October 10, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महापौर पद के आरक्षण मे पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या की सांख्यिकी आंकड़ों को बनाए आधार - पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे

    महापौर पद के आरक्षण मे पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या की सांख्यिकी आंकड़ों को बनाए आधार - पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे महापौर पद के आरक्षण मे पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या की सांख्यिकी आंकड़ों को बनाए आधार - पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे
    • doing of business

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से दुर्ग नगर निगम के महापौर पद का आरक्षण छत्तीसगढ़ राज्य कल्याण आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में मान्य किए गए सांख्यिकीय आंकड़े के आधार पर करने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की अब प्रदेश में नगरीय निकाय में महापौर का चुनाव अब सीधे मतदाता करेंगे इसलिए आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमों अनुरूप होना चाहिए जिससे किसी प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित न हो।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की नगरीय प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश 2024 व छत्तीसगढ़ नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश 2024 की अधिसूचना की प्रति कलेक्टरों,नगर निगम आयुक्तों को भेज दिया है।इसमें संशोधित अधिनियम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
      नगरीय निकाय में हफ्ते भर के भीतर आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाएगा।इसलिए पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने छत्तीसगढ़ राज्य कल्याण आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के संबंध में मान्य किए गए सांख्यिकीय आंकड़े को आधार बनाया जाना चाहिए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision