
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
25 सितंबर को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद से लेकर विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारीगण और अन्य सभी वरिष्ठ नेता एक बूथ में सदस्यता की जिम्मेदारी संभालेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा और कार्ययोजना बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव की मुख्य उपस्थिति में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, अभियान जिला सदस्य रोहित साहू, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक बालमुकुन्द देवांगन, भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चल रहे सदस्यता अभियान की बारीकी से समीक्षा की गई और आगामी तीनों सदस्यता अभियान के टास्क को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि 2014 के डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ में 22 लाख सदस्य बने थे जिसमे 6 माह का समय लगा था, और इस बार पार्टी ने प्रत्येक नए सदस्य का विस्तृत डाटा लेने के साथ सदस्यता अभियान को शुरुआत की है। सिर्फ 17 दिनों के अंदर हम लोगों ने 17 लाख की सदस्यता प्रदेश में बना ली है। बारिश में लगातार मौसम की मार को झेलते हुए भी पूरी गति के साथ सक्रियता अभियान चल रहा है, सुदूर बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान बेहद गंभीरता से चलाया जा रहा है। आगामी 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती को सदस्यता के लिए विशेष दिन घोषित करते हुए मोर बूथ मोर अभियान के नाम से उस दिन प्रत्येक बूथ पर आवश्यक रूप से 100 सदस्य बनाना तय किया गया है। हर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता के साथ-साथ और समस्त कार्यकर्ताओं का बूथ के प्रवास पर रहेंगे। आज जो सदस्य बना है वह पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का कार्यकर्ता बनेगा और निश्चित तौर पर हमें बड़ी जीत आगामी हर चुनाव में मिलेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने संगठनात्मक समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान की मंगलवार जानकारी ली और कहा कि जो पूर्व में सक्रिय सदस्य उन्हें 75 सदस्य बनना है और नए सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 लोगों को सदस्य बनना है, भाजपा में आगे राजनीति करने के इच्छुक हर कार्यकर्ता को ये टास्क हर हालत में पूर्ण करना है, इसके लिए किसी भी बड़े नेता की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि दुर्ग जिले में टारगेट जो हमें मिला है उसे हम सभी को मिलकर प्राप्त करना है और मुझे पूर्ण यकीन है कि कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा जो नवीन दायित्व दिया गया यह प्रमाण है कि भाजपा हर कार्यकर्ता के कार्यकर्ता के काम का मूल्यांकन करती है। मैं कल भी कार्यकर्ता था और आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा।
दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान एक चुनौती के रूप में आप सभी लें क्योंकि पूर्व में आप सभी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की चुनौती को पूर्ण करते हुए एक ऐतिहासिक जीत प्राप्त की अब फिर से एक समय आया है हम सभी को सदस्यता अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना है और मुझे पूर्ण भरोसा है आप इसमें सफल होंगे क्योंकि पार्टी का जितना विस्तार होगा जितने सदस्य बनेंगे पार्टी उतने ही शीर्ष की ओर आगे बढ़ेगी।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता 25 सितंबर को सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ नेता कौन-कौन से बूथ में सदस्यता अभियान चलाएंगे इसकी घोषणा की। आयोजित बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता टोली के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने एवं आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,सहित सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
