐसे में नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारने का जोखिम भारतीय जनता पार्टी संगठन उठा सकती है .नए चेहरों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग जिले में दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर दुर्ग शहर से चतुर्भुज राठी एवं श्रीमती लीलावती यादव वैशाली नगर से संगीता केतन शाह , भिलाई नगर से पूर्व मंत्री पाण्डेय ,अहिवारा से किसी नए चेहरे को उतार कर चुनावी जंग में उतरने की संभावना भी प्रबल नजर आ रही है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
