
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद कई नेताओ ने मुखाग्र होकर संगठन के जिम्मेदार नेताओ पर आरोप लगाना शुरू कर दिया वही कई पूर्व विधायको पर प्रदेश कांग्रेस ने निलंबन कार्यवाही भी की . ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आयी कि प्रदेश में आदिवासी चेहरे के बड़े नेता नन्द कुमार साय ने भी कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया .
वरिष्ठ आदिवासी नेता और 8 माह पहले ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नंद कुमार साय ने कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से वे दुखी थे, हालांकि इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।
माना जा रहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा के चलते साय ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर नंद कुमार से उनसे मिले देर रात ‘पहुना’ में गए थे, तब से यह कयास लगाया जा रहा था कि साय कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। फिलहाल उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिक गई है।
बता दें कि नंद कुमार साय अविभाजित मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। वे सांसद, और कई बार के विधायक रहे हैं। उन्हें मोदी सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने अध्यक्ष दीपक बैज को प्रेषित अपने इस्तीफे में लिखा है कि “मेरे सामने यथाकिंचित जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उसे देखकर मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं।”जिसकी एक एक प्रति उन्होंने प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रिय अध्यक्ष को भी प्रेषित की है .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
